Saturday, September 19, 2026
BREAKING
देश को अपने खिलाड़ियों पर गर्व, वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल करें: पीएम मोदी भव्य ओपनिंग सेरेमनी के साथ हुई 'एशियन गेम्स 2026' की शुरुआत, मनु-पवन ने शान से लहराया 'तिरंगा' एशियन गेम्स 2026 में हरियाणा से 16 प्रतिशत एथलीट्स, उम्मीद है वो जापान में तिरंगा लहराएंगे - गौरव गौतम कालका-पिंजौर में सड़क और पेयजल व्यवस्था सुधारने की जरूरत : सैलजा कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनके मुद्दों की आवाज बनें : भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुरुग्राम के सेक्टर-90 में सफायर 90 मॉल के 18 स्पा सेंटर्स पर बड़ी छापेमारी, 40 से अधिक लोग हिरासत में पंजाब में अकाली दल से गठबंधन पर हरदीप पुरी बोले-अगर हुआ तो बराबरी के आधार पर होगा अमृतसर के फेमस ज्ञानी टी स्टॉल पर पहुंचे राघव चड्ढा, चाय के साथ की सियासी चर्चा सुनील जाखड़ बोले- 'पंजाब में गैंगस्टरों से डर रहे पुलिसकर्मी, सरकार ने एडवाइजरी में अकेले यात्रा न करने को कहा' Chamba: राधाष्टमी पर 20,000 श्रद्धालुओं ने किया शाही स्नान

हिमाचल

चंबा को मिली 10 इलेक्ट्रिक और 10 डीजल बसों की सौगात, उप मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

19 सितंबर, 2026 08:30 PM

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज चंबा जिला को 10 इलेक्ट्रिक और 10 डीजल बसों की सौगात दी। उन्होंने चंबा में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद 10 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें से पहली इलेक्ट्रिक बस चंबा से माता श्री चिंतपूर्णी जी के लिए रवाना हुई। यह बस बनीखेत, दुनेरा, सदवां, नूरपुर, धमेटा और तलवाड़ा होते हुए माता श्री चिंतपूर्णी तक चलेगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इन इलेक्ट्रिक बसों को विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। प्रदेश के लिए उपयुक्त बस का प्रोटोटाइप तय करने में काफी समय लगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक बसों का सफल संचालन हो रहा है और चालकों को इनके संचालन के लिए प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। वर्तमान में प्रदेश में 297 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं। ये बसें पर्यावरण के अनुकूल हैं तथा इनकी 12 साल तक की मेंटिनेंस की जिम्मेदारी संबंधित कंपनी की है।


चंबा में पहली बार शुरू हुआ इलेक्ट्रिक बसों का संचालन
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि चंबा में पहली बार 10 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हुआ है। यह चंबा के लिए महत्वपूर्ण दिन है। आने वाले समय में चंबा में मिड्डी बसें भी चलाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि परिवहन व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए निगम में सरकार जल्द ही चालकों और परिचालकों की भर्ती भी करेगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जल शक्ति विभाग की विभिन्न योजनाओं की भी उन्होंने अधिकारियों से जानकारी ली है। इन योजनाओं के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध है तथा निर्माणाधीन योजनाओं को तय समय में पूरा किया जाएगा।


चंद्रशिला मंदिर में शीश नवाया, विकास कार्यों का किया निरीक्षण
इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाने के बाद उप मुख्यमंत्री ने चंबा के कश्मीरी मोहल्ला स्थित श्री चंद्रशिला मंदिर में शीश नवाया और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा 27.41 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इसके लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान कर दिया गया है और निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इसे आगामी दो माह में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने चंबा में 8 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन मल्टी स्टोरी कार पार्किंग भवन का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को निर्माण कार्य तय अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए।


मंगला में दो करोड़ से बन रहे विश्राम गृह का निरीक्षण
मुकेश अग्निहोत्री ने मंगला में जल शक्ति विभाग द्वारा करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे विश्राम गृह का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह विश्राम गृह विभाग की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ पर्यटकों और आम लोगों के लिए भी उपयोगी होगा। इससे स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र में लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Chamba: राधाष्टमी पर 20,000 श्रद्धालुओं ने किया शाही स्नान

Chamba: राधाष्टमी पर 20,000 श्रद्धालुओं ने किया शाही स्नान

Shimla: 2 दिवसीय हिमाचल दौरे पर आएंगी रजनी पाटिल, लेंगी जमीनी फीडबैक

Shimla: 2 दिवसीय हिमाचल दौरे पर आएंगी रजनी पाटिल, लेंगी जमीनी फीडबैक

Hamirpur: भूतपूर्व और सेवारत सैनिकों के बच्चों को उच्च शिक्षा और कोचिंग लिए मिलेगी स्कॉलरशिप

Hamirpur: भूतपूर्व और सेवारत सैनिकों के बच्चों को उच्च शिक्षा और कोचिंग लिए मिलेगी स्कॉलरशिप

"BJP को किशाऊ परियोजना पर उत्तराखंड से स्पष्टीकरण मांगना चाहिए", CM सुक्खू ने जयराम और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना

एक ब्लड सैंपल से होंगे 1200 प्रकार के टेस्ट, सीएम का ऐलान, मेडिकल कालेजों में स्थापित होंगी हाईटेक ऑटोमेशन लैब

एक ब्लड सैंपल से होंगे 1200 प्रकार के टेस्ट, सीएम का ऐलान, मेडिकल कालेजों में स्थापित होंगी हाईटेक ऑटोमेशन लैब

Kangra: एसओएस परीक्षा में लापरवाही पर 129 अध्ययन केंद्रों को बोर्ड की चेतावनी

Kangra: एसओएस परीक्षा में लापरवाही पर 129 अध्ययन केंद्रों को बोर्ड की चेतावनी

Hamirpur: नादौन के करनडोला में खुलेगा देश का पहला एलाइड हैल्थकेयर कॉलेज : मुख्यमंत्री

Hamirpur: नादौन के करनडोला में खुलेगा देश का पहला एलाइड हैल्थकेयर कॉलेज : मुख्यमंत्री

एंटी-चिट्टा वॉकथॉन में बिगड़ी 14 छात्राओं और 2 टीचरों की तबीयत, CM सुक्खू ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

एंटी-चिट्टा वॉकथॉन में बिगड़ी 14 छात्राओं और 2 टीचरों की तबीयत, CM सुक्खू ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

Una में नशे के खिलाफ उमड़ा जनसैलाब, Gen-Z के बीच CM ने दिलाई चिट्टा मुक्त हिमाचल की शपथ

Una में नशे के खिलाफ उमड़ा जनसैलाब, Gen-Z के बीच CM ने दिलाई चिट्टा मुक्त हिमाचल की शपथ

शिमला डैंटल कॉलेज में बड़ा फर्जीवाड़ा! 6700 के इम्प्लांट की वसूली जा रही 14000 रुपए फीस

शिमला डैंटल कॉलेज में बड़ा फर्जीवाड़ा! 6700 के इम्प्लांट की वसूली जा रही 14000 रुपए फीस