Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

दुनिया

गाजा में नया संकट: खतरनाक बीमारी ने मचाया कहर, डॉक्टर भी नहीं कर पा रहे इलाज

19 अगस्त, 2025 07:57 PM

गाजा में हालात दिन-ब-दिन और भी भयावह होते जा रहे हैं। यहाँ के लोग सिर्फ भुखमरी और युद्ध से ही नहीं, बल्कि एक खतरनाक बीमारी से भी जूझ रहे हैं, जिसका नाम है 'एक्यूट फ्लैसिड पैरालिसिस'। यह एक ऐसी बीमारी है जो बच्चों में लकवे जैसी स्थिति पैदा कर रही है और डॉक्टरों के पास इसका इलाज करने के लिए भी पर्याप्त साधन नहीं हैं।

क्या है यह बीमारी और क्यों फैल रही है?
'एक्यूट फ्लैसिड पैरालिसिस' एक दुर्लभ सिंड्रोम है, जिसमें अचानक मांसपेशियों में कमजोरी आ जाती है और मरीज को सांस लेने और खाना निगलने में दिक्कत होने लगती है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह बीमारी मुख्य रूप से गंदे पानी और खराब सीवेज व्यवस्था के कारण फैल रही है। गाजा पर लगातार हुई बमबारी की वजह से वहाँ की स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो चुकी है।

आंकड़े कर रहे हैं हैरान
एक रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर 2023 से पहले यह बीमारी बेहद दुर्लभ थी और सालाना सिर्फ 12 मामले सामने आते थे, लेकिन पिछले तीन महीनों में करीब 100 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से ज़्यादातर मामले 15 साल से कम उम्र के बच्चों में पाए गए हैं, जो कुपोषण के शिकार हैं। लैब जांच में 'एंटरोवायरस' की पुष्टि हुई है, जो संक्रमित पानी से फैलता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी माना है कि गाजा में स्वास्थ्य सेवाओं के ध्वस्त होने, कुपोषण और गंदगी की वजह से इस बीमारी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

इलाज के लिए पर्याप्त साधन नहीं
सबसे बड़ी चिंता यह है कि गाजा में इस बीमारी का इलाज लगभग असंभव है। इस बीमारी के लिए इंट्रावेनस इम्युनोग्लोब्युलिन (IVIG) और प्लाज़्मा एक्सचेंज जैसे आधुनिक इलाज की ज़रूरत होती है, लेकिन इजराइल की नाकाबंदी के चलते गाजा के अस्पतालों में ये दवाइयां और उपकरण उपलब्ध नहीं हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इलाज की कमी के कारण कई बच्चे स्थायी रूप से लकवे का शिकार हो गए हैं, और कुछ की जान भी जा चुकी है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित