Monday, March 23, 2026
BREAKING
कैबिनेट मंत्री ने जालंधर के सरकारी स्कूलों के 25 विद्यार्थियों को स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के दौरे के लिए अहमदाबाद किया रवाना ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता 'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए” धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन? 40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

राष्ट्रीय

कंगना रनौत ने अपने जन्मदिन पर परिवार संग पीएम मोदी से की मुलाकात, फोटो शेयर कर जताई खुशी

23 मार्च, 2026 05:04 PM

‘गैंगस्टर’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत सोमवार को अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। आज उन्होंने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पीएम से मुलाकात की फोटो शेयर की।

पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान उनकी बहन रंगोली भी मौजूद थीं। इस दौरान कंगना को भेंट स्वरूप तस्वीर भी मिली। अपनी खुशी जाहिर करते हुए कंगना ने लिखा, “आज परिवार सहित माननीय प्रधानमंत्री जी का समय और मार्गदर्शन मिला। मेरे लिए ये एक यादगार जन्मदिन रहा।

कंगना कई बार जिक्र कर चुकी हैं कि पीएम मोदी द्वारा देश के लिए किए गए सराहनीय कार्यों की वजह से ही वे राजनीति में आने के लिए प्रेरित हुई थीं। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि साल 2014 से पहले देश में बहुत निराशा थी और वे भी देश की हालातों को लेकर चिंतित थीं, लेकिन 2014 के बाद देश को असल मायनों में आजादी मिली है। अभिनेत्री ने हमेशा पीएम मोदी को अपना मार्गदर्शक और शुभचिंतक माना है। वे आए दिन सोशल मीडिया पर पीएम मोदी से जुड़े क्लिप्स शेयर करती रहती हैं।

साल 2024 में कंगना ने भाजपा का दामन थामा था। उन्हें लोकसभा चुनाव में मंडी से उम्मीदवार बनाया गया। कंगना पहली ही बार में चुनाव जीतीं और मंडी से सांसद बनीं। आज वे अपना फिल्मी करियर और राजनीतिक करियर दोनों ही बखूबी संभाल रही हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

संकट के बीच बड़ी खबर: दो भारतीय LPG टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मंजूरी

संकट के बीच बड़ी खबर: दो भारतीय LPG टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मंजूरी

PMUY से देश में लगभग हर घर तक पहुंचा LPG कनेक्शन, करीब 10.56 करोड़ पीएमयूवाई कनेक्शन

PMUY से देश में लगभग हर घर तक पहुंचा LPG कनेक्शन, करीब 10.56 करोड़ पीएमयूवाई कनेक्शन

पश्चिम मध्य में युद्ध से दुनिया में बने मुश्किल हालात, हमें तैयार और एकजुट रहने की आवश्यकता : पीएम मोदी

पश्चिम मध्य में युद्ध से दुनिया में बने मुश्किल हालात, हमें तैयार और एकजुट रहने की आवश्यकता : पीएम मोदी

राज्यसभा में पूर्वोत्तर के छात्रों के खिलाफ हिंसा व भेदभाव पर व्यक्त की गई गंभीर चिंता

राज्यसभा में पूर्वोत्तर के छात्रों के खिलाफ हिंसा व भेदभाव पर व्यक्त की गई गंभीर चिंता

कालाबाजारी और जमाखोरी की शिकायतों पर हो त्वरित कार्रवाई : पीएम मोदी

कालाबाजारी और जमाखोरी की शिकायतों पर हो त्वरित कार्रवाई : पीएम मोदी

पश्चिम एशिया में तनाव पर बोले पीएम मोदी- नागरिकों और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का भारत ने किया विरोध

पश्चिम एशिया में तनाव पर बोले पीएम मोदी- नागरिकों और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का भारत ने किया विरोध

चुनाव आयोग ने पार्टियों को दूरदर्शन और आकाशवाणी पर डिजिटल वाउचर से दिया मुफ्त प्रसारण समय

चुनाव आयोग ने पार्टियों को दूरदर्शन और आकाशवाणी पर डिजिटल वाउचर से दिया मुफ्त प्रसारण समय

दिल्ली सरकार ने जारी किया आर्थिक सर्वेक्षण, प्रति व्यक्ति आय 5.31 लाख रुपए से अधिक रहने का अनुमान

दिल्ली सरकार ने जारी किया आर्थिक सर्वेक्षण, प्रति व्यक्ति आय 5.31 लाख रुपए से अधिक रहने का अनुमान

एआई पर भारत का दृष्टिकोण मानव-केंद्रित और समावेशी: पीएम मोदी

एआई पर भारत का दृष्टिकोण मानव-केंद्रित और समावेशी: पीएम मोदी

एनडीए के सभी सहयोगी दल साथ बैठकर सीटों के बंटवारे पर लेंगे फैसलाः पीयूष गोयल

एनडीए के सभी सहयोगी दल साथ बैठकर सीटों के बंटवारे पर लेंगे फैसलाः पीयूष गोयल