Tuesday, October 06, 2026
BREAKING
• सितंबर में भारत के सर्विस सेक्टर की ग्रोथ 3 महीने के उच्चतम स्तर पर, PMI बढ़कर 55.2 • भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला, सेंसेक्स 126 अंक और निफ्टी 48 अंक चढ़ा • हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ी, इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट कर की घोषणा • China Open: बीच मैच में फैन को लगा मेदवेदेव का शॉट, बीच मैच में डिस्क्वालिफाई, फाइनल में पहुंचे जोकोविच • 'केबीसी' में माधुरी दीक्षित की शानदार एंट्री, अमिताभ बच्चन की फरमाइश पर 'काहे छेड़ छेड़ मोहे' पर किया डांस • कोलकाता लौटकर पुराने दोस्तों से मिले राज बब्बर, बोले- 'सिटी ऑफ जॉय' हमेशा मेरे दिल के करीब है • विनोद खन्ना की जयंती पर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, पुरानी तस्वीरें शेयर कर बोले- 'हमेशा दिलों में रहेंगे' • संजय दत्त ही नहीं, भारत पर अपने बयानों को लेकर विवादों में घिर चुके हैं शाहरुख, आमिर और नसीरुद्दीन शाह • श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए साहिबजादा फरहान पाकिस्तान के कप्तान नियुक्त • भारत में सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री 31.8 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 25 लाख इकाई के पार: फाडा

मनोरंजन

कोलकाता लौटकर पुराने दोस्तों से मिले राज बब्बर, बोले- 'सिटी ऑफ जॉय' हमेशा मेरे दिल के करीब है

06 अक्टूबर, 2026 02:10 PM

मुंबई(एजेंसी) : फिल्मों की दुनिया में कुछ शहर ऐसे होते हैं, जिनसे कलाकारों का रिश्ता सिर्फ काम तक सीमित नहीं रहता। उन शहरों से जुड़ी यादें, दोस्ती और वहां बिताया हुआ वक्त लंबे समय तक दिल में बना रहता है। दिग्गज अभिनेता राज बब्बर के लिए कोलकाता भी ऐसा ही शहर है।

दरअसल, राज बब्बर हाल ही में कोलकाता पहुंचे, जहां उन्होंने पुराने दोस्तों और बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शहर की बारिश, माहौल और उसकी खास ऊर्जा का भी आनंद लिया।

कोलकाता लौटने की खुशी राज बब्बर ने सोशल मीडिया के जरिए जाहिर की और बताया कि यह शहर हमेशा उनके दिल में खास जगह रखेगा।

राज बब्बर ने इंस्टाग्राम पर कोलकाता पहुंचने का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में वह कार से सफर करते नजर आए। रास्ते में उन्होंने बारिश का आनंद लिया। इसके बाद जब वह होटल पहुंचे तो वहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

अपने पोस्ट में राज बब्बर ने कोलकाता को 'सिटी ऑफ जॉय' बताते हुए लिखा, ''यह शहर मेरे दिल में हमेशा एक खास जगह रखेगा। शहर की गर्मजोशी, खूबसूरती और यहां की कला, सिनेमा और साहित्य की समृद्ध विरासत है। इस बार कोलकाता में रुकना इसलिए भी खास रहा, क्योंकि मुझे पुराने दोस्तों और बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कुछ लोगों से दोबारा मिलने का मौका मिला। फिलहाल मैं कोलकाता की वाइब और यहां के अलग अंदाज को महसूस कर रहा हूं।''

राज बब्बर का कोलकाता और बंगाली सिनेमा से रिश्ता काफी पुराना है। उन्होंने साल 1992 में आई पारिवारिक फिल्म 'अनुताप' के जरिए बंगाली सिनेमा में भी कदम रखा था। इसके बाद से ही उनका बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ाव बना रहा।

कई दशकों के दौरान राज बब्बर की बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के कई चर्चित कलाकारों के साथ अच्छी दोस्ती हुई। उनके करीबियों में देबाश्री रॉय, मिथुन चक्रवर्ती, रितुपर्णा सेनगुप्ता, प्रोसेनजीत चटर्जी और फिल्ममेकर स्वपन साहा जैसे कई जाने-माने नाम शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'केबीसी' में माधुरी दीक्षित की शानदार एंट्री, अमिताभ बच्चन की फरमाइश पर 'काहे छेड़ छेड़ मोहे' पर किया डांस

'केबीसी' में माधुरी दीक्षित की शानदार एंट्री, अमिताभ बच्चन की फरमाइश पर 'काहे छेड़ छेड़ मोहे' पर किया डांस

विनोद खन्ना की जयंती पर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, पुरानी तस्वीरें शेयर कर बोले- 'हमेशा दिलों में रहेंगे'

विनोद खन्ना की जयंती पर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, पुरानी तस्वीरें शेयर कर बोले- 'हमेशा दिलों में रहेंगे'

संजय दत्त ही नहीं, भारत पर अपने बयानों को लेकर विवादों में घिर चुके हैं शाहरुख, आमिर और नसीरुद्दीन शाह

संजय दत्त ही नहीं, भारत पर अपने बयानों को लेकर विवादों में घिर चुके हैं शाहरुख, आमिर और नसीरुद्दीन शाह

इशिता दत्ता ने शेयर कीं 'दृश्यम 3' की बीटीएस झलकियां, फिल्म के सभी कलाकार आए नजर

इशिता दत्ता ने शेयर कीं 'दृश्यम 3' की बीटीएस झलकियां, फिल्म के सभी कलाकार आए नजर

जन्मदिन विशेष: कभी हकलाने वाले शरद केलकर ने 'बाहुबली' की आवाज बन जीता देश का दिल

जन्मदिन विशेष: कभी हकलाने वाले शरद केलकर ने 'बाहुबली' की आवाज बन जीता देश का दिल

पिछले एक दशक में कला की जगह धीरे-धीरे मनोरंजन लेता जा रहा है : रब्बी शेरगिल

पिछले एक दशक में कला की जगह धीरे-धीरे मनोरंजन लेता जा रहा है : रब्बी शेरगिल

New Release: 9 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज होंगी ये 6 फिल्में, कॉमेडी, हॉरर और थ्रिलर का मिलेगा भरपूर डोज

New Release: 9 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज होंगी ये 6 फिल्में, कॉमेडी, हॉरर और थ्रिलर का मिलेगा भरपूर डोज

ये रिश्ता क्या कहलाता है स्टार मोहसिन खान ने कर ली शादी, पत्नी संग शेयर की पहली वेडिंग फोटो

ये रिश्ता क्या कहलाता है स्टार मोहसिन खान ने कर ली शादी, पत्नी संग शेयर की पहली वेडिंग फोटो

Bigg Boss 20 : सलमान खान ने आसिफ खान के मर्दानगी कमेंट पर लगाई क्लास, बोले- तुम जैसे कई…

Bigg Boss 20 : सलमान खान ने आसिफ खान के मर्दानगी कमेंट पर लगाई क्लास, बोले- तुम जैसे कई…

27 पैसे लेकर मुंबई पहुंचे थे जावेद अख्तर, फुटपाथ पर सोए और 3 दिन भूखे रहे- शबाना आजमी ने सुनाई संघर्ष की कहानी

27 पैसे लेकर मुंबई पहुंचे थे जावेद अख्तर, फुटपाथ पर सोए और 3 दिन भूखे रहे- शबाना आजमी ने सुनाई संघर्ष की कहानी