Wednesday, June 10, 2026
BREAKING
गरीब कल्याण मोदी और नायब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: डा. अर्चना गुप्ता विकसित भारत 2047 के लक्ष्य पर मंथन, चंडीगढ़ में सीपीए जोन-II सम्मेलन का आयोजन अंबाला छावनी में बनेगा देश का 165वां एयरपोर्ट, जल्द शुरू होंगी उड़ान सेवाएं : अनिल विज मुख्यमंत्री सैनी से मिले ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं कार्यकर्ता : राव नरेंद्र सिंह गांवों को विकास की धुरी बनाकर आगे बढ़ रहा है हरियाणा : नायब सिंह सैनी करनाल जिला अस्पताल की नर्सों की स्ट्राइक, हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग जल प्रबंधन: अधूरी तैयारियां जनता और किसानों के लिए बन सकती हैं आफत- कुमारी सैलजा विपक्ष को कोसने की बजाय अपनी सरकार की 10 गारंटियों को पूरा करें मुख्यमंत्री : विश्व चक्षु PM नरेंद्र मोदी के साथ बैठक करेंगे सीएम सुक्खू

खेल

गिल-पंत की जोड़ी ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान के खिलाफ की सबसे बड़ी साझेदारी

07 जून, 2026 01:35 PM

भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। शुभमन गिल और ऋषभ पंत की जोड़ी ने टेस्ट के दूसरे दिन 169 रनों की साझेदारी निभाते हुए इतिहास रच दिया।

दरअसल, पंत और गिल द्वारा की गई 169 रनों की साझेदारी अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की ओर से की गई किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। टेस्ट के दूसरे दिन गिल और पंत ने मिलकर 48 रन और जोड़े। भारतीय कप्तान 177 गेंदों का सामना करने के बाद 126 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी में गिल ने 15 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, पंत अर्धशतकीय पारी खेलकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

टेस्ट के पहले दिन भी भारतीय बल्लेबाजों का जलवा रहा। टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की ओर से यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। यशस्वी अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और वह 24 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद राहुल को साई सुदर्शन के रूप में बढ़िया जोड़ीदार मिला।

राहुल-सुदर्शन ने दूसरे विकेट के लिए 184 गेंदों में 139 रनों की अहम साझेदारी निभाई। सुदर्शन ने 104 गेंदों का सामना करते हुए 81 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में सुदर्शन ने 13 चौके लगाए। वहीं, राहुल ने अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक लगाया और 165 गेंदों में 100 रन बनाए। राहुल और सुदर्शन के आगे अफगानिस्तान के गेंदबाज पूरी तरह से बेबस दिखाई दिए।

इसके बाद कप्तान गिल और पंत ने मोर्चा संभाला और दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम को 368 रनों के टोटल तक पहुंचाया। भारतीय टीम की ओर से इस टेस्ट मुकाबले में मानव सुथार डेब्यू कर रहे हैं। भारतीय टीम तीन स्पिन गेंदबाजों के साथ इस टेस्ट में उतरी है, जबकि मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा तेज गेंदबाजों की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

सिर्फ 6 बल्लेबाज, जिनके नाम विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में शतक

सिर्फ 6 बल्लेबाज, जिनके नाम विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में शतक

'गेंद को टर्न कराना मेरी ताकत, सही जगह पर गेंदबाजी से मिली सफलता': मानव सुथार

'गेंद को टर्न कराना मेरी ताकत, सही जगह पर गेंदबाजी से मिली सफलता': मानव सुथार

ऑस्ट्रेलिया ने किया ODI टीम का ऐलान, वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी अभी भी टीम से बाहर

ऑस्ट्रेलिया ने किया ODI टीम का ऐलान, वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी अभी भी टीम से बाहर

क्या हरमनप्रीत कौर का यह आखिरी वर्ल्ड कप है? भारतीय कप्तान ने भरी सभा में कर दी बोलती बंद

क्या हरमनप्रीत कौर का यह आखिरी वर्ल्ड कप है? भारतीय कप्तान ने भरी सभा में कर दी बोलती बंद

‘अगर सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के भगवान हैं, तो वैभव सूर्यवंशी भगवान का बेटा हो सकता है’

‘अगर सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के भगवान हैं, तो वैभव सूर्यवंशी भगवान का बेटा हो सकता है’

टेस्ट मैच: भारतीय बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों का दबदबा, अफगानिस्तान ने गंवाए 5 विकेट, मैच में टीम इंडिया की पकड़

टेस्ट मैच: भारतीय बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों का दबदबा, अफगानिस्तान ने गंवाए 5 विकेट, मैच में टीम इंडिया की पकड़

सिर्फ खेलना नहीं है, 10 से 20 साल तक दबदबा बनाए रखना है: वैभव सूर्यवंशी

सिर्फ खेलना नहीं है, 10 से 20 साल तक दबदबा बनाए रखना है: वैभव सूर्यवंशी

महिला टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाली 5 खिलाड़ी, हरमनप्रीत भी लिस्ट में शामिल

महिला टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाली 5 खिलाड़ी, हरमनप्रीत भी लिस्ट में शामिल

ग्रेस डांगमेई ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास, भारत के सैफ चैंपियनशिप 2026 जीतने के बाद की घोषणा

ग्रेस डांगमेई ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास, भारत के सैफ चैंपियनशिप 2026 जीतने के बाद की घोषणा

Ind vs Afg Test: गिल-राहुल का शतक, पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 368/3

Ind vs Afg Test: गिल-राहुल का शतक, पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 368/3