Wednesday, August 12, 2026
BREAKING
‘हर घर तिरंगा’ अभियान को बढ़ावा देने के लिए सैंड आर्टिस्ट ने बनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी 15 अगस्त को भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे एक-एक सवाल का दूंगा जवाब, विपक्ष तय करे चर्चा करनी है या हंगामा : गृह मंत्री अमित शाह ‘रील युग’ में रह रहे युवा ‘शॉर्टकट’ से दूर रहें : पीएम मोदी एफसीआरए विधेयक जेपीसी भेजने का प्रस्ताव लोकसभा में पास, रिजिजू बोले- 'ये अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं' ‘रामनाथ कोविंद की आत्मकथा लोकतंत्र और समाज के लिए बनेगी धरोहर’, पीएम मोदी ने की सराहना उपराष्ट्रपति ने दिल्ली में ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी, कहा- “रैली खत्म होने पर सफर खत्म नहीं होता” अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' का टीजर रिलीज, दिखा डरा देने वाला माहौल पीएम मोदी अपनी मां को याद कर हुए भावुक, बोले- ‘आज भी महसूस करता हूं कमी’ दिल्ली में NDA सांसदों ने निकाली भव्य ‘तिरंगा’ बाइक रैली, भारत मंडपम से इंडिया गेट तक गूंजा देशभक्ति का स्वर

खेल

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन घोषित की, बोलैंड और इंग्लिस बाहर

12 अगस्त, 2026 04:41 PM

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 13 अगस्त से शुरू हो रहा है। डार्विन में खेले जाने वाले पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड और विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं।

कप्तान पैट कमिंस ने मजबूत प्लेइंग इलेवन चुनी है। टीम में कैमरून ग्रीन और ब्यू वेबस्टर दोनों को जगह दी गई है। दोनों ऑलराउंडर हैं। टीम की घोषणा से पूर्व वेबस्टर की जगह को लेकर संदेह था, लेकिन कमिंस ने उन्हें भी ग्रीन के साथ तरजीह दी है।

बल्लेबाजी क्रम की बात करें तो जेक वेदराल्ड बाएं हाथ के बल्लेबाज ट्रेविस हेड के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। मार्नस लाबुशेन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। स्टीव स्मिथ नंबर 4 पर आएंगे।

कप्तान ने कहा कि कमिंस ने यह भी कन्फर्म किया कि ग्रीन कैरी और वेबस्टर से पहले नंबर 5 पर बैटिंग करेंगे क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने मिडिल-ऑर्डर के लिए सही मिक्स की तलाश में है। कैरी ने नंबर 6 पर हमारे लिए कुछ मैच जीते हैं। हमें उनका और वेबस्टर का कॉम्बिनेशन छठे और सातवें नंबर पर पसंद है।

तेज गेंदबाजी में कमिंस के साथ मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड की तिकड़ी दिखेगी। वहीं, अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन भी टीम में हैं। वह एशेज सीरीज में इंजरी के बाद वापसी कर रहे हैं।

कमिंस ने कहा, "बोलैंड बदकिस्मत थे कि उनका चयन नहीं हो सका। यह हमेशा एक बहुत मुश्किल फैसला होता है। यह उन मैचों में से एक है जहां आप स्कॉटी से ज्यादा कुछ नहीं कह सकते, सिवाय इसके कि अभी बहुत सारा क्रिकेट बाकी है। वह अपनी कीमत जानता है। आने वाले महीनों में दाएं हाथ का यह गेंदबाज टीम में मजबूती से शामिल रहेगा क्योंकि ऑस्ट्रेलिया आने वाले व्यस्त टेस्ट शेड्यूल की तैयारी कर रहा है।"

लियोन के बारे में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि हम उन्हें प्लेइंग इलेवन में चाहते थे। इसके लिए हम तेज गेंदबाजों का सेटअप देख रहे थे।

ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन: जेक वेदराल्ड, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

सात्विकसाईंराज रंकीरेड्डी: बैडमिंटन में भारत का वैश्विक चेहरा, चिराग के साथ कॉमनवेल्थ पुरुष डबल्स में देश को दिलाया पहला स्वर्ण

सात्विकसाईंराज रंकीरेड्डी: बैडमिंटन में भारत का वैश्विक चेहरा, चिराग के साथ कॉमनवेल्थ पुरुष डबल्स में देश को दिलाया पहला स्वर्ण

भारत से भिड़ने के लिए श्रीलंका ने किया 16 सदस्यीय टेस्ट टीम का ऐलान, मेंडिस-निसांका पहले टेस्ट से बाहर

भारत से भिड़ने के लिए श्रीलंका ने किया 16 सदस्यीय टेस्ट टीम का ऐलान, मेंडिस-निसांका पहले टेस्ट से बाहर

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: बाबर आजम की टॉप-10 में एंट्री, वेस्टइंडीज दौरे पर की थी शानदार बल्लेबाजी

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: बाबर आजम की टॉप-10 में एंट्री, वेस्टइंडीज दौरे पर की थी शानदार बल्लेबाजी

अजिंक्य रहाणे की नई पारी, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से कमेंट्री में डेब्यू करेंगे

अजिंक्य रहाणे की नई पारी, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से कमेंट्री में डेब्यू करेंगे

महिला हॉकी विश्व कप में गोल्ड पर भारत की नजर, कप्तान सलीमा टेटे बोलीं- ‘इस बार विश्व कप हमारा होगा’

महिला हॉकी विश्व कप में गोल्ड पर भारत की नजर, कप्तान सलीमा टेटे बोलीं- ‘इस बार विश्व कप हमारा होगा’

अफगानिस्तान ने आयरलैंड को हराकर वनडे विश्व कप 2027 के लिए किया क्वालीफाई

अफगानिस्तान ने आयरलैंड को हराकर वनडे विश्व कप 2027 के लिए किया क्वालीफाई

युगल सैनी की धमाकेदार पारी, सेंट्रल दिल्ली ने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को 4 विकेट से हराया

युगल सैनी की धमाकेदार पारी, सेंट्रल दिल्ली ने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को 4 विकेट से हराया

श्रीलंका टेस्ट सीरीज़ : चोटिल साई सुदर्शन की जगह सरफ़राज़ ख़ान भारतीय टीम में शामिल

श्रीलंका टेस्ट सीरीज़ : चोटिल साई सुदर्शन की जगह सरफ़राज़ ख़ान भारतीय टीम में शामिल

निशान मदुश्का का अर्धशतक, श्रीलंका क्रिकेट इलेवन ने भारत के सामने रखा 207 रनों का लक्ष्य

निशान मदुश्का का अर्धशतक, श्रीलंका क्रिकेट इलेवन ने भारत के सामने रखा 207 रनों का लक्ष्य

अंडर 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप: बसंत कुमार ने हाई जंप में सिल्वर मेडल जीतकर रचा इतिहास, शाहनवाज को ब्रॉन्ज

अंडर 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप: बसंत कुमार ने हाई जंप में सिल्वर मेडल जीतकर रचा इतिहास, शाहनवाज को ब्रॉन्ज