Sunday, August 16, 2026
BREAKING
इजराइल के राष्ट्रपति हर्जोग, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी "खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई 'आज दिन चढ़या'... पहली फिल्म से बाहर, फिर 'लंगड़ा त्यागी' ने जीती सबसे बड़ी 'लड़ैया' हेमलता बाली : 'अंखियों के झरोखों से' मिली प्रसिद्धि, 38 भाषाओं में गाए 5 हजार से अधिक गाने स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

बाज़ार

कच्चे तेल में तेजी से डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट, 95 के स्तर के नीचे लुढ़का

30 अप्रैल, 2026 12:42 PM

मुंबई : अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गुरुवार को रुपए में बड़ी गिरावट देखने को मिली और यह 95 के स्तर के नीचे फिसल गया। इसकी वजह अमेरिका-ईरान संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी को माना जा रहा है।

इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर डॉलर के मुकाबले रुपया 94.82 पर खुला। इससे बाद शुरुआती कारोबार में ही डॉलर के मुकाबले रुपए में कमजोरी देखने को मिली और यह सुबह 11:15 पर 0.50 प्रतिशत गिरकर 95.29 के स्तर पर पहुंच गया।

वैश्विक अस्थिरता और फिर ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण डॉलर के मुकाबले रुपए में लगातार गिरावट देखी जा रही है। इस साल की शुरुआत से अब तक अमेरिका मुद्रा के मुकाबले भारतीय मुद्रा 5.93 प्रतिशत गिर चुकी है।

डॉलर के मुकाबले रुपए में कमजोरी की एक वजह अमेरिकी फेड के फैसले को भी माना जा रहा है, जिसमें ब्याज दरों को 3.5 प्रतिशत से लेकर 3.75 प्रतिशत के बीच स्थिर रखा गया है। साथ ही, कहा कि मध्य पूर्व में तनाव के चलते महंगाई में इजाफा हो रहा है। इससे डॉलर मजबूत हुआ है।

अमेरिका-ईरान में तनाव बढ़ने की संभावना के चलते कच्चे तेल की कीमत चार साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है।

बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का दाम 6 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 125 डॉलर प्रति बैरल से अधिक और डब्ल्यूटीआई क्रूड का दाम 3 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 110 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि परमाणु समझौते पर पहुंचने तक वह ईरान के बंदरगाहों की नौसैनिक नाकाबंदी नहीं हटाएंगे, जबकि ईरानी अधिकारियों ने पीछे हटने का कोई संकेत नहीं दिया है।

इसके अलावा, रुपए में गिरावट और कच्चे तेल में तेजी के चलते भारतीय शेयर बाजार भी लाल निशान में थे और सेंसेक्स एवं निफ्टी में 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट थी।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग

ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग

वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव

वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

RBI ने कर्ज की ब्याज दरों को लेकर नए मसौदा नियम जारी किए

RBI ने कर्ज की ब्याज दरों को लेकर नए मसौदा नियम जारी किए

भ्रामक दावों और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन; एबी एंटरप्राइज, जाइका ऑर्गेनिक्स और नारायणी फूड्स के लाइसेंस निलंबित

भ्रामक दावों और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन; एबी एंटरप्राइज, जाइका ऑर्गेनिक्स और नारायणी फूड्स के लाइसेंस निलंबित

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार

नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले, यह बाजार के लिए बड़ा सुधार: सेबी प्रमुख

नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले, यह बाजार के लिए बड़ा सुधार: सेबी प्रमुख

भारत का वस्तु निर्यात दूसरी तिमाही में 17.6 प्रतिशत बढ़कर 131.2 अरब डॉलर हो सकता है: रिपोर्ट

भारत का वस्तु निर्यात दूसरी तिमाही में 17.6 प्रतिशत बढ़कर 131.2 अरब डॉलर हो सकता है: रिपोर्ट