Thursday, October 22, 2026
BREAKING
• हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी • अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह • हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति • चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज • हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव • स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न करने का ऐलान • किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री • एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त • मुख्यमंत्री के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता व मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर • शिक्षक सौरमंडल के सूर्य हैं, उनकी जगह कोई तकनीक नहीं ले सकती : रोहित ठाकुर

हिमाचल

किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री

22 अक्टूबर, 2026 08:31 PM

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और बागवानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए अनेक प्रभावी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों और बागवानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सरकार न केवल देश व प्रदेश के विभिन्न बाजारों तक उनकी पहुंच सुगम बना रही है, बल्कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने के लिए भी हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है।

प्रदेश सरकार के इन प्रयासों के परिणामस्वरूप आज कुल्लू जिला में उत्पादित सिंदूरी किस्म के 1.3 मीट्रिक टन अनार संयुक्त अरब अमीरात के दुबई शहर को निर्यात किए गए।
कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण, चंडीगढ़ के क्षेत्रीय कार्यालय ने इन फलों के निर्यात में सहयोग प्रदान किया। अनार कुल्लू के किसानों तथा कुल्लू स्थित भुंतर किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) के माध्यम से एकत्र किए गए थे। इस एफपीओ से लगभग 600 किसान जुड़े हुए हैं। अनार की आपूर्ति करने वाले किसानों में रीना देवी, संजय कुमार, नितिश कुमार और वीर सिंह गुलेरिया शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज के विपणन के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कृषि एवं बागवानी उत्पादों के निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिए हरसंभव सहयोग दे रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी वर्ष जून माह में शिमला जिला के जड़ोल-टिक्कर और बागी क्षेत्रों के छह प्रगतिशील किसानों द्वारा उत्पादित 400 किलोग्राम चेरी और 400 किलोग्राम प्लम की पहली खेप ओमान को निर्यात की गई थी।
मुख्यमंत्री ने किसानों से अंतरराष्ट्रीय बाजारों की मांग के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाली फसलों और फलों की किस्मों की खेती करने का आग्रह किया, ताकि हिमाचल प्रदेश के फल वैश्विक बाजारों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर सकें।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न करने का ऐलान

स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न करने का ऐलान

एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

मुख्यमंत्री के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता व मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता व मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर

शिक्षक सौरमंडल के सूर्य हैं, उनकी जगह कोई तकनीक नहीं ले सकती : रोहित ठाकुर

शिक्षक सौरमंडल के सूर्य हैं, उनकी जगह कोई तकनीक नहीं ले सकती : रोहित ठाकुर

रेड रन के जरिए एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश

रेड रन के जरिए एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश

एसजेवीएन में 29वें अंतर-सीपीएसयू कैरम टूर्नामेंट का शुभारंभ

एसजेवीएन में 29वें अंतर-सीपीएसयू कैरम टूर्नामेंट का शुभारंभ

Bilaspur: चीनी की जमाखोरी पर लगेगा अंकुश, कुल ​इतना स्टॉक रख सकेंगे थोक व्यापारी

Bilaspur: चीनी की जमाखोरी पर लगेगा अंकुश, कुल ​इतना स्टॉक रख सकेंगे थोक व्यापारी

Himachal: अब मिनटों में तय होगा शिमला से रामपुर-किन्नौर का सफर, CM सुक्खू ने शुरू की हैलीकॉप्टर सेवा

Himachal: अब मिनटों में तय होगा शिमला से रामपुर-किन्नौर का सफर, CM सुक्खू ने शुरू की हैलीकॉप्टर सेवा

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश