Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

राष्ट्रीय

कतर एयरवेज की 25 उड़ानों से 7,750 भारतीयों की हुई वतन वापसी, दूतावास ने जारी की सुरक्षा सलाह

24 मार्च, 2026 12:08 PM

कतर एयरवेज ने 20 से 22 मार्च के बीच भारत के विभिन्न शहरों के लिए कई उड़ानें संचालित कीं। इनमें बड़ी संख्या में भारतीय नागरिकों की आवाजाही सुनिश्चित हुई। इसी के साथ, दूतावास ने कतर में रह रहे भारतीय समुदाय के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश और सुरक्षा संबंधी सलाह जारी की है।

कतर एयरवेज ने बीते दो द‍िनों में भारत के विभिन्न गंतव्यों के लिए 25 उड़ानें संचालित कीं। इस दौरान लगभग 7,750 भारतीय नागरिकों ने यात्रा की। दूतावास ने भारतीय समुदाय से आग्रह क‍िया कि वे कतर के अधिकारियों की ओर से जारी किए गए दिशा-निर्देशों और सलाहों का बारीकी से पालन करें और उनका अनुपालन करें। स्थानीय अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया है कि कार्यस्थलों पर सक्षम अधिकारियों और सुरक्षा और संरक्षा टीमों के निर्देशों का पालन करने से इमारतों के भीतर सुरक्षित व्यवहार को बढ़ावा मिलता है।

दूतावास ने कहा क‍ि विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में भौतिक कक्षाओं को धीरे-धीरे फिर से शुरू करने के लिए अधिकारियों का प्रयास जारी है। दूतावास ने लोगों से आग्रह क‍िया कि आपातकालीन प्रक्रियाओं से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करें, जिसमें शैक्षणिक परिसरों के भीतर ‘शेल्टर-इन-प्लेस’ (सुरक्षित स्थान पर रुकने) के उपाय भी शामिल हैं।

राजदूत ने उन अभिभावकों के एक समूह से मुलाकात की, जो जेईई और एनईईटी परीक्षाओं में बैठने वाले भारतीय छात्रों का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। इस संबंध में दूतावास भारत में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी के साथ निकटता से समन्वय कर रहा है और सभी संबंधित पक्षों को घटनाक्रमों/अपडेट्स के बारे में सूचित करता रहेगा।

वहीं, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस मिलकर 24 मार्च को पश्चिम एशिया क्षेत्र से आने-जाने वाली 24 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी।

दोनों एयरलाइंस जेद्दाह से आने-जाने वाली अपनी-अपनी निर्धारित सेवाएं जारी रखेंगी, जिसमें भारत और जेद्दाह के बीच कुल दस उड़ानें शामिल होंगी। इनमें से एयर इंडिया दिल्ली से एक और मुंबई से दो वापसी उड़ानें संचालित करेगी, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस हैदराबाद और कोझिकोड से एक-एक उड़ान संचालित करेगी।

इसके अलावा, एयर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट से आने-जाने वाली चार निर्धारित उड़ानें संचालित करेगी, जिसमें दिल्ली और मुंबई से सेवाएं शामिल हैं।

निर्धारित सेवाओं के अलावा, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से आने-जाने वाली कुल दस गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी। यह उस समय प्रस्थान स्टेशनों पर स्लॉट की उपलब्धता और अन्य मौजूदा स्थितियों पर निर्भर करेगा। ये उड़ानें संबंधित भारतीय और स्थानीय नियामक प्राधिकरणों से आवश्यक अनुमतियों के साथ संचालित की जा रही हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक

असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह?

असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह?

नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान

नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान

सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन

सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन

मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

'बाबा बंदा सिंह बहादुर का जीवन राष्ट्र और धर्म रक्षा की प्रेरणाशक्ति', अमित शाह ने दी ‘सरहिंद फतह दिवस’ की शुभकामनाएं

'बाबा बंदा सिंह बहादुर का जीवन राष्ट्र और धर्म रक्षा की प्रेरणाशक्ति', अमित शाह ने दी ‘सरहिंद फतह दिवस’ की शुभकामनाएं

विदेश मंत्री जयशंकर ने विज्ञान और गणित में भारत के योगदान को मान्यता देने का किया आग्रह

विदेश मंत्री जयशंकर ने विज्ञान और गणित में भारत के योगदान को मान्यता देने का किया आग्रह

हैदराबाद में भीषण सड़क हादसा : आउटर रिंग रोड पर ट्रक से टकराई कार, तेलुगू अभिनेता भरत कांत समेत दो लोगों की मौत

हैदराबाद में भीषण सड़क हादसा : आउटर रिंग रोड पर ट्रक से टकराई कार, तेलुगू अभिनेता भरत कांत समेत दो लोगों की मौत

प्रधानमंत्री मोदी सोमनाथ मंदिर जाएंगे, वडोदरा में सरदार धाम परिसर का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी सोमनाथ मंदिर जाएंगे, वडोदरा में सरदार धाम परिसर का करेंगे उद्घाटन

आस्था, अध्यात्म, संस्कृति और विकास ही नए भारत की पहचान: सीएम योगी

आस्था, अध्यात्म, संस्कृति और विकास ही नए भारत की पहचान: सीएम योगी