Thursday, July 30, 2026
BREAKING
माइक्रोसॉफ्ट की शानदार तिमाही, AI की बढ़ती मांग से नेट प्रॉफिट 35.8 अरब डॉलर पहुंचा ट्रंप ने ब्रिटेन को नॉर्थ सी के तेल और गैस का दोहन बढ़ाने की दी सलाह सावन माह के शुभारंभ के साथ महाकाल मंदिर में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, ‘जय महाकाल’ जयघोष से गूंजा मंदिर प्रकृति, पर्यावरण और समस्त सृष्टि का सम्मान हमारे अस्तित्व के मूल में है : पीएम मोदी सीडब्ल्यूजी 2026: भारतीय बॉक्सिंग टीम का जलवा जारी, नरेंद्र ने भी पदक किया पक्का गाजा में सार्वजनिक स्वास्थ्य के खतरों को कम करने के लिए चूहों पर कंट्रोल लगा रहा यूएन पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में चेकपॉइंट पर हुआ जोरदार धमाका, सात पुलिसकर्मी की मौत और 22 घायल अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव, मार्केट पर पड़ा असर सोने में सीमित दायरे में कारोबार, चांदी में 0.40 प्रतिशत की गिरावट अमेरिकी फेड के फैसले का असर, भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला

मनोरंजन

खुद को साबित करने की कोशिश नहीं कर रही, अच्छे किरदार मिलना मेरी किस्मत का हिस्सा है : शहनाज गिल

30 जुलाई, 2026 11:54 AM

मुंबई : अभिनेत्री शहनाज गिल ने अपने करियर में एक लंबा सफर तय किया है। कभी अपनी चुलबुली अदाओं और बेफिक्र अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही। इन दिनों वह हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'इश्कनामा' को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में वह एक गंभीर भूमिका में नजर आ रही है। पर्दे पर निभाए गए किरदारों को लेकर शहनाज ने कहा कि यह सब उनके सफर और किस्मत का हिस्सा है। जब आईएएनएस ने शहनाज गिल से पूछा कि क्या वह दर्शकों को अपने व्यक्तित्व का दूसरा पहलू दिखाने या अपनी पुरानी छवि बदलने के लिए इस तरह के किरदार चुन रही हैं, तो उन्होंने साफ कहा कि उनका ऐसा कोई मकसद नहीं है।
शहनाज ने कहा, "मैं कुछ साबित करने की कोशिश नहीं कर रही हूं। मेरी किस्मत इसे साबित कर रही है। भगवान मुझे ताकत दे रहे हैं। उनकी कृपा से मुझे अच्छी स्क्रिप्ट मिल रही हैं। जो भी मुझे मौके मिल रहे हैं, उन्हें मैं पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ निभाने की कोशिश कर रही हूं। एक कलाकार का सफर लगातार सीखने और खुद को बेहतर करने का होता है। मैं किसी एक छवि में बंधकर काम नहीं करना चाहतीं, बल्कि अलग-अलग तरह की कहानियों का हिस्सा बनना चाहती हैं।''

बातचीत में शहनाज से पूछा गया कि अगर उनकी जिंदगी की अपनी कोई 'इश्कनामा' यानी प्रेम कहानी हो, तो उसका टाइटल क्या होगा। इस सवाल पर अभिनेत्री ने कहा, "जब मेरी जिंदगी पर फिल्म बनेगी तो मुझे लगता है कि वह बहुत दिलचस्प होगी, और जब ऐसा होगा, तब मैं उसका टाइटल भी बताऊंगी।"
फिल्म में अपने किरदार को लेकर शहनाज गिल ने कहा, ''मुझे लगता है कि जब किसी सच्ची कहानी पर फिल्म बनाई जाती है तो जिम्मेदारी लेना बहुत जरूरी होता है। मैंने अपनी तरफ से इस जिम्मेदारी को पूरी क्षमता के साथ निभाने की कोशिश की है। मुझे विश्वास है कि मेरे किरदार को लोग जरूर पसंद करेंगे।''

बता दें कि 'इश्कनामा' एक सच्ची कहानी पर आधारित है। फिल्म में भारत-पाकिस्तान सीमा की पृष्ठभूमि के बीच प्यार और रिश्तों की कहानी दिखाई गई है। यह फिल्म साल 1981 से 1988 के बीच की घटनाओं पर आधारित है, जिसमें निर्मल निम्मा और नसीमा की प्रेम कहानी को दिखाया गया है।
'इश्कनामा' का निर्देशन अरविंद्र एस. खैरा ने किया है, जबकि फिल्म का निर्माण सौरभ राणा और रवनीत कौर चहल ने किया है। यह फिल्म किताब 'हिंद पाक बॉर्डरनामा' से प्रेरित बताई जा रही है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'रामायण: पार्ट 1' का ट्रेलर ब्रह्ममुहूर्त में पांच भाषाओं में रिलीज हुआ, दिखी पौराणिक गाथा की झलक

'रामायण: पार्ट 1' का ट्रेलर ब्रह्ममुहूर्त में पांच भाषाओं में रिलीज हुआ, दिखी पौराणिक गाथा की झलक

स्पाइडर मैन फिर लौटा: अल्लू सिनेमाज़ और सोनी पिक्चर्स इंडिया हैदराबाद में करेंगे भारत के पहले शो की मेज़बानी

स्पाइडर मैन फिर लौटा: अल्लू सिनेमाज़ और सोनी पिक्चर्स इंडिया हैदराबाद में करेंगे भारत के पहले शो की मेज़बानी

'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचे सनी देओल, करण देओल और डायरेक्टर राजकुमार संतोषी

'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचे सनी देओल, करण देओल और डायरेक्टर राजकुमार संतोषी

विवाद के बीच कंगना रनौत ने एक और वीडियो किया जारी, मीडिया पर लगाया 'टारगेट' करने का आरोप

विवाद के बीच कंगना रनौत ने एक और वीडियो किया जारी, मीडिया पर लगाया 'टारगेट' करने का आरोप

'मैं रो पड़ी थी, मेहनत के बाद भी शरीर साथ नहीं दे रहा था', मनीषा कोइराला ने सुनाया फिटनेस सफर का संघर्ष

'मैं रो पड़ी थी, मेहनत के बाद भी शरीर साथ नहीं दे रहा था', मनीषा कोइराला ने सुनाया फिटनेस सफर का संघर्ष

'एमटीवी हसल 5' का नया थीम होगा 'अपना होमग्राउंड', बादशाह बोले- 'यह उन लोगों को समर्पित है जो कलाकार को बनाते हैं'

'एमटीवी हसल 5' का नया थीम होगा 'अपना होमग्राउंड', बादशाह बोले- 'यह उन लोगों को समर्पित है जो कलाकार को बनाते हैं'

गुरु पूर्णिमा पर इंदिरा कृष्णा ने मां को बताया अपना पहला गुरु, बोलीं-'उन्होंने ही जीवन की सही राह दिखाई'

गुरु पूर्णिमा पर इंदिरा कृष्णा ने मां को बताया अपना पहला गुरु, बोलीं-'उन्होंने ही जीवन की सही राह दिखाई'

संजय दत्त के 67वें जन्मदिन पर बोलीं बहन प्रिया, 'आपने मां-पिता दोनों की कमी को किया पूरा'

संजय दत्त के 67वें जन्मदिन पर बोलीं बहन प्रिया, 'आपने मां-पिता दोनों की कमी को किया पूरा'

फिल्मों के खलनायक सोनू सूद ऐसे बने असल जिंदगी के नायक

फिल्मों के खलनायक सोनू सूद ऐसे बने असल जिंदगी के नायक

जब संजय दत्त को लगा 'जिंदगी खतरे में है', नौकर के आंसुओं ने बदला पूरा व्यक्तित्व

जब संजय दत्त को लगा 'जिंदगी खतरे में है', नौकर के आंसुओं ने बदला पूरा व्यक्तित्व