Monday, August 31, 2026
BREAKING
नेपाल की व‍िनाशकारी बाढ़ के बाद सुरंगों में फंसे लोग, बचाने में जुटी भारतीय टनल रेस्क्यू टीम नेपाल में विनाशकारी बाढ़ का कहर, मृतकों की संख्या 900 के पार; 4,247 लोग अब भी लापता बिश्केक में पीएम मोदी की ईरानी राष्ट्रपति से हुई अहम मुलाकात अमेरिका-भारत निवेश साझेदारी को मिलेगा नया आयाम, CFIUS प्रक्रिया की समझ बढ़ाने पर जोर इजरायल-ग्रीस क्षेत्रीय चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे, डिफेंस डील सील घर का खाना खाने के बाद भी बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल, इन वजहों को न करें नजरअंदाज 'कोर्ट पर मेरा अनुभव बहुत बुरा था', यूएस ओपन से पहले ही राउंड में बाहर होने पर बोले जोकोविच दलीप ट्रॉफी: वैभव सूर्यवंशी का बल्ला गरजा, सेंट्रल जोन के खिलाफ खेली आतिशी पारी डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल: लॉर्ड्स टेस्ट में जीत के साथ इंग्लैंड को हुआ एक पायदान का फायदा, पाकिस्तान की हालत खस्ता बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लॉर्ड्स टेस्ट की हार के लिए जिम्मेदार, बोले- हम मौके का फायदा नहीं उठा सके

मनोरंजन

'क्राइम पेट्रोल' के नए सीजन में स्पेशल होस्ट बनेंगे अजय देवगन, बोले-'किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें'

31 अगस्त, 2026 04:26 PM

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन अब टीवी के चर्चित क्राइम शो 'क्राइम पेट्रोल' से जुड़ने जा रहे हैं, जहां वह असल जिंदगी के अपराधों से जुड़ी कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाएंगे। वह 'क्राइम पेट्रोल' के नए सीजन 'क्राइम पेट्रोल-क्राइम का करंट सीजन' को होस्ट करते दिखेंगे। शो से जुड़ने को लेकर अभिनेता का कहना है कि उन्हें इसकी कहानियों में सबसे ज्यादा यही बात दिलचस्प लगती है कि ये वास्तविक अपराध मामलों से प्रेरित होती हैं। ऐसी कहानियां मनोरंजन के साथ-साथ लोगों को अपने आसपास की दुनिया को समझने और सावधान रहने का मौका भी देती हैं।

अजय देवगन ने शो के साथ अपने जुड़ाव पर बात करते हुए कहा, ''मुझे सबसे ज्यादा इसकी वास्तविक कहानियां आकर्षित करती हैं। शो में दिखाई जाने वाली घटनाएं अपराध के मामलों से प्रेरित होती हैं और इनमें से कुछ मामले बेहद चौंकाने वाले होते हैं। कई बार ऐसी घटनाओं में ऐसे लोग शामिल होते हैं, जिनके बारे में आम इंसान कभी सोच भी नहीं सकता। यही चीज मुझे इस शो को लेकर सबसे ज्यादा एक्साइटेड करती है।''

उन्होंने आगे कहा, "शो सिर्फ अपराध की कहानी दिखाने तक सीमित नहीं है। इसमें यह भी बताया जाता है कि किसी मामले को सुलझाने के लिए पुलिस और जांच से जुड़े अधिकारियों को कितनी मेहनत करनी पड़ती है। किसी केस को हल करने के पीछे की कोशिश और लगातार की जाने वाली मेहनत भी दर्शकों को देखने को मिलती है। मैं इस शो को केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं मानता, बल्कि इसे लोगों को जागरूक करने वाला कार्यक्रम भी मानता हूं।"

अभिनेता ने आगे कहा, '''क्राइम पेट्रोल' की कहानियां दर्शकों को अपने आसपास की परिस्थितियों को लेकर ज्यादा सावधान रहने का संदेश देती हैं। शो देखने के बाद लोगों को यह समझने में मदद मिलती है कि किसी अनजान या यहां तक कि जान-पहचान वाले व्यक्ति पर भी बिना सोचे-समझे भरोसा करना हमेशा सही नहीं होता। यह जागरूकता हर उम्र के लोगों के लिए जरूरी है, चाहे वे युवा हों, परिवार हों या बुजुर्ग।''

बता दें कि अजय के इस शो से जुड़ने की खबर आईएएनएस ने 10 अगस्त को दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता ने शो के लिए 15 एपिसोड की शूटिंग पहले ही पूरी कर ली है। हालांकि, अजय देवगन आगे भी शो को होस्ट करते रहेंगे या नहीं, यह दर्शकों की प्रतिक्रिया और शो की टीआरपी पर निर्भर करेगा।

शो से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया था कि अजय के आगे के एपिसोड में बने रहने का फैसला दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के बाद किया जाएगा। अगर उनकी होस्टिंग को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है और शो की टीआरपी बढ़ती है, तो उनकी मौजूदगी आगे भी जारी रहेगी।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

आकृति कक्कड़ ने दिलाई 70-80 के दशक की यादें, 'ओ जानू' में दिखे पुराने सितारों के रंग

आकृति कक्कड़ ने दिलाई 70-80 के दशक की यादें, 'ओ जानू' में दिखे पुराने सितारों के रंग

पिता-बेटे के रिश्ते की अनकही कहानी लेकर आ रहे अंशुमान झा और रघुबीर यादव, इस दिन रिलीज होगी 'ओम का हरि'

पिता-बेटे के रिश्ते की अनकही कहानी लेकर आ रहे अंशुमान झा और रघुबीर यादव, इस दिन रिलीज होगी 'ओम का हरि'

'अर्जुन रेड्डी' के दिनों को याद कर भावुक हुए विजय देवरकोंडा, बोले- संदीप रेड्डी वांगा और मेरा रिश्ता बेहद खास

'अर्जुन रेड्डी' के दिनों को याद कर भावुक हुए विजय देवरकोंडा, बोले- संदीप रेड्डी वांगा और मेरा रिश्ता बेहद खास

भगवान शिव की भक्ति में लीन हुईं ईशा कोप्पिकर, घर पर रुद्राभिषेक कर मांगा सुख-शांति का आशीर्वाद

भगवान शिव की भक्ति में लीन हुईं ईशा कोप्पिकर, घर पर रुद्राभिषेक कर मांगा सुख-शांति का आशीर्वाद

'कौन बनेगा करोड़पति' में अमिताभ बच्चन ने खोला बेटे अभिषेक का राज, बोले-'वो फल खाते ही नहीं हैं'

'कौन बनेगा करोड़पति' में अमिताभ बच्चन ने खोला बेटे अभिषेक का राज, बोले-'वो फल खाते ही नहीं हैं'

चंकी पांडे ने वडोदरा पहुंचकर लूटी महफिल, बोले- बच्चे जैसा महसूस कर रहा था

चंकी पांडे ने वडोदरा पहुंचकर लूटी महफिल, बोले- बच्चे जैसा महसूस कर रहा था

इमरान हाशमी का फैन समझकर बनाया 'पिया घर आया', अखिल सचदेवा ने बताया गाने का पूरा किस्सा

इमरान हाशमी का फैन समझकर बनाया 'पिया घर आया', अखिल सचदेवा ने बताया गाने का पूरा किस्सा

'खतरों के खिलाड़ी 15' से जल्दी बाहर होने का दर्द अब भी दिल में है- अविका गौर

'खतरों के खिलाड़ी 15' से जल्दी बाहर होने का दर्द अब भी दिल में है- अविका गौर

भोजपुरी सिनेमा को सिर्फ डबल मीनिंग गानों से जोड़ने पर मोनालिसा ने जताई नाराजगी, बोलीं- पूरी इंडस्ट्री को जज करना सही नहीं

भोजपुरी सिनेमा को सिर्फ डबल मीनिंग गानों से जोड़ने पर मोनालिसा ने जताई नाराजगी, बोलीं- पूरी इंडस्ट्री को जज करना सही नहीं

'ऑपरेशन सफेद सागर' में एयरफोर्स ऑफिसर के किरदार के लिए सीखा सैल्यूट से लेकर चलने तक का तरीका: मिहिर आहूजा

'ऑपरेशन सफेद सागर' में एयरफोर्स ऑफिसर के किरदार के लिए सीखा सैल्यूट से लेकर चलने तक का तरीका: मिहिर आहूजा