Saturday, October 03, 2026
BREAKING
• 2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा • हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी • हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार • कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ बनेगी नई सड़क; सरकार ने दी मंजूरी; ट्रैफिक के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता • चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद • पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान • पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग • Shimla: विधानसभा के मानसून सत्र के बाद दूसरी बार टली मंत्रिमंडल बैठक • ​Hamirpur: असंवैधानिक नीतियों, कानूनों और फैसलों का रिकॉर्ड बना रहे हैं सुक्खू : जयराम • हिमाचल में अगले 6 माह में होगी 4 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनेगी नीति : CM सुक्खू

मनोरंजन

'कांतारा चैप्टर 1' के सफर पर ऋषभ शेट्टी ने जताया आभार, बोले- 'यह जिम्मेदारी भी थी और सौभाग्य भी'

03 अक्टूबर, 2026 01:52 PM

मुंबई; कांतारा चैप्टर 1' को रिलीज हुए एक साल पूरा हो चुका है। ऐसे में एक्टर और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी ने फिल्म से जुड़े अपने सफर को याद किया है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म को बनाना उनके लिए कितना खास और चुनौती भरा रहा। ऋषभ ने कहा कि 'कांतारा' की कहानी हमेशा अपनी मिट्टी, संस्कृति और वहां के लोगों से जुड़ी रही है और इस दुनिया को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी उनके लिए आसान नहीं थी।

'कांतारा चैप्टर 1' पहली फिल्म का प्रीक्वल है यानी इसमें कहानी को और पीछे ले जाकर उन घटनाओं को दिखाया गया है, जिनसे 'कांतारा' की दुनिया की शुरुआत हुई।

पहली फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिला था। ऐसे में एक नई कहानी के साथ दर्शकों के सामने आना ऋषभ के लिए बड़ी चुनौती थी।

अपने अनुभव को याद करते हुए ऋषभ ने लिखा, ''सबसे बड़ी चुनौती थी ऐसी ऑडियंस के सामने इस प्रीक्वल को लाना, जिसने 'कांतारा' को पहले ही इतना प्यार दिया था। कहानी को उसकी जड़ों तक ले जाना, शुरुआत को और गहराई से दिखाना और उस जमीन से जुड़ी कहानी कहना मेरे लिए एक बड़ी जिम्मेदारी थी, लेकिन यह मेरे लिए सौभाग्य की बात भी थी।''

ऋषभ ने टीम के हर सदस्य का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, ''मेरी टीम के हर एक सदस्य का दिल से शुक्रिया, जो हर कदम पर मेरी ताकत बनकर मेरे साथ खड़ा रहा।''

उन्होंने पोस्ट में आगे फिल्म की रिलीज के बाद थिएटर में दर्शकों के रिएक्शन को याद करते हुए लिखा, ''दर्शकों के चेहरों पर जो खुशी मैंने देखी, वह आज भी मेरे जेहन में ताजा है। वह पल, वह खामोशी, तालियां और उसके बाद मिला प्यार हमेशा मेरे लिए खास रहेगा।''

अपने पोस्ट के आखिर में ऋषभ ने दर्शकों से इसी तरह प्यार और सपोर्ट बनाए रखने की उम्मीद जताई। उन्होंने लिखा, ''मुझे उम्मीद है कि आपका प्यार, आशीर्वाद और सपोर्ट आगे भी हमारी आने वाली सभी कोशिशों में इसी तरह हमारे साथ बना रहेगा। पांच साल… दो कहानियां… एक सपना… एक कभी न भूलने वाला सफर। आपके प्यार के लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा।''

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

तनीषा मुखर्जी की बड़े पर्दे पर वापसी, 'जिंदगी फिर भी खूबसूरत है' में दिखेगा अनोखा सफर

तनीषा मुखर्जी की बड़े पर्दे पर वापसी, 'जिंदगी फिर भी खूबसूरत है' में दिखेगा अनोखा सफर

'100 साल बाद भी कोई मुझे याद रखे तो...', जैस्मिन सैंडलस ने बताई दिल की ख्वाहिश

'100 साल बाद भी कोई मुझे याद रखे तो...', जैस्मिन सैंडलस ने बताई दिल की ख्वाहिश

कीर्ति सुरेश की 'सत्यवान सावित्री' की नई डेट का ऐलान, इस दिन दुनियाभर में होगी रिलीज

कीर्ति सुरेश की 'सत्यवान सावित्री' की नई डेट का ऐलान, इस दिन दुनियाभर में होगी रिलीज

सिंटा विवाद : उपासना सिंह ने पूनम ढिल्लों-पद्मिनी को घेरा, नगमा बोलीं- 'हमें किसी की कठपुतली न समझें'

सिंटा विवाद : उपासना सिंह ने पूनम ढिल्लों-पद्मिनी को घेरा, नगमा बोलीं- 'हमें किसी की कठपुतली न समझें'

दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू ने पोती का रखा 'आर्या', जानिए क्या है इसका अर्थ?

दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू ने पोती का रखा 'आर्या', जानिए क्या है इसका अर्थ?

नुसरत भरूचा के बाली एक्सीडेंट पर आया आधिकारिक बयान, टीम ने बताया- रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर

नुसरत भरूचा के बाली एक्सीडेंट पर आया आधिकारिक बयान, टीम ने बताया- रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर

'मैं ना रहा मेरा' का नया गाना 'शायद' रिलीज, रेखा भारद्वाज की आवाज ने दिया इमोशनल टच

'मैं ना रहा मेरा' का नया गाना 'शायद' रिलीज, रेखा भारद्वाज की आवाज ने दिया इमोशनल टच

जाकिर खान ने टूर से ब्रेक लेने पर तोड़ी चुप्पी, कहा-75 साल तक काम करना है

जाकिर खान ने टूर से ब्रेक लेने पर तोड़ी चुप्पी, कहा-75 साल तक काम करना है

काजी तौकीर के साथ लड़ाई पर ईशा रिखी ने दी सफाई, बोलीं-दोस्ती अलग दिशा में चली गई थी

काजी तौकीर के साथ लड़ाई पर ईशा रिखी ने दी सफाई, बोलीं-दोस्ती अलग दिशा में चली गई थी

परिवार के साथ टाइम बिताकर इमोशनल हुईं निमृत कौर, बोलीं-हम हमेशा एक-दूसरे का देते हैं साथ

परिवार के साथ टाइम बिताकर इमोशनल हुईं निमृत कौर, बोलीं-हम हमेशा एक-दूसरे का देते हैं साथ