Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

हिमाचल

कुल्लू में जिला परिषद सदस्यों ने ली शपथ, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का दावा

06 जून, 2026 09:19 PM

कुल्लू: जिला कुल्लू के 14 जिला परिषद वार्ड के सदस्यों की शपथ कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को जिला परिषद भवन में किया गया। जहां पर डीसी कुल्लू अनुराग चंद्र के द्वारा सभी जिला परिषद सदस्यों को शपथ दिलाई गई। वहीं सुबह के समय कांग्रेस समर्थित जिला परिषद सदस्य ही उपस्थित रहे और बाद में भाजपा समर्थित जिला परिषद सदस्य पहुंचे। ऐसे में डीसी कुल्लू अनुराग चंद्र के द्वारा पहले कांग्रेस समर्थित सदस्यों को शपथ दिलाई गई और उसके बाद भाजपा संबंधित सदस्यों ने भी शपथ ली।
जिला कुल्लू के 14 वार्ड में चार कांग्रेस समर्थित और 9 भाजपा समर्थित है। जबकि एक निर्दलीय सदस्य विभा सिंह भी हैं। विभा सिंह पारिवारिक कारणों के चलते शपथ लेने के लिए नहीं पहुंची थी। ऐसे में अब भाजपा ने जिला परिषद कुल्लू के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए अपना दावा पेश किया है। हालांकि अभी तक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव के लिए तिथि घोषित नहीं की गई है। लेकिन भाजपा ने पूर्ण समर्थन की बात कही है और कहा है कि इस बार जिला परिषद कुल्लू में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित जिला परिषद सदस्य ही काबिज होंगे।

जिला परिषद सदस्यों की शपथ कार्यक्रम में शामिल पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने पूरे प्रदेश में जीत हासिल की है। जिला कुल्लू में भी जिला परिषद के पास बहुमत है। ऐसे में अब जल्द ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के समर्थित सदस्य काबिज होंगे और आने वाले समय में पंचायती राज के विकास कार्यों में तेज गति दी जाएगी।

बरशेनी जिला परिषद वार्ड से कांग्रेस समर्थित सदस्य प्रवीण ठाकुर ने कहा कि आज उन्होंने शपथ ली है और वह उनकी जीत के लिए अपने वार्ड की जनता का भी आभार व्यक्त करते हैं। उनके द्वारा जो जो विकास की बातें जनता के बीच कही गई हैं, उसे वह सरकार के साथ मिलकर पूरा करेंगे। ताकि क्षेत्र में लोगों की समस्याओं को कम किया जा सके।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना