Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह... 1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

राष्ट्रीय

कर्मयोगी साधना सप्ताह में पीएम मोदी का संबोधन, बोले- ‘नागरिक देवो भव’ से बदलेगा गवर्नेंस का स्वरूप

02 अप्रैल, 2026 06:21 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्षमता निर्माण आयोग के स्थापना दिवस पर ‘कर्मयोगी साधना सप्ताह’ को वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने पब्लिक सर्विस को अधिक सक्षम, संवेदनशील और नागरिक-केंद्रित बनाने पर जोर दिया।

‘नागरिक देवो भव’ को बताया गवर्नेंस का मूल मंत्र
पीएम मोदी ने कहा कि वर्तमान शासन व्यवस्था का मूल सिद्धांत ‘नागरिक देवो भव’ है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को सर्वोपरि रखते हुए सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाना है। उन्होंने कहा कि इसी सोच के साथ गवर्नेंस को नई पहचान दी जा रही है।

कैपेसिटी बिल्डिंग और कर्मयोगी मिशन पर फोकस
उन्होंने कैपेसिटी बिल्डिंग कमीशन की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह हर सरकारी कर्मचारी की क्षमता बढ़ाने का काम कर रहा है। iGOT मिशन कर्मयोगी को भी उन्होंने इस दिशा में अहम कदम बताया।

आकांक्षी भारत और जिम्मेदारी पर जोर
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का भारत आकांक्षी है, जहां हर नागरिक के अपने सपने और लक्ष्य हैं। उन्होंने कहा कि इन सपनों को पूरा करने में सहयोग देना हम सभी की जिम्मेदारी है।

कर्तव्य आधारित निर्णय लेने की अपील
पीएम मोदी ने कहा कि हर निर्णय से पहले कर्तव्य पर विचार करने से उसका प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है। पद के बजाय कार्य और कर्तव्य भावना को प्राथमिकता देना जरूरी है।

टेक्नोलॉजी और AI को बताया भविष्य की कुंजी
प्रधानमंत्री ने कहा कि बेहतर प्रशासक वही होगा, जिसे तकनीक और डेटा की समझ हो। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव का जिक्र करते हुए निरंतर सीखने और क्षमता निर्माण पर जोर दिया।

समन्वय और ‘होल ऑफ गवर्नमेंट’ अप्रोच पर बल
नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश की सफलता राज्यों की सामूहिक सफलता पर निर्भर करती है। विभागों के बीच संवादहीनता खत्म कर बेहतर समन्वय और साझा समझ के साथ काम करना होगा।

जनविश्वास बनाए रखने की अपील
प्रधानमंत्री ने कहा कि आम नागरिक के लिए स्थानीय सरकारी कार्यालय ही सरकार का चेहरा होता है। इसलिए अधिकारियों का व्यवहार और कार्यशैली ही लोकतंत्र में जनता के भरोसे को मजबूत बनाती है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय

राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय

अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट'

अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट'

ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया

ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया

उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई से 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण, लोगों से सीएम योगी की अपील- 'इसे जनआंदोलन बनाएं'

उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई से 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण, लोगों से सीएम योगी की अपील- 'इसे जनआंदोलन बनाएं'

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे में कथित अनियमितताओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जुलाई तक टली

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे में कथित अनियमितताओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जुलाई तक टली

झारखंड में आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, 15 दिनों में 30 से अधिक की मौत, 35 घायल

झारखंड में आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, 15 दिनों में 30 से अधिक की मौत, 35 घायल

सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस पर भारतीय दल ने मार्च किया, सशस्त्र बलों के सम्मान में खड़े हुए पीएम मोदी

सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस पर भारतीय दल ने मार्च किया, सशस्त्र बलों के सम्मान में खड़े हुए पीएम मोदी

सेशेल्स के स्वर्ण जयंती समारोह में भारत की दमदार मौजूदगी, सैन्य दल और नौसेना के युद्धपोत बने आकर्षण

सेशेल्स के स्वर्ण जयंती समारोह में भारत की दमदार मौजूदगी, सैन्य दल और नौसेना के युद्धपोत बने आकर्षण

पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित,कहा-अलग-अलग संस्कृतियों का सम्मान करने से विश्वास और सहयोग की बढ़ती है भावना

पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित,कहा-अलग-अलग संस्कृतियों का सम्मान करने से विश्वास और सहयोग की बढ़ती है भावना

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर 3.5 किमी लंबी टनल तैयार, अमरनाथ यात्रा होगी और आसान

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर 3.5 किमी लंबी टनल तैयार, अमरनाथ यात्रा होगी और आसान