Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
हिमाचल में पेट्रोल-डीजल महंगा, संसद में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना Himachal Budget Session : अटल टनल में ट्रैफिक जाम का समाधान निकाले सरकार पंजाब की सबसे कम उम्र की लाभार्थी: 1 वर्षीय बच्ची को मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत मिला जीवनरक्षक इलाज चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में स्मोक फ्री एग्रीकल्चर पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला देश में सिलेंडर क्राईसिस और सरेंडर क्राईसिस : दीपेंद्र हुड्डा हरियाणा में कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला: राव नरेंद्र सिंह बोले- अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर राहुल गांधी के चश्में पर धूल जमी है इसलिए उन्हें सच धुंधला दिख रहा, नरेंद्र मोदी विश्व के चमकते सितारे हैं : अनिल विज प्रदेश में करीब 3 लाख लड़कियों को ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन निःशुल्क लगाई जाएगी : आरती सिंह राव राज्य में घरेलू गैस सप्लाई की कोई किल्लत नहीं, नागरिक आश्वस्त रहें : राजेश नागर देश यह जानना चाहता है कि हमारे पास ऊर्जा संसाधनों का कितना भंडार उपलब्ध है : कुमारी सैलजा

दुनिया

कनाडा की बड़ी चाल बेनकाब: ट्रम्प ने टैरिफ और रोनाल्ड रीगन के विज्ञापन को लेकर ओटावा की आलोचना की

24 अक्टूबर, 2025 07:42 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के साथ चल रही सभी व्यापार वार्ताएँ तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की घोषणा की है। ट्रंप ने आरोप लगाया कि कनाडा ने अमेरिकी टैरिफ नीति के विरोध में एक भ्रामक विज्ञापन चलाया, जिसमें यह दावा किया गया कि पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन टैरिफ के खिलाफ थे- जबकि वास्तव में रीगन राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए टैरिफ के समर्थक थे।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “कनाडा ने धोखा दिया और पकड़ा गया। उन्होंने रीगन के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया ताकि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले को प्रभावित किया जा सके। यह न केवल धोखाधड़ी है बल्कि अमेरिका के खिलाफ साजिश है।”

यह विवाद उस पेंडिंग कोर्ट केस से जुड़ा है जिसकी सुनवाई 5 नवंबर को होनी है- यह केस ट्रंप की ग्लोबल टैरिफ पॉलिसी की वैधता से संबंधित है।

ट्रंप ने कहा कि कनाडा लंबे समय से व्यापारिक धोखाधड़ी कर रहा है, अमेरिकी किसानों पर 400% तक के टैरिफ लगा रहा है, और अब यह स्थिति और बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने रोनाल्ड रीगन फाउंडेशन का धन्यवाद करते हुए कहा कि “उन्होंने इस धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया और सच्चाई सामने लाई।”

कनाडा का विवादित विज्ञापन

रिपोर्ट्स के अनुसार, ओंटारियो की प्रांतीय सरकार ने एक विज्ञापन जारी किया था, जिसमें 1987 में रीगन के “Presidential Radio Address on Free and Fair Trade” के एक एडिटेड अंश का इस्तेमाल किया गया। इसमें रीगन को यह कहते हुए दिखाया गया कि “टैरिफ लगाने वाले देशभक्ति की बात करते हैं, लेकिन यह प्रभाव सिर्फ थोड़े समय का होता है।”

फाउंडेशन के अनुसार, इस वीडियो को बिना अनुमति एडिट किया गया और रीगन के असली संदेश को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। उन्होंने कहा कि वे इस पर कानूनी कार्रवाई के विकल्पों की समीक्षा कर रहे हैं और जनता को मूल भाषण देखने का आमंत्रण दिया है।

USMCA समीक्षा से पहले बढ़ा तनाव

यह पूरा विवाद ऐसे समय में उभरा है जब अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको के बीच USMCA (U.S.-Mexico-Canada Agreement) की समीक्षा होने वाली है। ट्रंप ने कहा कि यह विज्ञापन इस बात का सबूत है कि “कनाडा पर हमारे टैरिफ का असर हुआ है।”

ओंटारियो के प्रीमियर डग फोर्ड ने भी इस विज्ञापन को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा- “ओंटारियो की नई अमेरिकी विज्ञापन मुहिम अब शुरू हो गई है।”

इस बीच, ट्रंप प्रशासन ने कनाडा से आने वाले कई इंपोर्ट्स पर 35% टैक्स लगाने के साथ-साथ कार और स्टील मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्रीज को भी टारगेट किया है, जिससे ओंटारियो की अर्थव्यवस्था पर भारी असर पड़ा है।

ट्रंप ने स्पष्ट कहा- “कनाडा के इस आपत्तिजनक व्यवहार के बाद अब उनसे कोई व्यापार वार्ता नहीं होगी। टैरिफ ही हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा और अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं।”

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं

ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं

मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र

मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र

ऑस्ट्रेलिया :16 साल से कम उम्र के बच्चों के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी डिवाइस चलाने पर लगेगा प्रतिबंध

ऑस्ट्रेलिया :16 साल से कम उम्र के बच्चों के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी डिवाइस चलाने पर लगेगा प्रतिबंध

कोलंबियाः सेना के विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 66 हुई

कोलंबियाः सेना के विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 66 हुई

ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर की बात

ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर की बात

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप

ईरानी हमले के बाद एक्शन मोड में इजरायल: राष्ट्रपति हर्जोग ने लिया हालात का जायजा, दी कड़ी चेतावनी

ईरानी हमले के बाद एक्शन मोड में इजरायल: राष्ट्रपति हर्जोग ने लिया हालात का जायजा, दी कड़ी चेतावनी

डेटा सेंटरों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया ने तय किए पानी और ऊर्जा उपयोग के नए मानक

डेटा सेंटरों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया ने तय किए पानी और ऊर्जा उपयोग के नए मानक

धमकियों से नहीं डरेगा ईरान, हमें व्यापार की पूरी आजादी चाहिए : विदेश मंत्री अराघची

धमकियों से नहीं डरेगा ईरान, हमें व्यापार की पूरी आजादी चाहिए : विदेश मंत्री अराघची

Iran पर United States-Israel के हमलों के खिलाफ Europe में विरोध की लहर

Iran पर United States-Israel के हमलों के खिलाफ Europe में विरोध की लहर