Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

चंडीगढ़

चंडीगढ़ में कोरोना ने की Entry, चंडीगढ़ वासियों हो जाओ सावधान!

28 मई, 2025 12:57 PM

पंजाब के बाद अब चंडीगढ़ में भी कोरोना का एक नया मामला सामने आया है। दरअसल 40 वर्षीय एक व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत के कारण जी.एम.सी.एच.-32 अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बाद में उसकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बता दे कि यह मरीज तीन दिन पहले पंजाब से चंडीगढ़ अस्पताल में आया था और उसे इमरजेंसी में भर्ती किया गया था। मरीज की हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसका कोविड टेस्ट करवाया, जिसमें वह कोरोना संक्रमित पाया गया।

मरीज को आइसोलेशन में रखा गया

जी.एम.सी.एच.-32 के निदेशक डॉ. अत्रे के मुताबिक, मरीज को आइसोलेशन में रखा गया है और उसकी देखभाल पूरी सतर्कता के साथ की जा रही है। अस्पताल प्रशासन ने भविष्य में कोरोना मामलों से निपटने के लिए 10 बेड का विशेष आइसोलेशन यूनिट तैयार किया है।

पहले भी हुए थे कोरोना केस

इससे पहले 23 मई को मोहाली में हरियाणा के यमुनानगर से आई 51 वर्षीय महिला में भी कोरोना के लक्षण पाए गए थे। वह धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पंजाब आई थी और बाद में उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।

विशेषज्ञों की सलाह: सावधानी बरतें, घबराने की जरूरत नहीं

कोरोना के मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से घबराने के बजाय सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम में बदलाव के साथ-साथ अस्पतालों में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी है, लेकिन सभी मामलों की गहनता से जांच की जा रही है।

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति को खांसी, बुखार या गले में खराश जैसे लक्षण महसूस हों तो उसे बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इसके अलावा, भीड़-भाड़ वाले स्थानों से बचने और मास्क पहनने की सलाह दी जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां

स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी अस्पतालों में अतिरिक्त तैयारी शुरू कर दी है। विशेष रूप से कोरोना के इलाज और मरीजों की देखभाल के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने सभी नागरिकों से कोरोना संक्रमण को लेकर जागरूकता बढ़ाने और एहतियात बरतने की अपील की है।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां