Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

मनोरंजन

गोविंदा करते हैं सुपरपावर पर विश्वास, शगुफ्ता अली ने बताया- एक दिन होटल के कमरे में…

25 जुलाई, 2026 07:38 PM

गोविंदा सुपरपावर और एस्ट्रोलॉजी में काफी विश्वास करते हैं। गोविंदा के साथ शगुफ्ता अली ने कई फिल्मों में काम किया है। अब शगुफ्ता ने बताया कि गोविंदा का कैसा बिहेवियर था। शगुफ्ता ने एक किस्सा बताया जब वह गोविंदा के होटल के कमरे में गईं और वहां का माहौल देखकर वह हैरान रह गई थीं।

गोविंदा लेते थे 27 रीटेक
शगुफ्ता ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘गोविंदा के साथ 3-4 फिल्मों में काम किया और उनके साथ हमने एंजॉय किया। 25 तो रिहर्सल करते थे वो, हम कहते हैं आमिर खान परफेक्शनिस्ट हैं, लेकिन गोविंदा थे यार। वह 27 रीटेक लेते थे और सबको फिर सॉरी बोलते थे क्योंकि उन्हें लगता था और बेस्ट दूं। डेविड धवन बोलते थे कि हो गया ठीक है सब, लेकिन वो कहते नहीं और करूंगा। बस देर से आते थे वो वही दिक्कत थी, बाकी उनमें कोई दिक्कत नहीं। गोविंदा के देर आने पर कादर खान हो जाते थे गुस्सा, लेकिन ज्यादा नहीं बोलते थे।’

गोविंदा मदद के लिए रहते थे आगे
गोविंदा सुपरपावर या सुपरनेचुरल चीजों में बिलीव करते हैं तो क्या तब भी ऐसा होता था? इस पर शगुफ्ता ने कहा, ‘हां वो करते थे कि ऐसे समय में ये करो, तब करो। अब एक बार हम शूटिंग कर रहे थे और एक होटल में ठहरे थे। उस वक्त मेरे रूम का पंखा नहीं चल रहा था और मैंने प्रोडक्शन वाले को दिखाया, उसने कहा कि कुछ करता हूं और उसने शायद गोविंदा के मेकअप मैन को कहा और मेकअप मैन ने गोविंदा को बताया होगा। तब गोविंदा का फोन आया कि क्या कोई दिक्कत है? मैंने कहा पंखा नहीं चल रहा, कूलर भी नहीं चल रहा। बहुत दिक्कत हो रही है। तब गोविंदा ने कहा कि मैं 3 दिन बॉम्बे जा रहा हूं, तू मेरे कमरे में आजा और यहीं रहना। बड़ा कमरा है।’

गोविंदा ने होटल के कमरे में बना दिया था मंदिर
शगुफ्ता ने आगे कहा, ‘तो मैं उनके कमरे में गई और उन्होंने वहां होटल के रूम में पूरा एक साइड मंदिर मनाया हुआ था। सब रखा हुआ था नारियल, पूजा का सामान। हमने देखा कि इतने पवित्र जगह हम कैसे रहें, कहीं हमसे कोई गलती ना हो। लेकिन गोविंदा ने जबरदस्ती हमारा सामान अपने रूम में शिफ्ट करवा दिया। मैंने कहा ठीक है आप जाओ तब होते हैं शिफ्ट। लेकिन मैंने फिर वापस अपना सामान दोबारा अपने कमरे में रखवाया कि कहीं कोई गलती ना हो।’

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज