Monday, April 06, 2026
BREAKING
सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र पर साधा निशाना, पाक मंत्री की 'धमकी' पर उठाए सवाल भाजपा के स्थापना दिवस पर गुरुग्राम में हुआ प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी ने फहराया पार्टी का झंडा चौ. देवीलाल ने उसूलों पर चलते हुए ताउम्र देश हित में काम किया : दुष्यंत चौटाला दिल्ली विधानसभा सुरक्षा मामला: नकाबपोश व्यक्ति गिरफ्तार, वाहन जब्त गेहूं-चावल का स्टॉक भरपूर, कमजोर तबकों को उपलब्ध कराया जा रहा अनाज: भारत सरकार 'गुरु से आगे निकलने का प्रयास कभी मत करो': आप नेतृत्व से मतभेद के बीच राघव चड्ढा का पोस्ट दिल्ली विधानसभा परिसर के हाई-सिक्योरिटी गेट को तोड़कर घुसी कार, जांच में जुटी पुलिस आईपीएल 2026: गुवाहाटी में भिड़ेंगी राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की टीम, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल? केकेआर बनाम पीबीकेएस: फैंस को उम्मीद, घरेलू मैदान पर जीत का खाता खोलेगी कोलकाता नाइट राइडर्स IPL 2026: केकेआर को चहल से रहना होगा सावधान, लेग स्पिनर के नाम है सर्वाधिक विकेट

राष्ट्रीय

'गुरु से आगे निकलने का प्रयास कभी मत करो': आप नेतृत्व से मतभेद के बीच राघव चड्ढा का पोस्ट

06 अप्रैल, 2026 07:46 PM

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) नेतृत्व के साथ मतभेद के बीच पार्टी के पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा अपने हाल ही में किए सोशल मीडिया पोस्ट से एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। राघव चड्ढा ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर नया पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में वह अमेरिकी लेखक रॉबर्ट ग्रीन की बुक 'द 48 लॉ ऑफ पॉवर' पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। राघव चड्ढा ने अपनी इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है कि इस हफ्ते किसी ने मुझे एक किताब उपहार में दी। कैसी अनोखी बात है कि समय का तालमेल कैसे बैठता है। इसे अनदेखा करना मुश्किल था। मैंने पहला अध्याय खोला, जिसके शीर्षक में लिखा है—'नेवर ऑउटाशाइन द मास्टर' (कभी भी अपने गुरु से आगे निकलने का प्रयास न करें)। बुक के इस अध्याय में आगे लिखा है कि अपने गुरु को हमेशा खुद से श्रेष्ठ महसूस करवाएं और उनको खुश करने के चक्कर में अपनी प्रतिभा को हद से ज्यादा प्रदर्शित न करें, नहीं तो उसका विपरीत प्रभाव पड़ सकता है, क्योंकि आप यह कदम उनमें भय या असुरक्षा की भावना जाग्रत कर सकता हैं। अपने बॉस को उनकी वास्तविकता से कहीं ज्यादा योग्य और बुद्धिमान दिखाएं। यह नियम अपनाकर आप सत्ता की ऊंचाइयों को छू सकते हैं।

इस संदर्भ में, चड्ढा ने टिप्पणी की, "समय को नजरअंदाज करना मुश्किल है," और पोस्ट की एक अन्य स्लाइड में आगे कहा, "कुछ किताबें ठीक उसी समय आती हैं जब उन्हें आना होता है।"
उनकी यह टिप्पणी आम आदमी पार्टी द्वारा उन्हें राज्यसभा में उपनेता पद से हटाने के हालिया फैसले के संदर्भ में आई है। पार्टी ने यह भी संकेत दिया था कि पंजाब के सांसद को पार्टी के कोटे से उच्च सदन में बोलने का समय आवंटित नहीं किया जाएगा।

पार्टी के प्रमुख युवा चेहरों में गिने जाने वाले चड्ढा राज्यसभा के सबसे युवा सदस्यों में से हैं।
आरोपों का जवाब देते हुए चड्ढा ने सोशल मीडिया पोस्ट की एक श्रृंखला के माध्यम से इन आरोपों का पुरजोर खंडन किया है। हिंदी सिनेमा के उदाहरणों का हवाला देते हुए, उन्होंने 'घायल हूं, इसलिए घातक हूं' और 'पिक्चर अभी बाकी है' जैसे कैप्शन का इस्तेमाल करके अपना पक्ष रखा।
उन्होंने आरोपों को 'पूरी तरह से झूठा' और 'राजनीतिक रूप से प्रेरित' बताया और कहा कि उनका संसदीय रिकॉर्ड इन दावों का खंडन करता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र पर साधा निशाना, पाक मंत्री की 'धमकी' पर उठाए सवाल

सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र पर साधा निशाना, पाक मंत्री की 'धमकी' पर उठाए सवाल

दिल्ली विधानसभा सुरक्षा मामला: नकाबपोश व्यक्ति गिरफ्तार, वाहन जब्त

दिल्ली विधानसभा सुरक्षा मामला: नकाबपोश व्यक्ति गिरफ्तार, वाहन जब्त

गेहूं-चावल का स्टॉक भरपूर, कमजोर तबकों को उपलब्ध कराया जा रहा अनाज: भारत सरकार

गेहूं-चावल का स्टॉक भरपूर, कमजोर तबकों को उपलब्ध कराया जा रहा अनाज: भारत सरकार

दिल्ली विधानसभा परिसर के हाई-सिक्योरिटी गेट को तोड़कर घुसी कार, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली विधानसभा परिसर के हाई-सिक्योरिटी गेट को तोड़कर घुसी कार, जांच में जुटी पुलिस

सत्ता नहीं, संस्कार की है भाजपा की विकास यात्रा: मुख्यमंत्री योगी

सत्ता नहीं, संस्कार की है भाजपा की विकास यात्रा: मुख्यमंत्री योगी

भाजपा स्थापना दिवस पर पीएम मोदी बोले—यूसीसी और वन नेशन-वन इलेक्शन हमारा अगला मिशन

भाजपा स्थापना दिवस पर पीएम मोदी बोले—यूसीसी और वन नेशन-वन इलेक्शन हमारा अगला मिशन

भारतीय राजदूत ने नेपाल के विदेश मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर की चर्चा

भारतीय राजदूत ने नेपाल के विदेश मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर की चर्चा

असम में पिछले दशक में लाखों परिवारों तक बिजली पहुंचाई गई, डबल इंजन सरकार ने हालात बदले : पीएम मोदी

असम में पिछले दशक में लाखों परिवारों तक बिजली पहुंचाई गई, डबल इंजन सरकार ने हालात बदले : पीएम मोदी

महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम: नारी शक्ति वंदन बिल में पीएम मोदी ने बदलाव के संकेत दिए

महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम: नारी शक्ति वंदन बिल में पीएम मोदी ने बदलाव के संकेत दिए

भाजपा का स्थापना दिवस केवल उत्सव नहीं, संकल्प का दिन: नितिन नबीन

भाजपा का स्थापना दिवस केवल उत्सव नहीं, संकल्प का दिन: नितिन नबीन