Monday, October 12, 2026
BREAKING
• टी20 सीरीज: शतक चूके सदाकत, श्रीलंका को 82 रन से रौंदकर पाकिस्तान ने बनाई 2-0 से अजेय बढ़त • आरबीआई के सख्त कदमों के बाद रुपए को मिली मजबूती, 95.76 प्रति डॉलर पर खुला • सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स में 412 अंकों की बढ़त; निफ्टी में 0.58 प्रतिशत की तेजी • प्योंगयांग ने पूर्वी सागर की ओर दागीं कई बैलिस्टिक मिसाइलें: दक्षिण कोरिया • रियाद एयरपोर्ट हमले में एक भारतीय की मौत, 3 आईसीयू में भर्ती, भारतीय दूतावास ने अस्पतालों का दौरा किया • पाकिस्तान के केपी में आपातकाल: पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ बोली, 'बड़ी राजनीतिक भूल' • गुजरातः वापी के पास दमन-गंगा नदी पर 159.50 करोड़ रुपये की बैराज परियोजना जल्द शुरू होगी • अभिजीत दिपके का दिल्ली पुलिस पर आरोप; ‘मेरे बुनियादी अधिकारों का हनन हुआ, पूरा वीडियो जारी करें’ • नवरात्रि पर पीएम मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं • पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बदला मौसम का मिजाज, आने वाले दिनों में भी छाए रहेंगे बादल

मनोरंजन

गुरमीत चौधरी ने नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि, उदयपुर के कलाकार ने तरबूज पर बनाया दिवंगत एक्टर का पोर्ट्रेट

12 अक्टूबर, 2026 12:16 PM

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों के बीच शोक का माहौल है। कलाकारों से लेकर आम लोग तक, उन्हें अपने-अपने तरीके से याद कर रहे हैं। इसी बीच एक्टर गुरमीत चौधरी ने भी नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताया। वहीं राजस्थान के उदयपुर के आर्टिस्ट और शेफ हर्षवर्धन सिंह ने नाना पाटेकर को अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि दी। उन्होंने तरबूज पर एक्टर का पोर्ट्रेट बनाया।

पटना पहुंचे गुरमीत चौधरी ने नाना पाटेकर को याद करते हुए समाचार एजेंसी से कहा, ''एक्टर के निधन की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। नाना पाटेकर बेहतरीन कलाकार थे और उनके लिए लोगों के दिलों में हमेशा जगह रहेगी। मैंने एक अखबार में पढ़ा था कि कारगिल युद्ध के दौरान नाना पाटेकर सैनिकों के बीच गए थे और उनके साथ समय बिताया था। इस बात से मुझे काफी प्रेरणा मिली। मैंने इससे समझा कि एक कलाकार के लिए सिर्फ अभिनय करना ही काफी नहीं है, बल्कि यह भी मायने रखता है कि वह समाज के लिए क्या योगदान देता है।''

गुरमीत चौधरी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'तुम मेरे हो' को लेकर चर्चा में हैं। वह अपने होम प्रोडक्शन 'देब गुरु फिल्म्स' के तहत रेवा क्रिएटिव हाउस के साथ मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।

गुरमीत ने कहा, ''मुझे खुशी है कि मैं अपनी फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत बिहार से कर रहा हूं। कम उम्र में मुझे टीवी शो 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाने का मौका मिला था। इस किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया और लोगों के आशीर्वाद से ही मैं आज इस मुकाम तक पहुंचा हूं। मैं 'तुम मेरे हो' में प्रोड्यूसर होने के साथ-साथ एक्टिंग भी कर रहा हूं, इसलिए यह फिल्म मेरे दिल के बेहद करीब है। फिल्म के गानों और ट्रेलर को लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक 23 अक्टूबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म को भी पसंद करेंगे।''

दूसरी ओर, राजस्थान के उदयपुर के आर्टिस्ट और शेफ हर्षवर्धन सिंह ने नाना पाटेकर के प्रति सम्मान को जाहिर करने के लिए तरबूज को कैनवास बनाया। समाचार एजेंसी से बातचीत में उन्होंने कहा, ''एक्टर के निधन की खबर सुनकर मुझे बहुत बुरा लगा। मैं उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देना चाहता था, इसलिए मैंने तरबूज पर उनका पोर्ट्रेट बनाया। इस काम में पांच से छह घंटे का समय लगा और मैंने इसे दिल से नाना पाटेकर को समर्पित किया है।''

हर्षवर्धन ने बताया, ''मुझे नाना पाटेकर की लगभग सभी फिल्में पसंद हैं, लेकिन मेरी पसंदीदा फिल्म 'तिरंगा' है। इससे पहले भी मैं कई जानी-मानी हस्तियों के पोर्ट्रेट बना चुका हूं। इनमें धर्मेंद्र, धीरेंद्र शास्त्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम शामिल हैं।''

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

संजय मिश्रा ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन, अमिताभ बच्चन को भी दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

संजय मिश्रा ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन, अमिताभ बच्चन को भी दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

अयोध्या पहुंचीं कंगना रनौत, रामलला के दर्शन को बताया दिव्य अनुभव

अयोध्या पहुंचीं कंगना रनौत, रामलला के दर्शन को बताया दिव्य अनुभव

'अपनी पसंद चुनने की आजादी दें', इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे पर रजत बेदी ने की सभी पैरेंट्स से अपील

'अपनी पसंद चुनने की आजादी दें', इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे पर रजत बेदी ने की सभी पैरेंट्स से अपील

इमरान खान समेत 400 से ज्यादा लोगों के खिलाफ एफआईआर, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

इमरान खान समेत 400 से ज्यादा लोगों के खिलाफ एफआईआर, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

अमिताभ की अदाकारी के मुरीद थे दिलीप कुमार, सायरा बानो ने बिग बी के जन्मदिन पर साझा किया किस्सा

अमिताभ की अदाकारी के मुरीद थे दिलीप कुमार, सायरा बानो ने बिग बी के जन्मदिन पर साझा किया किस्सा

गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर

गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर

अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन पर विशेष: संघर्ष से शहंशाह बनने तक का सफर, आवाज, अभिनय और जज्बे की ऐसी कहानी जिसने बदल दिया भारतीय सिनेमा का इतिहास

अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन पर विशेष: संघर्ष से शहंशाह बनने तक का सफर, आवाज, अभिनय और जज्बे की ऐसी कहानी जिसने बदल दिया भारतीय सिनेमा का इतिहास

दुनिया की पहली AI हॉरर फिल्म ‘जमलोक’ का पोस्टर जारी, तीन महीने में होगी तैयार

दुनिया की पहली AI हॉरर फिल्म ‘जमलोक’ का पोस्टर जारी, तीन महीने में होगी तैयार

'काला हिरण' फिल्म विवाद : सलमान खान को 4 हफ्ते में देना होगा जवाब, 16 दिसंबर को अगली सुनवाई

'काला हिरण' फिल्म विवाद : सलमान खान को 4 हफ्ते में देना होगा जवाब, 16 दिसंबर को अगली सुनवाई

जब 'जूली' की शूटिंग के दौरान नेहा धूपिया की मां का ध्यान रखते थे संजय कपूर, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

जब 'जूली' की शूटिंग के दौरान नेहा धूपिया की मां का ध्यान रखते थे संजय कपूर, एक्ट्रेस ने किया खुलासा