Thursday, October 08, 2026
BREAKING
• ‘क्रांतिवीर’ नाना पाटेकर ने सामाजिक बुराइयों पर फिल्मों के जरिए प्रहार किया : प्रधानमंत्री मोदी • आईपीयू विधानसभा में भारत ने सुशासन, शांति और जलवायु कार्रवाई पर रखा पक्ष • नई दिल्ली : खड़गे के बुलावे पर लंच पर पहुंचे राहुल और प्रियंका, राजघाट जाने का प्लान, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन जारी • महिलाओं तक सीमित नहीं ब्रेस्ट कैंसर, पुरुषों को भी हो सकता है : WHO • टेलीकॉम से टेक्नोलॉजी तक आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ रहे कदम: पीएम मोदी • देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई, विपक्ष अराजकता फैलाना चाहता है : गौरव भाटिया • अफ्रीका के साथ विकास साझेदारी भारत के जुड़ाव में हमेशा अहम रही: विदेश मंत्री जयशंकर • गोवा के मुख्यमंत्री ने नाना पाटेकर के निधन पर जताया शोक, उनकी अनूठी अभिनय शैली को सराहा • मोबाइल फोन बना गुड गवर्नेंस का टूल, 5 लाख करोड़ रुपये गलत हाथों में जाने से बचे: पीएम मोदी • कितनी भी कठिन परिस्थिति क्यों न आए, कमजोर कड़ी नहीं बनना है : वायुसेना प्रमुख एपी सिंह

मनोरंजन

क्यों गांव में ही रहते थे नाना पाटेकर, ‘केबीसी’ में बताई थी मुंबई छोड़ गांव लौटने की वजह

08 अक्टूबर, 2026 04:50 PM

नई दिल्ली(एजेंसी) : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार को निधन हो गया और वे अपनी सादगी और बेबाकी के लिए हमेशा जाने जाते रहे। कम लोग जानते हैं कि उनके कई ठिकाने थे, लेकिन दिल हमेशा गांव में ही बसता था।

नाना पाटेकर मुख्य रूप से मुंबई के अंधेरी में समर्थ नगर लोखंडवाला इलाके में एक साधारण वन बीएचके फ्लैट में रहते थे। इतने बड़े स्टार होने के बाद भी उन्होंने कभी आलीशान जिंदगी को नहीं अपनाया। पुणे के पास खडकवासला में उनका 27 एकड़ में फैला बड़ा फार्महाउस है, जहां वे खेती-बाड़ी भी करते थे। इसके अलावा गोवा के डोना पाउला में भी उनका एक घर था, जहां गुरुवार को कार्डियक अरेस्ट के कारण एक्टर का निधन हो गया। उनका पुश्तैनी गांव महाराष्ट्र के रत्नागिरी में है।

दरअसल, 8 जून 2025 को नाना पाटेकर क्विज आधारित रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ में बतौर गेस्ट बनकर पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने गांव लौटने और मायानगरी मुंबई से दूर रहने की वजह का खुलासा किया था। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने नाना पाटेकर से सवाल पूछा था, “आपने जीवन में इतना कुछ हासिल किया, फिर सब कुछ छोड़कर गांव क्यों चले गए?” इस पर नाना पाटेकर ने बड़ी सादगी से जवाब दिया था, “मैं फिल्म इंडस्ट्री से नहीं हूं। मैं बस यहां काम करने आता हूं और फिर वापस चला जाता हूं। मैं कभी किसी पार्टी में नहीं गया, न ही शहर में ज्यादा रुका। मैं गांव का हूं और वहीं रहना पसंद करता हूं। मुझे वहां की जिंदगी अच्छी लगती है।”

नाना पाटेकर ने कहा था, “मुझे अपनी मां से जितना चाहिए था, उससे कई गुना ज्यादा मिला है। जरूरतें सीमित रखना बहुत आसान है। मेरे पास एसी नहीं है क्योंकि मुझे उसकी जरूरत नहीं लगती। जैसे शहर में चारों तरफ दीवारें होती हैं, वैसे ही मेरे घर के चारों ओर पहाड़ हैं। पहाड़ों से घिरा हुआ मेरा घर है और मैं वहीं आराम से रहता हूं। मुझे यह बहुत अच्छा लगता है।”

एपिसोड में नाना पाटेकर ने अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की भी तारीफ की थी। शो में एक दर्शक ने जब नाना पाटेकर से पूछा था कि फिल्म ‘वजूद’ में माधुरी दीक्षित के साथ काम करने का उनका अनुभव कैसा रहा? तो उन्होंने कहा था, “माधुरी दीक्षित के साथ काम करना एक शानदार अनुभव रहा। वह एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं, खूबसूरत हैं, कमाल की डांसर हैं और उनमें वह सब कुछ है जो हर इंसान में होना चाहिए। मैं उन्हें बेहद सम्मान की नजरों से देखता हूं।”

शो में दर्शकों ने नाना पाटेकर से फिल्म ‘वजूद’ में माधुरी को सुनाई कविता ‘कैसे बताऊं मैं तुम्हें’ से जुड़ा सवाल भी किया था। तब इस पर मुस्कुराते हुए एक्टर ने जवाब दिया था, “वह कविता जावेद अख्तर ने लिखी थी। यह कविता आज भी मुझे याद है। मैंने यह कविता माधुरी को सुनाई थी, इसलिए यह मेरे लिए भूलना मुश्किल है। आज भी ऐसा लगता है जैसे वह कविता मेरे खून में दौड़ रही हो। जब भी कोई मुझसे उस कविता के बारे में पूछता है, तो काफी सारी यादें दिल में ताजा हो जाती हैं।”

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

फिल्म इंडस्ट्री के सह-कलाकारों ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया, कहा- एक युग का अंत

फिल्म इंडस्ट्री के सह-कलाकारों ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया, कहा- एक युग का अंत

'मैं उनकी पसंदीदा अभिनेत्री थी', नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी, शत्रुघन सिन्हा से लेकर पवन सिंह तक ने दी श्रद्धांजलि

'मैं उनकी पसंदीदा अभिनेत्री थी', नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी, शत्रुघन सिन्हा से लेकर पवन सिंह तक ने दी श्रद्धांजलि

यादों में नाना : जब मेजर चौहान बनने के लिए ली आर्मी की ट्रेनिंग, कारगिल युद्ध पर फ्रंट पर थे तैनात

यादों में नाना : जब मेजर चौहान बनने के लिए ली आर्मी की ट्रेनिंग, कारगिल युद्ध पर फ्रंट पर थे तैनात

विजय देवरकोंडा सेट पर बेहद समर्पित रहते हैं, उनसे बहुत कुछ सीखती हूं : रश्मिका मंदाना

विजय देवरकोंडा सेट पर बेहद समर्पित रहते हैं, उनसे बहुत कुछ सीखती हूं : रश्मिका मंदाना

'द ट्रेटर्स तेलुगु' को लेकर तेजा सज्जा बोले- 'होस्ट होकर भी गेम को लेकर नहीं लगा पाता अंदाजा'

'द ट्रेटर्स तेलुगु' को लेकर तेजा सज्जा बोले- 'होस्ट होकर भी गेम को लेकर नहीं लगा पाता अंदाजा'

'राइज एंड फॉल 2' में काजल राघवानी का बड़ा खुलासा, बोलीं-

'राइज एंड फॉल 2' में काजल राघवानी का बड़ा खुलासा, बोलीं-"मैंने सुसाइड की कोशिश की थी

संदीपा धर ने आतिश कपाड़िया को दिया कॉमेडी से परिचय कराने का श्रेय

संदीपा धर ने आतिश कपाड़िया को दिया कॉमेडी से परिचय कराने का श्रेय

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की 'तू है मेरी किरण' का ट्रेलर रिलीज, एकतरफा प्यार बनेगा खतरनाक जुनून

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की 'तू है मेरी किरण' का ट्रेलर रिलीज, एकतरफा प्यार बनेगा खतरनाक जुनून

'केबीसी' में माधुरी दीक्षित की शानदार एंट्री, अमिताभ बच्चन की फरमाइश पर 'काहे छेड़ छेड़ मोहे' पर किया डांस

'केबीसी' में माधुरी दीक्षित की शानदार एंट्री, अमिताभ बच्चन की फरमाइश पर 'काहे छेड़ छेड़ मोहे' पर किया डांस

कोलकाता लौटकर पुराने दोस्तों से मिले राज बब्बर, बोले- 'सिटी ऑफ जॉय' हमेशा मेरे दिल के करीब है

कोलकाता लौटकर पुराने दोस्तों से मिले राज बब्बर, बोले- 'सिटी ऑफ जॉय' हमेशा मेरे दिल के करीब है