Thursday, June 04, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज, हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता सेबी की कार्रवाई के बाद राजेश एक्सपोर्ट्स के शेयरों में 5 प्रतिशत की गिरावट, लगा लोअर सर्किट नई दिल्ली में आग का तांडव, राजस्व विभाग के अधिकारी ने कहा- होटलों की जांच की जा रही 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन युद्धविराम की उम्मीद से कच्चे तेल की कीमतों में 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट, पश्चिम एशिया को लेकर चिंताएं घटीं इस जिले के किसानों को बड़ी राहत, दोगुना हुआ सर्किल रेट, आज से हो जाएगा लागू यूपी में जमात को लेकर अलर्ट, लोगों का 24 घंटे में वेरिफिकेशन करेगी पुलिस और खुफिया टीम TMC News: कौन हैं ऋतब्रत बनर्जी, जिन्होंने ढहाई ममता की TMC; भतीजे अभिषेक को कर दिया आउट सिपाही भर्ती परीक्षा में कोई लापरवाही नहीं, सीएम योगी ने अफवाह-गड़बड़ी पर अफसरों को चेताया रूस ने बढ़ा दी भारत की ताकत, अभेद्य हुआ 'सुदर्शन चक्र'; आ गई S-400 की चौथी खेप

मनोरंजन

ग्लोबल स्टार बनने की अपनी अहमियत, लेकिन अपने घर और लोगों का प्यार पहले आता है : राम चरण

03 जून, 2026 02:02 PM

पैन-इंडिया स्टार राम चरण का मानना है कि किसी भी कलाकार के लिए सबसे बड़ी पहचान और सराहना अपने घर और अपने देश से होती है। उनके अनुसार, वैश्विक स्तर पर सफलता हासिल करना खुशी की बात है, लेकिन इसकी शुरुआत अपने लोगों के प्यार और समर्थन से होती है।

आईएएनएस से बातचीत के दौरान राम चरण ने ग्लोबल पहचान और भारतीय दर्शकों से मिलने वाली सराहना के बीच संतुलन को लेकर अपनी राय साझा की। उन्होंने कहा कि दोनों का अपना महत्व है, लेकिन अपने घर और अपने लोगों का प्यार सबसे पहले आता है।

राम चरण ने कहा कि वह हमेशा अपने लोगों से मिले उसी प्यार के साथ रहना चाहते हैं, जो उन्हें अपने करियर की शुरुआत में मिला था। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की सफलता की नींव उसके घर और समाज से ही पड़ती है। इसलिए सबसे पहले अपने लोगों की तारीफ और स्वीकार्यता मिलनी जरूरी है।

अभिनेता ने आगे कहा, "जब किसी दूसरे देश के लोग आपके काम की सराहना करते हैं, तो वह भी बेहद खास अनुभव होता है। जापान, लॉस एंजिलिस और अन्य देशों के दर्शकों से अपने काम के लिए सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने से खुशी होती है। इससे यह भी पता चलता है कि भारतीय सिनेमा दुनिया के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंच रहा है और वहां के दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं।"

राम चरण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पेड्डी' को लेकर चर्चा में हैं, जो 4 जून को रिलीज होने जा रही है। स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म में वह एक ऐसे एथलीट की भूमिका निभा रहे हैं, जो क्रिकेट, कुश्ती और दौड़ जैसे तीन अलग-अलग खेलों में दक्ष है।

फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है। इसमें जाह्नवी कपूर, बोमन ईरानी, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

भले ही हमारी शादियां नहीं चल पाईं लेकिन...जब आमिर खान ने 60 की उम्र में गौरी से प्यार होने पर की थी खुलकर बात

भले ही हमारी शादियां नहीं चल पाईं लेकिन...जब आमिर खान ने 60 की उम्र में गौरी से प्यार होने पर की थी खुलकर बात

Karuppu Box office Day 20: वीकेंड से पहले धीमी रही 'करुप्पू' की रफ्तार, बुधवार को सूर्या की मूवी ने कमाए इतने करोड़

Karuppu Box office Day 20: वीकेंड से पहले धीमी रही 'करुप्पू' की रफ्तार, बुधवार को सूर्या की मूवी ने कमाए इतने करोड़

ऋचा और मैं अच्छे किरदारों के लिए जीते हैं, इमेज से ज्यादा कहानी मायने रखती है : अली फजल

ऋचा और मैं अच्छे किरदारों के लिए जीते हैं, इमेज से ज्यादा कहानी मायने रखती है : अली फजल

रणवीर सिंह विवाद पर बोलीं कंगना रनौत, जब हैसियत बढ़ती है तो दुश्मन भी बढ़ते हैं

रणवीर सिंह विवाद पर बोलीं कंगना रनौत, जब हैसियत बढ़ती है तो दुश्मन भी बढ़ते हैं

नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते आएंगी ये फिल्में-सीरीज, आखिरी 3 तो बिलकुल भी मिस मत करना

नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते आएंगी ये फिल्में-सीरीज, आखिरी 3 तो बिलकुल भी मिस मत करना

'एनिमल' की सक्सेस के बाद बदल गईं तृप्ति डिमरी? परिवार और दोस्तों संग रिश्ते पर खुलकर बोलीं एक्ट्रेस

'एनिमल' की सक्सेस के बाद बदल गईं तृप्ति डिमरी? परिवार और दोस्तों संग रिश्ते पर खुलकर बोलीं एक्ट्रेस

राजा शिवाजी ने 5वें वीकेंड में तोड़ा यह रिकॉर्ड, अभी और कितना जोर बाकी?

राजा शिवाजी ने 5वें वीकेंड में तोड़ा यह रिकॉर्ड, अभी और कितना जोर बाकी?

'ठुकरा के मेरा प्यार 2' का ट्रेलर रिलीज, सत्ता, बदले और अधूरे प्यार की जंग में आमने-सामने दिखे कुलदीप और सानविका

'ठुकरा के मेरा प्यार 2' का ट्रेलर रिलीज, सत्ता, बदले और अधूरे प्यार की जंग में आमने-सामने दिखे कुलदीप और सानविका

मशहूर गायिका सुमन कल्याणपुर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, बोले- भारतीय संगीत को समृद्ध बनाया

मशहूर गायिका सुमन कल्याणपुर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, बोले- भारतीय संगीत को समृद्ध बनाया