Thursday, August 06, 2026
BREAKING
Monsoon: दिल्ली-एनसीआर में देर रात से हो रही बारिश, बादलों के कारण तापमान में गिरावट दर्ज 2035 तक बनेगा भारत का अंतरिक्ष स्टेशन, 2027 में लॉन्च होगा पहला मानव मिशन ‘गगनयान’ कुछ साल पेट्रोल-डीजल की गाड़ियां खरीदने से बचें, E20 नीति पर केजरीवाल ने उठाए सवाल केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा बाढ़ प्रभावित अरुणाचल प्रदेश का दौरा करेंगे, राहत कार्यों की लेंगे जानकारी सुख-साधनों को देने वाली मातृभूमि की हम सदैव करें सेवा : पीएम मोदी भूस्खलन से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग, नारायणबगड़–कर्णप्रयाग मुख्य सड़क और NH-5 बंद गोल्ड ने बनाया नया रिकॉर्ड, MCX पर ₹1.49 लाख प्रति 10 ग्राम के पार पहुंचा भाव LIC के सबसे बड़े OFS से सरकार की बड़ी कमाई, ₹31,552 करोड़ जुटाए वैश्विक दबाव के बावजूद भारतीय बाजार की सपाट शुरुआत, डिफेंस सेक्टर में जोरदार खरीदारी 16वीं जूनियर हॉकी चैंपियनशिप में ओडिशा, पंजाब, झारखंड और मध्य प्रदेश सेमीफाइनल में

खेल

कोरिया मास्टर्स में पहले ही दौर में बाहर हुए किदांबी श्रीकांत

06 अगस्त, 2026 12:45 PM

पूर्व विश्व नंबर-1 भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत का BWF कोरिया मास्टर्स 2026 में अभियान पहले ही दौर में समाप्त हो गया। पुरुष एकल के मुकाबले में उन्हें इज़राइल के डेनियल डुबोवेंको ने 20-22, 21-14, 21-12 से हराया।

यूएस ओपन में उपविजेता रहने के बाद बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद के साथ सुपर-300 टूर्नामेंट में उतरे श्रीकांत पहले गेम में कड़ी टक्कर देने के बावजूद हार गए। इसके बाद वह लय कायम नहीं रख सके और अगले दोनों गेम गंवाकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

महिला एकल में भारत के लिए अच्छी खबर रही। ताइपे ओपन चैंपियन तान्वी शर्मा ने चीन की युआन आन क्वी को हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। अब दूसरे दौर में उनका मुकाबला भारत की ही श्रियांशी वालिशेट्टी से होगा।

पुरुष युगल में भारत की पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय और कृष्ण प्रसाद गरगा की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथी वरीयता प्राप्त थाईलैंड की वोर्रापोल थोंगसा-ंगा और चलोमपोन चारोएनकिटामोर्न की जोड़ी को 21-16, 21-18 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। विश्व रैंकिंग में 118वें स्थान पर काबिज भारतीय जोड़ी ने यह मुकाबला 42 मिनट में अपने नाम किया।

पुरुष एकल क्वालीफाइंग में तुषार सुवीर ने पहले दौर में कनाडा के शौर्य गुल्लैया को 21-15, 21-12 से हराया, लेकिन क्वालीफाइंग फाइनल में जापान के शोगो ओगावा से 10-21, 17-21 से हारकर मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने से चूक गए।

पुरुष युगल के पहले दौर में अर्जुन रेड्डी पोचाना और अच्युतादित्य राव डोड्डावरापु की जोड़ी को दूसरी वरीयता प्राप्त चोई सोल ग्यू और गोह वी शेम ने 21-3, 21-10 से हराया।

महिला युगल में भारत की प्रिया कोंजेंगबाम और श्रुति मिश्रा की जोड़ी भी पहले दौर से आगे नहीं बढ़ सकी। उन्हें जापान की दूसरी वरीयता प्राप्त रिरिना हिरामोटो और कोकोना इशिकावा ने 21-15, 21-13 से शिकस्त दी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

16वीं जूनियर हॉकी चैंपियनशिप में ओडिशा, पंजाब, झारखंड और मध्य प्रदेश सेमीफाइनल में

16वीं जूनियर हॉकी चैंपियनशिप में ओडिशा, पंजाब, झारखंड और मध्य प्रदेश सेमीफाइनल में

वैभव सूर्यवंशी को लेकर बटलर की बड़ी भविष्यवाणी, बोले-15 वर्षीय बल्लेबाज बनाएगा टी20 में वर्ल्ड रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी को लेकर बटलर की बड़ी भविष्यवाणी, बोले-15 वर्षीय बल्लेबाज बनाएगा टी20 में वर्ल्ड रिकॉर्ड

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में टीम इंडिया का रिकॉर्ड दमदार, 2015 में मिली थी आखिरी हार

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में टीम इंडिया का रिकॉर्ड दमदार, 2015 में मिली थी आखिरी हार

जोस बटलर ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बने बल्लेबाज

जोस बटलर ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बने बल्लेबाज

डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल: जीत के साथ पाकिस्तान को एक पायदान का फायदा, वेस्टइंडीज का हुआ नुकसान

डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल: जीत के साथ पाकिस्तान को एक पायदान का फायदा, वेस्टइंडीज का हुआ नुकसान

कलाई की चोट के कारण सिनसिनाटी ओपन में हिस्सा नहीं लेंगे अल्काराज

कलाई की चोट के कारण सिनसिनाटी ओपन में हिस्सा नहीं लेंगे अल्काराज

दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान ने कसा शिकंजा, वेस्टइंडीज की हालत खस्ता

दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान ने कसा शिकंजा, वेस्टइंडीज की हालत खस्ता

रोहित शर्मा खुद से रिटायरमेंट नहीं लेंगे, मोहम्मद कैफ ने सिलेक्टर्स को लेकर दिया बड़ा बयान

रोहित शर्मा खुद से रिटायरमेंट नहीं लेंगे, मोहम्मद कैफ ने सिलेक्टर्स को लेकर दिया बड़ा बयान

अजीत अगरकर को रोहित शर्मा से पंगा लेना पड़ा भारी? चीफ सिलेक्टर की कुर्सी पर मंडराया खतरा

अजीत अगरकर को रोहित शर्मा से पंगा लेना पड़ा भारी? चीफ सिलेक्टर की कुर्सी पर मंडराया खतरा

केंद्रीय खेल मंत्री ने वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 के पदक विजेताओं को किया सम्मानित

केंद्रीय खेल मंत्री ने वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 के पदक विजेताओं को किया सम्मानित