Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

खेल

कनाडा ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार अंतिम-16 में पहुंचा: FIFA वर्ल्ड कप

29 जून, 2026 12:35 PM

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 के पहले मुकाबले में कनाडा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को 1-0 से हराया। लॉस एंजिलिस स्टेडियम में मिली इस जीत के साथ ही कनाडा ने इतिहास रचा। टीम ने विश्व कप में पहली बार अंतिम 16 में अपनी जगह पक्की कर ली है।

मैच की शुरुआत से ही साउथ अफ्रीका कनाडा पर हावी नजर आई, और टीम ने लगातार आक्रामक खेल के बूते डिफेंस पर दबाव बनाने का प्रयास किया। साउथ अफ्रीका की ओर से कुछ अच्छे मूव देखने को मिले, लेकिन टीम इन्हें गोल में तब्दील नहीं कर सकी। दूसरी ओर, कनाडा के पास पहले हाफ के अंतिम मिनटों में गोल करने के दो बढ़िया मौके आए, पर टीम इन मौकों को भुना नहीं सकी।

मोइज बॉम्बिटो के शानदार हेडर को साउथ अफ्रीका के डिफेंडर ऑब्रे मॉडिबा ने गोललाइन के पास से क्लियर किया, जबकि ताजोन बुकानन के बेहतरीन शॉट का गोलकीपर रोनवेन विलियम्स सफलतापूर्वक बचाव करने में सफल रहे। पहले हाफ में दोनों टीमों की तरफ से कोई भी गोल नहीं हो सका।

दूसरे हाफ में साउथ अफ्रीका के मुकाबले कनाडा की टीम ज्यादा आक्रामक अंदाज में खेलती हुई नजर आई। टीम ने साउथ अफ्रीका के गोल पर एक के बाद एक हमले किए। हालांकि, साउथ अफ्रीका के मजबूत डिफेंस ने कनाडा को बढ़त लेने नहीं दी। मैच के 75वें मिनट में कनाडा ने बड़ी चाल चलते हुए स्टार खिलाड़ी अल्फोंसो डेविस को मैदान पर उतारा। डेविस ने मैदान पर आते के साथ ही अपनी रफ्तार और बेहतरीन ड्रिब्लिंग के बूते साउथ अफ्रीका के डिफेंस पर दबाव बनाया।

मैच अतिरिक्त समय की तरफ बढ़त हुआ दिख रहा था, लेकिन तभी इंजरी टाइम के दूसरे मिनट में कनाडा के कप्तान स्टीफन यूस्टाक्वियो ने बॉक्स के बाहर से शानदार शॉट लगाया, जो सीधा गोल पोस्ट में पहुंचा। स्टीफन का यह गोल निर्णायक साबित हुआ और उन्होंने सह-मेजबान टीम के फैंस को झूमने का मौका दिया। राउंड ऑफ 32 के बाद कनाडा ने पहली बार अंतिम 16 में अपना स्थान पक्का किया है। इससे पहले, 1986 और 2022 में कनाडा विश्व कप खेलने उतरी थी, लेकिन दोनों ही बार टीम का सफर ग्रुप स्टेज में ही खत्म हो गया था।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई