Friday, July 03, 2026
BREAKING
अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति 'बेबी डू डाई डू' रिव्यू : बिना बोले पूरी कहानी कह गईं हुमा कुरैशी, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर फिल्म 5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम 61 साल के आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी, घर पर ही होंगी रस्में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

दुनिया

गाजा युद्ध के दो साल: मिस्र में इजराइल-हमास वार्ता शुरू, ट्रंप के दामाद और अमेरिकी दूत होंगे शामिल

07 अक्टूबर, 2025 07:29 PM

गाजा में जारी विनाशकारी युद्ध के दो साल पूरे होने की पूर्व संध्या पर इजराइल और हमास के अधिकारियों ने युद्ध को समाप्त कराने के लिए अमेरिका द्वारा तैयार की गई शांति योजना पर सोमवार को मिस्र के एक रिजॉर्ट में अप्रत्यक्ष वार्ता शुरू की। सोमवार को हुई वार्ता कई घंटों तक चली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पिछले सप्ताह पेश इस योजना को लेकर कई अनिश्चितताएं बनी हुई हैं, जिनमें चरमपंथी समूह हमास का निरस्त्रीकरण और गाजा में भविष्य में शासन किसका होगा आदि शामिल है। ट्रंप ने संकेत दिया है कि गाजा पर एक समझौता पश्चिम एशिया में शांति प्रक्रिया का मार्ग प्रशस्त कर सकता है जो इस क्षेत्र को नया आकार दे सकता है।

क्षेत्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि ट्रंप ने इजराइल को बमबारी रोकने को कहा है, बावजूद इसके इजराइली सेना ने गाजा पर हवाई हमले जारी रखे, जिसमें पिछले 24 घंटों में कम से कम 19 लोग मारे गए। मिस्र के एक अधिकारी ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर बताया कि सोमवार दोपहर लाल सागर के किनारे शर्म अल-शेख रिजॉर्ट में वार्ता शुरू हुई और मंगलवार दोपहर वार्ता फिर शुरू होगी। अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्ष पहले चरण की अधिकतर शर्तों पर सहमत हैं जिसमें बंधकों की रिहाई और संघर्षविराम लागू करना शामिल है। इजराइल के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व शीर्ष वार्ताकार रॉन डर्मर कर रहे हैं, जबकि हमास प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व खलील अल-हय्या कर रहा है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि विदेश नीति सलाहकार ओफिर फॉक इजराइल की ओर से वार्ता में शामिल होंगे।


मिस्र के सरकारी ‘अल-कहरा न्यूज' टेलीविजन केंद्र ने बताया कि वार्ता अरब मध्यस्थों और हमास प्रतिनिधिमंडल के बीच एक बैठक के साथ शुरू हुई। टेलीविजन केंद्र के अनुसार मध्यस्थ बाद में इजराइली प्रतिनिधिमंडल से मिलेंगे। मिस्र के स्थानीय मीडिया के अनुसार अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर के भी वार्ता में शामिल होने की उम्मीद है। हमास ने कहा कि वार्ता युद्धविराम के पहले चरण पर केंद्रित होगी, जिसमें इजराइली बलों की आंशिक वापसी और इजराइल की हिरासत में फलस्तीनी कैदियों के बदले गाजा में चरमपंथियों द्वारा बंधक बनाए गए लोगों की रिहाई शामिल है। शांति के लिए यह नवीनतम प्रयास हमास द्वारा अमेरिकी शांति योजना के कुछ शर्तों को स्वीकार करने के बाद आया है, जिसका इजराइल ने भी समर्थन किया है। इस योजना के तहत हमास शेष 48 बंधकों को तीन दिन के भीतर रिहा कर देगा, सत्ता छोड़ देगा और हथियार त्याग देगा।


इन बंधकों में से लगभग 20 के जीवित होने की संभावना है। मिस्र में वार्ता में तेजी से प्रगति होने की उम्मीद है। इस बीच, इजराइल पर हमास के हमले के दो साल पूरे होने पर देश के लोग हमले में मारे गए लोगों की याद में कार्यक्रम आयोजित करेंगे। हमास के हमले के बाद इजराइल ने हमास और गाजा को निशाना बनाकर हमले शुरू किए थे। मुख्य समारोह का आयोजन सरकार नहीं बल्कि शोक संतप्त परिवार कर रहे हैं, जो इजराइल की नेतन्याहू सरकार के प्रति उनके असंतोष को दर्शाता है। गाजा पट्टी में इजराइल के जवाबी हमले में हजारों लोग मारे गए हैं और शहर के शहर एवं कस्बे तबाह हो गए हैं। बचे हुए लोग गाजा शहर पर एक और इजराइली हमले की आशंका के मद्देनजर बचने के लिए कहीं और पलायन कर रहे हैं जबकि अन्य लोग जगह-जगह शरण ले रहे हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित