Wednesday, July 29, 2026
BREAKING
पीएम मोदी ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सुभाषित शेयर कर दिया गुरु का संदेश बांकीपुर उपचुनाव के लिए गुरुवार को पड़ेंगे वोट, 3.79 लाख मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला भारत ने पहली तिमाही में लगभग 10 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्मार्टफोन का किया निर्यात सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार, फेड के फैसले का इंतजार गुरु पूर्णिमा पर वाराणसी के घाटों पर उमड़े श्रद्धालु, गंगा स्नान और पूजा-अर्चना जारी भारत ने फिलिस्तीन के लिए मजबूत समर्थन पर जोर दिया, यूएनएससी में दो-राष्ट्र समाधान का समर्थन किया भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी स्टॉक्स में खरीदारी गुरु पूर्णिमा पर योगी आदित्यनाथ समेत कई मुख्यमंत्रियों ने गुरुजनों के प्रति जताई श्रद्धा और कृतज्ञता प्रयागराज में गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई पवित्र डुबकी जयडेन सील्स ने खोला 'पंजा', वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट में पाकिस्तान को 90 रनों से हराया

मनोरंजन

गुरु पूर्णिमा पर इंदिरा कृष्णा ने मां को बताया अपना पहला गुरु, बोलीं-'उन्होंने ही जीवन की सही राह दिखाई'

29 जुलाई, 2026 02:22 PM

मुंबई : टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री इंदिरा कृष्णा इन दिनों सीरियल 'गंगा माई की बेटियां' में दुर्गावती का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत रही हैं। अपने दमदार अभिनय के साथ-साथ वह अक्सर जीवन से जुड़े अनुभव और अपने विचार भी खुलकर साझा करती हैं। गुरु पूर्णिमा के खास अवसर पर अभिनेत्री ने अपने जीवन के सबसे बड़े गुरु के बारे में बात की और बताया कि उनके लिए उनकी मां ही पहली गुरु रही हैं। इंदिरा ने कहा कि जीवन के शुरुआती संस्कार, सही-गलत की पहचान और ईश्वर के प्रति आस्था उन्हें अपनी मां से ही मिली। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर इंदिरा कृष्णा ने बताया कि गुरु वही होता है, जो जीवन में सही दिशा दिखाए। उन्होंने कहा कि हर शिक्षक हमें कुछ न कुछ सिखाता है और जीवन में सही-गलत के बीच फर्क समझाता है, लेकिन उनके लिए उनकी मां ही सबसे पहली गुरु रही हैं।

इंदिरा ने कहा, ''गुरु वह होता है जो आपका मार्गदर्शन करता है और आप उसी रास्ते पर आगे बढ़ते हैं। हर शिक्षक हमें बेहतर इंसान बनने और जीवन में सही-गलत की पहचान करना सिखाता है। लेकिन मेरे लिए मेरी मां ही मेरी पहली गुरु थीं। उन्होंने मुझे भगवान की पूजा करना सिखाया, बड़ों का सम्मान करना सिखाया और यह भी समझाया कि सच हमेशा हमारे कर्मों के जरिए जीतता है। इसलिए मेरी पहली गुरु मेरी मां ही हैं।''
अभिनेत्री ने आगे कहा कि जीवन में उन्हें कई ऐसे विद्वान और अनुभवी लोग भी मिले, जिन्होंने अलग-अलग समय पर उनका मार्गदर्शन किया और उनसे बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला। उन्होंने कहा, ''मैंने अपने जीवन में कई ऐसे लोगों से बहुत कुछ सीखा है, जिन्होंने मुझे सही दिशा दिखाई। लेकिन मेरा मानना है कि हर व्यक्ति के भीतर एक अंतरात्मा होती है, जो उसे सही और गलत के बीच के फर्क को बताती है। वही हमारी असली गुरु है।''

इंदिरा का कहना है कि इस अंदर की आवाज को शांत और संतुलित बनाए रखने के लिए ध्यान, आत्मचिंतन और मानसिक मजबूती बहुत जरूरी है। मेरा मानना है कि सीखने की प्रक्रिया कभी खत्म नहीं होती। हर दिन इंसान कुछ नया सीखता है और अनजाने में दूसरों को भी कुछ न कुछ अच्छा सिखाता रहता है। उन्होंने कहा, ''मेरे लिए हर दिन कुछ नया सीखने का दिन होता है। साथ ही हर दिन ऐसा भी होता है, जब हम जाने-अनजाने अपने व्यवहार और अनुभवों से किसी दूसरे व्यक्ति को भी अच्छी बातें सिखा रहे होते हैं।'' बता दें कि 'गंगा माई की बेटियां' में इंदिरा कृष्णा के अलावा शीजान खान और अमनदीप सिद्धू भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इसका प्रसारण जी टीवी पर किया जाता है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'मैं रो पड़ी थी, मेहनत के बाद भी शरीर साथ नहीं दे रहा था', मनीषा कोइराला ने सुनाया फिटनेस सफर का संघर्ष

'मैं रो पड़ी थी, मेहनत के बाद भी शरीर साथ नहीं दे रहा था', मनीषा कोइराला ने सुनाया फिटनेस सफर का संघर्ष

'एमटीवी हसल 5' का नया थीम होगा 'अपना होमग्राउंड', बादशाह बोले- 'यह उन लोगों को समर्पित है जो कलाकार को बनाते हैं'

'एमटीवी हसल 5' का नया थीम होगा 'अपना होमग्राउंड', बादशाह बोले- 'यह उन लोगों को समर्पित है जो कलाकार को बनाते हैं'

संजय दत्त के 67वें जन्मदिन पर बोलीं बहन प्रिया, 'आपने मां-पिता दोनों की कमी को किया पूरा'

संजय दत्त के 67वें जन्मदिन पर बोलीं बहन प्रिया, 'आपने मां-पिता दोनों की कमी को किया पूरा'

फिल्मों के खलनायक सोनू सूद ऐसे बने असल जिंदगी के नायक

फिल्मों के खलनायक सोनू सूद ऐसे बने असल जिंदगी के नायक

जब संजय दत्त को लगा 'जिंदगी खतरे में है', नौकर के आंसुओं ने बदला पूरा व्यक्तित्व

जब संजय दत्त को लगा 'जिंदगी खतरे में है', नौकर के आंसुओं ने बदला पूरा व्यक्तित्व

'इंडियन आइडल 16' की विजेता ज्योतिर्मयी ने बांधे अरिजीत सिंह की तारीफों के पुल, बोलीं-'उनकी आवाज सुकून देती है'

'इंडियन आइडल 16' की विजेता ज्योतिर्मयी ने बांधे अरिजीत सिंह की तारीफों के पुल, बोलीं-'उनकी आवाज सुकून देती है'

'ऑपरेशन सफेद सागर' में प्राजक्ता कोली के साथ दिखेगी नई केमिस्ट्री : मिहिर आहूजा

'ऑपरेशन सफेद सागर' में प्राजक्ता कोली के साथ दिखेगी नई केमिस्ट्री : मिहिर आहूजा

'काला हिरण' पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त: सोशल मीडिया से टीजर हटाने का निर्देश, अमित जानी को लगाई फटकार

'काला हिरण' पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त: सोशल मीडिया से टीजर हटाने का निर्देश, अमित जानी को लगाई फटकार

अब मुझे परवाह नहीं लोग क्या सोचते हैं, सही के लिए बोलना जरूरी: सानवी तलवार

अब मुझे परवाह नहीं लोग क्या सोचते हैं, सही के लिए बोलना जरूरी: सानवी तलवार

माहिका शर्मा : इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन, मॉडलिंग-एक्टिंग का रुख, हार्दिक पंड्या से नाम जुड़ने पर मिली लोकप्रियता

माहिका शर्मा : इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन, मॉडलिंग-एक्टिंग का रुख, हार्दिक पंड्या से नाम जुड़ने पर मिली लोकप्रियता