Monday, September 21, 2026
BREAKING
एनएसई आईपीओ का आखिरी दिन, जीएमपी 60 के नीचे लुढ़का भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुला, रियल्टी और फार्मा स्टॉक्स में खरीदारी ग्लोबल चिप मार्केट 2026 में 1.6 ट्रिलियन डॉलर के पार जाने का अनुमान ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, छह देशों के प्रतिनिधिमंडल होंगे शामिल केंद्र सरकार देश के रेशम उत्पादन क्षेत्र के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध, उत्पादन 2030-31 तक 60,000 मीट्रिक टन तक बढ़ाने का टारगेट दिल को रखना है मजबूत तो अपनाएं ये योगासन एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट, बांग्लादेश को 3-0 से दी शिकस्त सविता पूनिया बनीं सर्वाधिक मैच खेलने वाली महिला खिलाड़ी, हॉकी इंडिया ने की 10 लाख रुपए देने की घोषणा एशियन गेम्स 2026: भारतीय मेंस कबड्डी टीम ने जीत के साथ किया आगाज, एकतरफा मुकाबले में जापान को 49-23 से हराया एशियन गेम्स 2026 : भारत को मिला तीसरा मेडल, पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम ने जीता सिल्वर; तीनों पदक शूटिंग के नाम

मनोरंजन

ओटीटी पर डेब्यू से पहले परिणीति को मिला परिवार का साथ, प्रियंका और राघव ने लुटाया प्यार

21 सितंबर, 2026 04:11 PM

मुंबई : अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपनी आगामी वेब सीरीज 'शक: ट्रस्ट नो वन' से ओटीटी पर डेब्यू करने जा रही हैं। सोमवार को अभिनेत्री के सपोर्ट में उनकी बड़ी बहन-ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा और पति राघव चड्ढा आए। दोनों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए न सिर्फ अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को नई सीरीज के लिए बधाई दी बल्कि, सीरीज के लिए उत्सुकता भी जाहिर की। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के पति- राजनेता राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसके जरिए उन्होंने शूटिंग के दौरान की कुछ दिलचस्प बातें भी बताई। राजनेता राघव चड्ढा ने लिखा, "तुम पर बहुत गर्व है, परिणीति चोपड़ा। मुझे पता है, तुमने वेब सीरीज 'शक: ट्रस्ट नो वन' के लिए कितनी मेहनत की है, खासकर तब जब हमारे लिए ये समय पहले से ही बहुत खास था।" राघव चड्ढा ने सीरीज की पूरी टीम की सराहना करते हुए बताया कि शूटिंग में उन्होंने पर्दे के पीछे की टीम का टैलेंट देखने को मिला। उन्होंने लिखा, "शिमला में शूट के दौरान कुछ वक्त बिताने के बाद, मैंने इसके पीछे की टीम की गर्मजोशी और टैलेंट को भी देखा। बहुत ही टैलेंटेड लोग हैं, और साफ दिख रहा था कि तुम्हें उनके साथ काम करने में बहुत मजा आया।"

राघव चड्ढा ने पोस्ट के आखिरी में न सिर्फ पूरी टीम को बधाई बल्कि, सीरीज के रिलीज के अपनी उत्सुकता भी जाहिर की। उन्होंने लिखा, "तुम्हें और 'शक: ट्रस्ट नो वन' की पूरी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं। मुझे लग रहा है ये शो लोगों को आखिर तक सोचने पर मजबूर कर देगा। 24 सितंबर को सभी के इसे देखने का बेसब्री से इंतजार है।"
वहीं, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी छोटी बहन-अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को नई सीरीज के लिए बधाई दी। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर वेब सीरीज 'शक: ट्रस्ट नो वन' के सीन का एक क्लिप शेयर करते हुए लिखा, "बधाई हो परिणीति चोपड़ा।"

बता दें कि यह प्रोजेक्ट परिणीति चोपड़ा के लिए इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि मां बनने के बाद वह पहली बार स्क्रीन पर नजर आएंगी और शूटिंग के दौरान ही उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला था। दिलचस्प बात यह है कि इस सीरीज में भी एक मां की जर्नी को दिखाया गया है।
रेंसिल डी'सिल्वा के निर्देशन में बनी सीरीज में परिणीति चोपड़ा के अलावा इस सीरीज में जेनिफर विंगेट, ताहिर राज भसीन, सोनी राजदान, अनूप सोनी, हरलीन सेठी और सुमित व्यास जैसे बेहतरीन कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। 24 सितंबर से सीरीज को नेटफ्लिक्स पर प्रसारित किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल

काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल

रवीना टंडन ने बताया बेटी राशा के बटरफ्लाई टैटू का राज, बोलीं-'नाना आज भी उसे आशीर्वाद दे रहे'

रवीना टंडन ने बताया बेटी राशा के बटरफ्लाई टैटू का राज, बोलीं-'नाना आज भी उसे आशीर्वाद दे रहे'

हर समय परफेक्ट दिखने का दबाव? 'मिर्जापुर' एक्ट्रेस हर्षिता गौर ने बताया कैसे करती हैं डील

हर समय परफेक्ट दिखने का दबाव? 'मिर्जापुर' एक्ट्रेस हर्षिता गौर ने बताया कैसे करती हैं डील

तमिल सुपरस्टार की बेटी और फिल्म निर्माता सौंदर्या रजनीकांत, एक्टिंग की जगह ग्राफिक डिजाइनर शुरू किया करियर

तमिल सुपरस्टार की बेटी और फिल्म निर्माता सौंदर्या रजनीकांत, एक्टिंग की जगह ग्राफिक डिजाइनर शुरू किया करियर

एचएमआर म्यूज़िक रिकॉर्ड्स ने षड्यंत्र का किया भव्य प्रीमियर, एंकर करते नज़र आएंगे अभिनेता पुनीत इस्सर

एचएमआर म्यूज़िक रिकॉर्ड्स ने षड्यंत्र का किया भव्य प्रीमियर, एंकर करते नज़र आएंगे अभिनेता पुनीत इस्सर

रोहित रॉय के 'डस्टबिन मीडियम' बयान से असहमत दिखीं आशा नेगी, टीवी को बताया अपनी सफलता की वजह

रोहित रॉय के 'डस्टबिन मीडियम' बयान से असहमत दिखीं आशा नेगी, टीवी को बताया अपनी सफलता की वजह

बर्थडे विशेष : कभी घर-घर सामान बेचते थे 'बैड मैन' गुलशन ग्रोवर, दो शादियों के बाद भी रह गए अकेले

बर्थडे विशेष : कभी घर-घर सामान बेचते थे 'बैड मैन' गुलशन ग्रोवर, दो शादियों के बाद भी रह गए अकेले

मराठी फिल्म 'गोंधल' ने मारी बाजी, 99वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत का करेगी प्रतिनिधित्व

मराठी फिल्म 'गोंधल' ने मारी बाजी, 99वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत का करेगी प्रतिनिधित्व

फिल्मों में रिश्तों, दर्द और जिंदगी की सच्चाई को उतारने वाले महेश भट्ट की जिंदगी भी है 'फिल्मी'

फिल्मों में रिश्तों, दर्द और जिंदगी की सच्चाई को उतारने वाले महेश भट्ट की जिंदगी भी है 'फिल्मी'

जन्मदिन पर रियल स्टार उपेंद्र का दिखा अब तक का सबसे खतरनाक अवतार, ‘ज़ॉम्बी रेड्डी 2 एनएक्सटी एलवीएल’ से फर्स्ट लुक ने मचाई हलचल

जन्मदिन पर रियल स्टार उपेंद्र का दिखा अब तक का सबसे खतरनाक अवतार, ‘ज़ॉम्बी रेड्डी 2 एनएक्सटी एलवीएल’ से फर्स्ट लुक ने मचाई हलचल