Sunday, August 09, 2026
BREAKING
'जो खेलेगा, वो खिलेगा... ऑलवेज चियर फोर भारत,' कॉमनवेल्थ गेम्स मेडलिस्ट से मिले पीएम मोदी, खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण हमारा तिरंगा हमारा गौरव है, देश के लिए सर्वश्रेष्ठ देने की प्रेरणा: प्रधानमंत्री मोदी बिना टिकट यात्रियों पर रोडवेज का शिकंजा, विशेष चेकिंग अभियान शुरू सीएम भगवंत मान ने श्री गुरु रविदास बाणी रिसर्च सेंटर की नींव रखी *शिक्षा मंत्री ने भोलाड में किये विभिन्न परियोजनाओं के भूमिपूजन, निरीक्षण और उदघाटन* कांग्रेस सरकार बनी “एफआईआर की सरकार”, जनहित के सवालों का जवाब देने के बजाय विपक्षी नेताओं के खिलाफ पुलिस को आगे कर रही सरकार : संजीव कटवाल कांग्रेस सरकार की नीतियों से हर वर्ग दुःखी : जयराम ठाकुर देश के हर कोने तक पहुंचाए जाएंगे संत शिरोमणि रविदास जी के विचार : अनुराग सिंह ठाकुर, लाल सिंह आर्य मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारनौल से राज्य स्तरीय हाफ मैराथन व 'हर घर तिरंगा' अभियान का किया शुभारंभ

हिमाचल

कांग्रेस सरकार की नीतियों से हर वर्ग दुःखी : जयराम ठाकुर

09 अगस्त, 2026 08:54 PM
शिमला: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी प्रेस बयान में हिमाचल प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार के कामकाज, नीतिगत निर्णयों और जनविरोधी रवैये पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा है कि राज्य में आज ऐसा कोई वर्ग नहीं बचा है जो इस सरकार के गलत, अव्यवहारिक और मनमाने फैसलों से बुरी तरह प्रभावित न हुआ हो। स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रदेश की रीढ़ मानी जाने वाली बागवानी अर्थव्यवस्था तीनों प्रमुख स्तंभ आज सुक्खू सरकार की प्रशासनिक विफलता, लापरवाही और मनमानी के कारण संकट के दौर से गुजर रहे हैं। प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र का हाल यह हो गया है कि मरीजों को केंद्र की आयुष्मान भारत और राज्य की हिमकेयर योजना जैसी अति-महत्वकांक्षी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलना बंद हो गया है। सरकारी सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों तक में प्रोस्टेट कैंसर जैसे गंभीर रोगों के लिए आवश्यक टीकों की आपूर्ति ठप पड़ी है और सिविल सप्लाई की दुकानों के बकाया भुगतान न होने तथा बारकोड संबंधी तकनीकी खामियों के कारण गरीब मरीजों को लगभग 12,000 रुपये का भारी-भरकम बोझ उठाकर निजी मेडिकल स्टोरों से दवाइयां और हजारों रुपये खर्च कर निजी क्लीनिकों में एमआरआई कराने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

दूसरी ओर, शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) समेत अन्य विश्वविद्यालयों में की गई भारी फीस वृद्धि ने गरीब और ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले छात्रों का भविष्य अंधकारमय कर दिया है। जिसकी वजह से छात्रहित से जुड़े संग्रह फीस को वापस लेने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन और भूख हड़ताल करने पर विवश होना पड़ रहा है, फिर भी सरकार संवेदनहीन बनी हुई है।

सबसे चिंताजनक स्थिति प्रदेश के बागवानों की है, जिनकी 5,500 करोड़ रुपये की वार्षिक सेब अर्थव्यवस्था को सुक्खू सरकार के नए नियमों, प्रतिबंधों और दंडात्मक कार्यप्रणाली ने तबाह कर दिया है। कांग्रेस ने बागवानों को सेब का दाम ख़ुद तय करने की गारंटी देकर सत्ता में आई लेकिन अब सेब बेचने पर नोटिस भेज कर उन्हें प्रताड़ित कर रही है। सेब सीजन के चरम पर राहत देने के बजाय सरकार बागवानों पर बंदिशें थोप रही है। एमआईएस (मार्केट इंटरवेंशन स्कीम) के तहत केवल 100 से अधिक बोरियां सेब बेचने वाले हजारों मेहनती बागवानों को एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदार कार्यालयों में तलब कर भू-दस्तावेज और आधार कार्ड लेकर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के नोटिस थमाए जा रहे हैं, जबकि वर्ष 2024-25 और 2025-26 के करीब 80 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान अब तक अटका हुआ है। इसके अतिरिक्त, पैकिंग के लिए गनी बैग (बोरी) खरीदने पर केवल 30 बैग की अव्यवहारिक सीमा तय करके सरकार ने उन किसानों के सामने संकट खड़ा कर दिया है जिनके बगीचों में सैकड़ों-हजारों पेटियां सेब तैयार हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि सरकार किसान-विरोधी रुख अपनाकर कुछ चुनिंदा सिंडिकेटों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है।

जयराम ठाकुर कहा कि सुक्खू सरकार की इन जनविरोधी नीतियों, प्रशासनिक अव्यवस्थाओं और किसान-छात्र-मरीज विरोधी रवैये के कारण पूरे प्रदेश में व्यापक जन-आक्रोश पनप रहा है, और यदि सरकार ने इन तानाशाही फैसलों तथा नोटिसों को तुरंत वापस लेकर जनता को राहत नहीं दी तो प्रदेश भर में उग्र आंदोलन का रास्ता अपनाना तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा इन मुद्दों को विधानसभा में भी उठाएगी और सरकार को गलत फैसले लेने से रोकेगी।
 
Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

*शिक्षा मंत्री ने भोलाड में किये विभिन्न परियोजनाओं के भूमिपूजन, निरीक्षण और उदघाटन*

*शिक्षा मंत्री ने भोलाड में किये विभिन्न परियोजनाओं के भूमिपूजन, निरीक्षण और उदघाटन*

कांग्रेस सरकार बनी “एफआईआर की सरकार”, जनहित के सवालों का जवाब देने के बजाय विपक्षी नेताओं के खिलाफ पुलिस को आगे कर रही सरकार : संजीव कटवाल

कांग्रेस सरकार बनी “एफआईआर की सरकार”, जनहित के सवालों का जवाब देने के बजाय विपक्षी नेताओं के खिलाफ पुलिस को आगे कर रही सरकार : संजीव कटवाल

देश के हर कोने तक पहुंचाए जाएंगे संत शिरोमणि रविदास जी के विचार : अनुराग सिंह ठाकुर, लाल सिंह आर्य

देश के हर कोने तक पहुंचाए जाएंगे संत शिरोमणि रविदास जी के विचार : अनुराग सिंह ठाकुर, लाल सिंह आर्य

आपका नेटवर्क ही आपकी नेट-वर्थ है, दूसरे राज्यों के विद्यार्थियों से संपर्क बढ़ाएं, ज्ञान का आदान-प्रदान आपकी इंटरपर्सनल स्किल्स को करेगा मजबूत: अनुराग सिंह ठाकुर

आपका नेटवर्क ही आपकी नेट-वर्थ है, दूसरे राज्यों के विद्यार्थियों से संपर्क बढ़ाएं, ज्ञान का आदान-प्रदान आपकी इंटरपर्सनल स्किल्स को करेगा मजबूत: अनुराग सिंह ठाकुर

Hamirpur News: संसद में हंगामे पर फूटा सांसद अनुराग ठाकुर का गुस्सा, राहुल गांधी समेत विपक्षी दलों पर साधा निशाना

Hamirpur News: संसद में हंगामे पर फूटा सांसद अनुराग ठाकुर का गुस्सा, राहुल गांधी समेत विपक्षी दलों पर साधा निशाना

हमीरपुर में जल्द बनकर तैयार होगा प्रदेश का सबसे बड़ा बस अड्डा, यात्रियों को मिलेंगी कई खास सुविधाए

हमीरपुर में जल्द बनकर तैयार होगा प्रदेश का सबसे बड़ा बस अड्डा, यात्रियों को मिलेंगी कई खास सुविधाए

मणिमहेश यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य, छोटी पानी की बोतलों और नमकीन के पैकेटों की बिक्री पर रहेगी रोक

मणिमहेश यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य, छोटी पानी की बोतलों और नमकीन के पैकेटों की बिक्री पर रहेगी रोक

हिमाचल के हितों से नहीं होगा समझौता, BBMB से ₹4200 करोड़ और चंडीगढ़ में अपना हिस्सा लेकर रहेगी सरकार : CM सुक्खू

हिमाचल के हितों से नहीं होगा समझौता, BBMB से ₹4200 करोड़ और चंडीगढ़ में अपना हिस्सा लेकर रहेगी सरकार : CM सुक्खू

Shimla News: सरकार के खिलाफ जयराम-बिंदल के साथ सड़कों पर उतरा विपक्ष, CM आवास का किया घेराव

Shimla News: सरकार के खिलाफ जयराम-बिंदल के साथ सड़कों पर उतरा विपक्ष, CM आवास का किया घेराव

Himachal: जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर्ज के वेतन में 78 फीसदी का इजाफा, अब मिलेंगे ₹60 हजार

Himachal: जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर्ज के वेतन में 78 फीसदी का इजाफा, अब मिलेंगे ₹60 हजार