Friday, July 03, 2026
BREAKING
अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति 'बेबी डू डाई डू' रिव्यू : बिना बोले पूरी कहानी कह गईं हुमा कुरैशी, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर फिल्म 5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम 61 साल के आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी, घर पर ही होंगी रस्में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

दुनिया

किंग चार्ल्स ने छोटे भाई के खिलाफ उठाया कठोर कदम, महल से किया बेदखल, जानें क्या है पूरा मामला

31 अक्टूबर, 2025 07:32 PM

नई दिल्ली : ब्रिटेन के राजा चार्ल्स ने अपने छोटे भाई एंड्रयू से प्रिंस की उपाधि छीन ली है और जेफरी एपस्टीन स्कैंडल से जुड़े होने के कारण उन्हें विंडसर स्थित अपने घर से बाहर निकाल दिया है। प्रिंस चार्ल्स का ये कदम आधुनिक राजशाही के इतिहास में किसी पारिवारिक सदस्य के खिलाफ लिए गए सबसे कठोर फैसलों में से एक है।

शाही परिवार से अलग-थलग हो चुके पूर्व राजकुमार एंड्रयू पूर्वी इंग्लैंड के सैंड्रिंघम एस्टेट में एक निजी आवास में रहने के लिए चले जाएंगे।

बकिंघम पैलेस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, एंड्रयू को पश्चिमी लंदन में विंडसर एस्टेट स्थित अपने रॉयल आवास की लीज छोड़ने का औपचारिक नोटिस दिया गया है।

दिवंगत महारानी एलिजाबेथ के दूसरे बेटे, 65 साल के एंड्रयू पर उनके गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार और दिवंगत यौन अपराधी एपस्टीन के साथ संबंधों को लेकर बढ़ते दबाव का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले अक्टूबर में उन्हें ड्यूक ऑफ यॉर्क की अपनी उपाधि का उपयोग बंद करने के लिए मजबूर किया गया था।

किंग चार्ल्स के इस कदम से ब्रिटेन में काफी हलचल मच गई है। राजा चार्ल्स ने एंड्रयू के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी सभी उपाधियां छीन ली हैं।

बकिंघम पैलेस ने कहा, "यह निंदा आवश्यक समझी जाती है, भले ही वह अपने खिलाफ लगे आरोपों से इनकार करते रहे हों। महामहिम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि उनकी संवेदनाएं और गहरी सहानुभूति किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार के पीड़ितों और बचे लोगों के साथ रही हैं और रहेंगी।"

एंड्रयू ने 1980 के दशक की शुरुआत में अर्जेंटीना के साथ फॉकलैंड युद्ध के दौरान एक नौसेना अधिकारी के रूप में कार्य किया था। उन्हें 2011 में ब्रिटेन के व्यापार राजदूत की भूमिका से हटने के लिए मजबूर होना पड़ा और 2019 में सभी शाही कर्तव्यों से भी इस्तीफा देना पड़ा। इसके बाद, 2022 में उन पर यौन दुराचार के आरोप लगे, जिनका उन्होंने हमेशा खंडन किया है। इस दौरान उनके सैन्य संबंधों और शाही संरक्षण को भी छीन लिया गया।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित