Friday, September 04, 2026
BREAKING
विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए : नायब सिंह सैनी हाई कोर्ट से आया खिलाड़ियों की नियुक्ति का फैसला भाजपा सरकार की एक बार फिर फजीहत है : भूपेंद्र हुड्डा 30 सितंबर तक प्रदेशभर में होंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन : राव नरेंद्र सिंह 4 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपी ईएसआई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा था मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. जगदीश मित्तल को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

खेल

खराब फॉर्म से जूझ रहे मोहम्मद रिजवान को वापसी की उम्मीद, टी20 इंटरनेशल पर नजर

20 अप्रैल, 2026 01:21 PM

खराब फॉर्म से जूझ रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान की नजर क्रिकेट में वापसी पर है। उनका कहना है कि सभी फॉर्मेट में जगह बनाने की कोशिश है। 33 वर्षीय मोहम्मद रिजवान, पाकिस्तान के लिए टेस्ट और एकदिवसीय के अहम खिलाड़ी हैं। वर्ष 2024 के आखिर से टी20 इंटरनेशनल टीम में नहीं हैं। इस साल की शुरुआत में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप टीम से भी बाहर कर दिया गया था। पाकिस्तान सुपर लीग में भी कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं। रावलपिंडी के लिए रिजवान सात पारियों में सिर्फ 107 रन ही बना पाए हैं, जिसमें 20 से कम के पांच स्कोर शामिल हैं। अपनी आलोचना और खराब प्रदर्शन को लेकर आईसीसी के हवाले से मोहम्मद रिजवान ने कहा कि खिलाड़ी भी इंसान होते हैं और अपने करियर में मुश्किल दौर से गुजरते हैं, और मेरे लिए भी यह अलग नहीं है। लेकिन मुझे अभी भी सभी फॉर्मेट में क्रिकेट खेलना पसंद है, और मुझ पर हो रही आलोचना की वजह से मेरा खेल छोड़ने का कोई इरादा नहीं है।

उन्होंने कहा कि संन्यास लेने का विचार मन में नहीं है। मेरा मानना है कि एक खिलाड़ी को संन्यास के बारे में तभी सोचना चाहिए जब उसे पता हो कि वह दूसरों से मुकाबला करने की क्षमता खो चुका है और क्रिकेट में उसकी दिलचस्पी खत्म हो गई है। मैं अभी भी दूसरों से मुकाबला कर सकता हूं।

बता दें कि आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत बांग्लादेश के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तानी टीम में जगह बनाई। पाकिस्तान पांचवें स्थान पर है। इस साल के आखिर में इंग्लैंड का टेस्ट दौरा और 2027 में आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप शामिल है। ऐसे में मोहम्मद रिजवान अपनी बेहतरीन फॉर्म में आने के लिए ध्यान दे रहे हैं।

मोहम्मद रिजवान ने कहा कि मेरे लिए क्रिकेट एक जुनून है। मैं टी20, टेस्ट और वनडे खेलता हूं। मुझे क्रिकेट से प्यार है। इसलिए मैं इसे खेलता हूं। मेरी जिंदगी में क्रिकेट के अलावा कुछ और नहीं है। मेरा कोई बिजनेस नहीं है। मैं कोई और खेल नहीं खेलता। मैं सिर्फ क्रिकेट खेलता हूं।

उन्होंने कहा कि हां, मैं अभी मुश्किल में हूं। मेरा प्रदर्शन अच्छा नहीं है। लेकिन मेरी मेहनत में कोई कमी नहीं है। मैंने कड़ी मेहनत की है। खुदा की मर्जी से, अपनी मेहनत के बाद मैं फिर से आपके सामने खड़ा होऊंगा।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे