Tuesday, October 06, 2026
BREAKING
• सितंबर में भारत के सर्विस सेक्टर की ग्रोथ 3 महीने के उच्चतम स्तर पर, PMI बढ़कर 55.2 • भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला, सेंसेक्स 126 अंक और निफ्टी 48 अंक चढ़ा • हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ी, इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट कर की घोषणा • China Open: बीच मैच में फैन को लगा मेदवेदेव का शॉट, बीच मैच में डिस्क्वालिफाई, फाइनल में पहुंचे जोकोविच • 'केबीसी' में माधुरी दीक्षित की शानदार एंट्री, अमिताभ बच्चन की फरमाइश पर 'काहे छेड़ छेड़ मोहे' पर किया डांस • कोलकाता लौटकर पुराने दोस्तों से मिले राज बब्बर, बोले- 'सिटी ऑफ जॉय' हमेशा मेरे दिल के करीब है • विनोद खन्ना की जयंती पर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, पुरानी तस्वीरें शेयर कर बोले- 'हमेशा दिलों में रहेंगे' • संजय दत्त ही नहीं, भारत पर अपने बयानों को लेकर विवादों में घिर चुके हैं शाहरुख, आमिर और नसीरुद्दीन शाह • श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए साहिबजादा फरहान पाकिस्तान के कप्तान नियुक्त • भारत में सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री 31.8 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 25 लाख इकाई के पार: फाडा

मनोरंजन

'केबीसी' में माधुरी दीक्षित की शानदार एंट्री, अमिताभ बच्चन की फरमाइश पर 'काहे छेड़ छेड़ मोहे' पर किया डांस

06 अक्टूबर, 2026 02:14 PM

मुंबई(एजेंसी) : बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में अपनी खास मौजूदगी से माहौल को यादगार बना दिया। शो के होस्ट और दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के बर्थडे स्पेशल वीक में माधुरी दीक्षित खास मेहमान के तौर पर पहुंचीं।

इस दौरान बिग बी ने अभिनेत्री से डांस करने की फरमाइश कर दी। इसके बाद शो का माहौल पूरी तरह बदल गया और माधुरी ने अपने शानदार क्लासिकल डांस से सभी का दिल जीत लिया।

दरअसल, अमिताभ बच्चन ने माधुरी से डांस करने का अनुरोध करते हुए उनके लिए गाना बजाने को कहा। बिग बी ने कहा, "कंप्यूटर जी, प्लीज माधुरी के लिए एक गाना बजाइए।" इसके बाद जैसे ही मशहूर गाना 'काहे छेड़ छेड़ मोहे' बजना शुरू हुआ, माधुरी ने अपनी जगह पर बैठे-बैठे ही डांस करना शुरू कर दिया।

माधुरी ने अपने शानदार मुद्राओं और चेहरे के एक्सप्रेशन से इस छोटी-सी परफॉर्मेंस को बेहद खास बना दिया। उनकी क्लासिकल डांस की झलक देखकर वहां मौजूद दर्शक भी मंत्रमुग्ध हो गए। वहीं अमिताभ बच्चन उनकी परफॉर्मेंस को बड़े गौर से देखते नजर आए। उन्होंने माधुरी के डांस की जमकर तारीफ की और तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। परफॉर्मेंस के बाद बिग बी ने कहा, "वाह! क्या बात है... अविश्वसनीय माधुरी।" अमिताभ की इस तारीफ के बाद माधुरी भी मुस्कुराती नजर आईं।

बता दें कि माधुरी दीक्षित जल्द ही 'कौन बनेगा करोड़पति' के मराठी वर्जन 'कोण होणार करोड़पति' को होस्ट करती नजर आएंगी। इस शो के जरिए अभिनेत्री एक बार फिर क्विज रियलिटी शो की दुनिया में बतौर होस्ट अपनी नई पारी शुरू करेंगी।

वहीं, जिस गाने पर माधुरी ने डांस किया, वह संजय लीला भंसाली की साल 2002 में आई पीरियड ड्रामा फिल्म 'देवदास' का है। 'काहे छेड़ छेड़ मोहे' हिंदी सिनेमा के सबसे चर्चित शास्त्रीय डांस सीक्वेंस में गिना जाता है। फिल्म में माधुरी ने चंद्रमुखी का किरदार निभाया था और इस गाने में उनके कथक डांस ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया था।

इस गाने का संगीत इस्माइल दरबार ने दिया था, जबकि इसके बोल नुसरत बद्र ने लिखे थे। गाने को पंडित बिरजू महाराज और कविता कृष्णमूर्ति ने अपनी आवाज दी थी। इसकी कोरियोग्राफी भी मशहूर कथक कलाकार पंडित बिरजू महाराज ने की थी।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

कोलकाता लौटकर पुराने दोस्तों से मिले राज बब्बर, बोले- 'सिटी ऑफ जॉय' हमेशा मेरे दिल के करीब है

कोलकाता लौटकर पुराने दोस्तों से मिले राज बब्बर, बोले- 'सिटी ऑफ जॉय' हमेशा मेरे दिल के करीब है

विनोद खन्ना की जयंती पर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, पुरानी तस्वीरें शेयर कर बोले- 'हमेशा दिलों में रहेंगे'

विनोद खन्ना की जयंती पर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, पुरानी तस्वीरें शेयर कर बोले- 'हमेशा दिलों में रहेंगे'

संजय दत्त ही नहीं, भारत पर अपने बयानों को लेकर विवादों में घिर चुके हैं शाहरुख, आमिर और नसीरुद्दीन शाह

संजय दत्त ही नहीं, भारत पर अपने बयानों को लेकर विवादों में घिर चुके हैं शाहरुख, आमिर और नसीरुद्दीन शाह

इशिता दत्ता ने शेयर कीं 'दृश्यम 3' की बीटीएस झलकियां, फिल्म के सभी कलाकार आए नजर

इशिता दत्ता ने शेयर कीं 'दृश्यम 3' की बीटीएस झलकियां, फिल्म के सभी कलाकार आए नजर

जन्मदिन विशेष: कभी हकलाने वाले शरद केलकर ने 'बाहुबली' की आवाज बन जीता देश का दिल

जन्मदिन विशेष: कभी हकलाने वाले शरद केलकर ने 'बाहुबली' की आवाज बन जीता देश का दिल

पिछले एक दशक में कला की जगह धीरे-धीरे मनोरंजन लेता जा रहा है : रब्बी शेरगिल

पिछले एक दशक में कला की जगह धीरे-धीरे मनोरंजन लेता जा रहा है : रब्बी शेरगिल

New Release: 9 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज होंगी ये 6 फिल्में, कॉमेडी, हॉरर और थ्रिलर का मिलेगा भरपूर डोज

New Release: 9 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज होंगी ये 6 फिल्में, कॉमेडी, हॉरर और थ्रिलर का मिलेगा भरपूर डोज

ये रिश्ता क्या कहलाता है स्टार मोहसिन खान ने कर ली शादी, पत्नी संग शेयर की पहली वेडिंग फोटो

ये रिश्ता क्या कहलाता है स्टार मोहसिन खान ने कर ली शादी, पत्नी संग शेयर की पहली वेडिंग फोटो

Bigg Boss 20 : सलमान खान ने आसिफ खान के मर्दानगी कमेंट पर लगाई क्लास, बोले- तुम जैसे कई…

Bigg Boss 20 : सलमान खान ने आसिफ खान के मर्दानगी कमेंट पर लगाई क्लास, बोले- तुम जैसे कई…

27 पैसे लेकर मुंबई पहुंचे थे जावेद अख्तर, फुटपाथ पर सोए और 3 दिन भूखे रहे- शबाना आजमी ने सुनाई संघर्ष की कहानी

27 पैसे लेकर मुंबई पहुंचे थे जावेद अख्तर, फुटपाथ पर सोए और 3 दिन भूखे रहे- शबाना आजमी ने सुनाई संघर्ष की कहानी