Friday, September 04, 2026
BREAKING
पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों के 181 शिक्षकों को हेडमास्टर के पद पर पदोन्नत किया शिक्षक दिवस के अवसर पर 75 शिक्षकों को राज्य पुरस्कारों से सम्मानित करेगी मान सरकार : हरजोत सिंह बैंस मुख्यमंत्री सेहत योजना हुई डिजिटल : पंजाब के लाभार्थी अब घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे अपना 10 लाख रुपये का हेल्थ कार्ड पंजाब सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत 36 लाख से अधिक लाभार्थी : डॉ. बलजीत कौर नेपाल में बाढ़ के बाद बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, 9 दिन बाद सुरंग से दो श्रमिकों को बचाया गया जापानी रक्षा मंत्री का संदेश लेकर भारत पहुंचे बेल्जियम के मंत्री, राजनाथ सिंह ने जताया आभार इटली में सबसे लंबे समय तक पीएम रहने पर मेलोनी को प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई नेपाल बाढ़: लापता लोगों की पहचान के लिए भारत में परिजनों की होगी डीएनए जांच भारत के पास दुनिया की कार्यशाला, हमारे पास वैश्विक बाजार : बेल्जियम के पीएम वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ग्लोबल कंपनियों के सीईओ को भारत में निवेश के लिए किया आमंत्रित

खेल

कार्लोस अल्काराज को मुश्किल समय में मिला राफेल नडाल और जानिक सिनर का साथ

25 अप्रैल, 2026 12:22 PM

नई दिल्ली; कलाई की चोट की वजह से फ्रेंच ओपन 2026 से अपना नाम वापस लेने वाले स्पेन के युवा खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज को टेनिस जगत के दिग्गजों का समर्थन मिला है। पूर्व दिग्गज खिलाड़ी राफेल नडाल और मौजूदा समय में अल्काराज के सबसे बड़े प्रतियोगी जानिक सिनर ने इस मुश्किल समय में अल्काराज का समर्थन किया है।

राफेल नडाल ने सोशल मीडिया के जरिए अल्काराज का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने लिखा कि ऐसे कठिन समय खिलाड़ी की असली ताकत को सामने लाते हैं और उन्हें भरोसा है कि अल्काराज जल्द ही पहले से भी मजबूत होकर वापसी करेंगे। नडाल का यह संदेश टेनिस समुदाय में काफी सराहा जा रहा है, क्योंकि दोनों खिलाड़ियों के बीच खास रिश्ता माना जाता है।

दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी जानिक सिनर ने भी अल्काराज के समर्थन में बयान दिया। उन्होंने कहा कि टेनिस को अल्काराज जैसे खिलाड़ियों की जरूरत है, क्योंकि उनके होने से खेल और रोमांचक बनता है।

दुनिया के शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल अल्काराज को यह चोट बार्सिलोना में खेले गए एटीपी 500 टूर्नामेंट के पहले दौर के मुकाबले के दौरान लगी थी। शुरुआती जांच के बाद उन्होंने सावधानी बरतते हुए बड़े टूर्नामेंट्स से दूरी बनाने का फैसला किया। इस फैसले के साथ यह भी तय हो गया कि वह 2021 के बाद पहली बार पेरिस में होने वाले फ्रेंच ओपन में हिस्सा नहीं लेंगे।

अल्काराज ने भी अपने फैंस को संदेश देते हुए कहा कि मेडिकल टेस्ट के बाद टीम ने यही फैसला लिया कि फिलहाल उनके लिए आराम करना ही सही रहेगा। उन्होंने कहा कि यह उनके करियर का कठिन दौर है, लेकिन उन्हें भरोसा है कि वह जल्द वापसी करेंगे।

अल्काराज हाल ही में शानदार फॉर्म में थे। उन्होंने इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर करियर ग्रैंड स्लैम पूरा किया था। लेकिन चोट के कारण अब उन्हें महत्वपूर्ण रैंकिंग पॉइंट्स गंवाने पड़ सकते हैं, क्योंकि रोम और फ्रेंच ओपन में वह अपने खिताब का बचाव नहीं कर पाएंगे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे