Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

दुनिया

क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब पहुंचे पीएम मोदी, किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली आधिकारिक यात्रा

19 जून, 2025 05:01 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार को क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब पहुंचे, यह यात्रा किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस यूरोपीय देश में पहली आधिकारिक यात्रा है। जाग्रेब, प्रधानमंत्री मोदी की तीन देशों की यात्रा का अंतिम पड़ाव है, जिसमें साइप्रस की यात्रा भी शामिल था और इसके बाद वह मंगलवार को कनाडा के कनानास्किस में G7 शिखर सम्मेलन में भी भाग लिया। यात्रा से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा “मैं क्रोएशिया गणराज्य की अपनी यात्रा और राष्ट्रपति जोरान मिलानोविच तथा प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच के साथ बैठकों की प्रतीक्षा कर रहा हूं। भारत और क्रोएशिया के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक संबंध हैं। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा द्विपक्षीय सहयोग के नए रास्ते खोलेगी।”

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि यह तीन देशों की यात्रा भारत के खिलाफ सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ समर्थन देने वाले भागीदार देशों को धन्यवाद देने का अवसर है, साथ ही आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ वैश्विक समझ को मजबूत करने का भी प्रयास है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह यात्रा भारत और क्रोएशिया के बीच राजनीतिक और आर्थिक सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का अवसर प्रदान करेगी। इसके जरिए व्यापार, नवाचार, रक्षा, बंदरगाह, शिपिंग, विज्ञान-तकनीक, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और कार्यबल गतिशीलता जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। भारत और क्रोएशिया व्यापार, निवेश, रक्षा, कृषि जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी दोनों देशों में सहयोग है। दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान और लोगों के बीच संबंध भी मजबूत हैं।भारत और क्रोएशिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर का है और क्रोएशिया में भारतीय निवेश लगभग 48 मिलियन डॉलर तक है।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी की क्रोएशिया के प्रधानमंत्री प्लेंकोविच से 2021 में COP-26 और भारत-यूरोपीय संघ वर्चुअल नेताओं की बैठक के दौरान संक्षिप्त मुलाकात हो चुकी है। भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मार्च 2019 में क्रोएशिया की राजकीय यात्रा की थी, जिसमें उन्हें क्रोएशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द किंग ऑफ टॉमिस्लाव’ से सम्मानित किया गया था। गौरतलब है कि भारत का नाम क्रोएशिया में सदियों से जाना जाता रहा है। क्रोएशियाई मिशनरियों ने भारत की यात्रा की थी और गोवा में डुब्रावनिक रियासत के साथ संबंध पाए गए हैं। माना जाता है कि गोवा में साओ ब्राज का चर्च वर्ष 1563 के आसपास क्रोएशियनों द्वारा बनवाया गया था। क्रोएशिया में भारतीय समुदाय की स्थिति पिछले तीन वर्षों में तेजी से बदली है। क्रोएशिया की जनसांख्यिकीय स्थिति के कारण अब कई विदेशी कामगार विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत हैं। दिसंबर 2024 तक क्रोएशिया में लगभग 17,000 भारतीय रह रहे थे। इनमें से अधिकांश लोग अल्पकालिक या मध्यम अवधि के कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे हैं और इस कारण वर्तमान भारतीय आबादी का 90 प्रतिशत हिस्सा मोबाइल जनसंख्या का है, जो एक निश्चित समय के लिए क्रोएशिया में रह रहा है।-

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर