Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

दुनिया

क्वाड देशों ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की, आतंकवाद के खिलाफ साझी लड़ाई और सुरक्षा सहयोग को दी मजबूती

02 जुलाई, 2025 01:09 PM

अमेरिका के वॉशिंगटन में बीते मंगलवार को आयोजित क्वाड देशों की एक अहम बैठक में विदेश मंत्रियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने इस हमले के दोषियों को तुरंत न्याय के कटघरे में लाने की मांग की और सभी देशों से अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत सहयोग करने की अपील की। उन्होंने संयुक्त बयान में कहा कि इस “घृणित” हमले के आयोजकों, फंडिंग करने वालों और हमलावरों को बिना देरी के सजा मिलनी चाहिए और सभी संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों को अंतरराष्ट्रीय कानून और सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के मुताबिक सहयोग करना चाहिए। गौरतलब है कि इस हमले में 25 भारतीय और 1 नेपाली नागरिक की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे। क्वाड की इस वर्ष की दूसरी मंत्री स्तरीय बैठक में भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो, ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वॉन्ग और जापान के विदेश मंत्री ताकेशी इवाया ने हिस्सा लिया। जयशंकर ने बैठक से पहले कहा, “भारत को अपने नागरिकों की रक्षा का पूरा अधिकार है और हम इस अधिकार का प्रयोग करेंगे। हमें उम्मीद है कि हमारे क्वाड साझेदार इसे समझेंगे।”

बैठक के दौरान विदेश मंत्रियों ने इस वर्ष के अंत में भारत में होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन की भी चर्चा की, जिसकी मेजबानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे और इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा हिस्सा लेंगे। इसके अलावा मुंबई में इस वर्ष “क्वाड पोर्ट्स ऑफ द फ्यूचर पार्टनरशिप” की शुरुआत करने की योजना पर भी सहमत हुए। क्वाड की रणनीतिक प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए विदेश मंत्रियों ने चार प्रमुख क्षेत्रों-समुद्री और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक समृद्धि और सुरक्षा, उभरती और महत्वपूर्ण तकनीक, तथा मानवीय सहायता और आपदा प्रतिक्रिया पर केंद्रित एक नई महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में सहयोग से क्वाड इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की सबसे बड़ी चुनौतियों का समाधान करने में और अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकेगा।

वहीं दक्षिण चीन सागर और पूर्वी चीन सागर में यथास्थिति को बलपूर्वक बदलने के प्रयासों पर विदेश मंत्रियों ने चिंता जताई, जिसमें जल तोपों का खतरनाक उपयोग, नौवहन और उड़ान की स्वतंत्रता में बाधा, और सैन्य व तटरक्षक जहाजों की टकरावकारी गतिविधियां शामिल हैं। आपूर्ति शृंखलाओं को सुरक्षित बनाने के लिए क्वाड ने “क्वाड क्रिटिकल मिनरल्स इनिशिएटिव” की शुरुआत की, जो महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति को सुरक्षित और विविधतापूर्ण बनाने पर केंद्रित है। इसके अलावा, उन्होंने पहली बार “क्वाड इंडो-पैसिफिक लॉजिस्टिक्स नेटवर्क” नामक फील्ड प्रशिक्षण अभ्यास कराने की योजना बनाई है, ताकि आपदा के समय राहत और बचाव कार्यों को तेजी से और सामूहिक रूप से अंजाम दिया जा सके।

बैठक में उत्तर कोरिया की परमाणु और मिसाइल गतिविधियों की भी कड़ी निंदा की गई। नेताओं ने उस पर अंतरराष्ट्रीय कानूनों के पालन और हथियार कार्यक्रम बंद करने का दबाव डाला। साथ ही उन्होंने उत्तर कोरिया द्वारा साइबर अपराध, क्रिप्टोकरंसी चोरी और विदेशों में मजदूरों के जरिये फंड जुटाने की गतिविधियों पर भी गंभीर चिंता जताई। म्यांमार संकट पर भी क्वाड देशों ने वहां की सैन्य सत्ता और अन्य पक्षों से युद्धविराम को लागू करने, विस्तार देने और शांति बहाल करने की अपील की।

 
 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित