Wednesday, August 05, 2026
BREAKING
टीएमजेड वैश्विक दूरसंचार विनिर्माण मानचित्र पर भारत की स्थिति को मजबूत करेगा : केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया BRICS: ईरानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा भारत, ब्रिक्स शिक्षा बैठक में लेगा हिस्सा भोपाल में आज से ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक और कार्य समूह के सत्र किए जाएंगे आयोजित आरबीआई एमपीसी ने रेपो रेट को स्थिर रखा, नहीं बढ़ेगी ईएमआई सीएटी में डिजिटल सुधारों से प्रशासनिक न्याय को मिली मजबूती: डॉ. जितेंद्र सिंह हॉर्मुज जलडमरूमध्य से 1,000 से ज्यादा जहाजों को सुरक्षित पार कराया: अमेरिकी सेना RBI फैसले से पहले बाजार में जोश, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में खुले भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति आज, RBI के फैसले पर बाजार की नजर LIC OFS को संस्थागत निवेशकों का जबरदस्त समर्थन, ग्रीन-शू विकल्प के जरिए सरकार LIC में और हिस्सेदारी बेचेगी कलाई की चोट के कारण सिनसिनाटी ओपन में हिस्सा नहीं लेंगे अल्काराज

मनोरंजन

गजनी के विलेन प्रदीप रावत ने 74 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, मैनेजर ने बताया निधन का कारण

05 अगस्त, 2026 11:47 AM

आमिर खान की गजनी में दमदार विलेन का रोल निभाने वाले प्रदीप रावत के निधन की खबरें आ रही हैं। सिनेमा जगत से आई इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। प्रदीप रावत ने आज यानी 4 अगस्त को 74 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। प्रदीप रावत की मौत के बाद फिल्मी गलियारों में मातम पसरा है।

74 साल की उम्र में प्रदीप रावत ने ली आखिरी सांस
बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा ने अपने दोस्त प्रदीप रावत के निधन की खबर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वहीं, प्रदीप के मैनेजर सिद्धार्थ तिवारी ने भी एचटी सिटी से बातचीत में एक्टर के निधन की खबर को कन्फर्म किया है। उन्होंने बताया कि एक्टर का निधन कुछ घंटे पहले हुआ है। वो पिछले कुछ वक्त से अस्पताल में भर्ती थे।

कैंसर से जूझ रहे थे प्रदीप रावत
बताया जा रहा है कि प्रदीप रावत पिछले पांच सालों से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे। इलाज के बाद प्रदीप की तबीयत में सुधार आया था, लेकिन कुछ महीने पहले प्रदीप को दोबारा से कैंसर हो गया। वो अस्पताल में भर्ती थे और बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयत गंभीर थी। आजतक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर का अंतिम संस्कार बुधवार को हो सकता है।

यशपाल शर्मा ने शेयर की जानकारी
यशपाल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- प्रदीप रावत…हमारे गजनी और लगान के देवा नहीं रहे। इसी के साथ उन्होंने दुख वाले इमोजी बनाए। यशपाल के इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। फैंस और सेलेब्स ने उनकी (प्रदीप रावत) आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

एक्टर सोनू सूद ने भी एक्टर के लिए पोस्ट की स्टोरी
एक्टर सोनू सूद ने भी प्रदीप रावत के लिए इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की है। उन्होंने प्रदीप की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- रेस्ट इन पीस प्रदीप रावत भाई। आपकी हमेशा याद आएगी।

आमिर खान की फिल्मों में निभाई अहम भूमिका
प्रदीप रावत की बॉलीवुड यात्रा के बारे में बात करें तो उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म साल 1985 में रिलीजड हुई थी। फिल्म का नाम मेरी जंग था। वहीं, प्रदीप बीआर चोपड़ा की महाभारत में भी अहम किरदार निभाते नजर आए थे। उन्होंने सीरियल में अश्वथामा का किरदार निभाया था। प्रदीप रावत को हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषा की फिल्मों के लिए जाना जाता है। प्रदीप की पहली तेलुगु फिल्म साई थी जो साल 2004 में रिलीज हुई थी। प्रदीप रावत आमिर खान की गजनी, लगान और सरफरोश में नजर आए थे।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

रामायण की आदिपुरुष से तुलना पर मनोज मुंतशिर बोले- कोई शर्म नहीं कि...

रामायण की आदिपुरुष से तुलना पर मनोज मुंतशिर बोले- कोई शर्म नहीं कि...

एल्विश यादव संग रिलेशनशिप की खबरों पर जन्नत जुबैर ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- काफी सालों से…

एल्विश यादव संग रिलेशनशिप की खबरों पर जन्नत जुबैर ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- काफी सालों से…

प्रीति जिंटा ने मनाई 'हर दिल जो प्यार करेगा' की 26वीं सालगिरह, बोलीं- 'आज भी यादें ताजा हैं'

प्रीति जिंटा ने मनाई 'हर दिल जो प्यार करेगा' की 26वीं सालगिरह, बोलीं- 'आज भी यादें ताजा हैं'

'बिग बॉस 20' के प्रोमो से बढ़ीं शाहरुख खान की एंट्री की अटकलें, सलमान के 'करण अर्जुन' डायलॉग ने बढ़ाया रोमांच

'बिग बॉस 20' के प्रोमो से बढ़ीं शाहरुख खान की एंट्री की अटकलें, सलमान के 'करण अर्जुन' डायलॉग ने बढ़ाया रोमांच

कुमार सानू ने किशोर कुमार की जयंती पर दी भावुक श्रद्धांजलि, कहा- 'लेजेंड कभी हमसे दूर नहीं जाते'

कुमार सानू ने किशोर कुमार की जयंती पर दी भावुक श्रद्धांजलि, कहा- 'लेजेंड कभी हमसे दूर नहीं जाते'

'अभिनय को लेकर बहुत लालची हूं', जैस्मिन भसीन ने अपने जुनून पर की बात, तो करण वाही ने बताया डर का अनुभव

'अभिनय को लेकर बहुत लालची हूं', जैस्मिन भसीन ने अपने जुनून पर की बात, तो करण वाही ने बताया डर का अनुभव

'विश्‍वनाथ एंड सन्स' मेरे करियर में एक नई पहचान लेकर आएगी, लंबे समय बाद निभाया ऐसा किरदार : अभिनेता सूर्या

'विश्‍वनाथ एंड सन्स' मेरे करियर में एक नई पहचान लेकर आएगी, लंबे समय बाद निभाया ऐसा किरदार : अभिनेता सूर्या

युवाओं को राज कुंद्रा की सलाह, बोले- 'ज्यादा मॉडर्न बनने की कोशिश मत करो'

युवाओं को राज कुंद्रा की सलाह, बोले- 'ज्यादा मॉडर्न बनने की कोशिश मत करो'

'मुझे जागरूक हिंदू बनना है', कंगना रनौत ने विचारधारा बदलने की आजादी पर उठाए सवाल

'मुझे जागरूक हिंदू बनना है', कंगना रनौत ने विचारधारा बदलने की आजादी पर उठाए सवाल

बेटी तारा के जन्मदिन पर भावुक हुए जय भानुशाली, बोले-'तुमने मेरी जिंदगी को एक खूबसूरत लव स्टोरी बना दिया'

बेटी तारा के जन्मदिन पर भावुक हुए जय भानुशाली, बोले-'तुमने मेरी जिंदगी को एक खूबसूरत लव स्टोरी बना दिया'