Sunday, August 30, 2026
BREAKING
देशभर में नीट-पीजी परीक्षा संपन्न, 2.65 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल, दो केंद्रों की पुनर्परीक्षा 'खतरों के खिलाड़ी 15' से जल्दी बाहर होने का दर्द अब भी दिल में है- अविका गौर मन की बात: पीएम मोदी ने युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वच्छता और ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने का किया आह्वान भारत-उज्बेकिस्तान के बीच जीवंत सेतु हैं भारतीय प्रवासी: पीएम मोदी ताशकंद में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, भारतीय समुदाय ने लगाए ‘मोदी-मोदी’ के नारे, महिलाओं ने बांधी राखी उज्बेकिस्तान में दिखी भारत की सांस्कृतिक छाप, पीएम मोदी के सामने प्रस्तुति से कलाकार उत्साहित मां को जागरूक बनाने से बच्चों में दिव्यांगता की शुरुआती पहचान संभव: डॉ. जितेंद्र सिंह भारत की प्रगति के लिए अनुसंधान, नवाचार और उद्योग-अकादमिक सहयोग जरूरी: उपराष्ट्रपति पीएम मोदी ने यंगी उज्बेकिस्तान पार्क में अर्पित की पुष्पांजलि, समृद्ध इतिहास और विरासत को किया नमन 'विकसित भारत' की यात्रा हर मोहल्ले, हर बस्ती और हर परिवार तक पहुंचनी चाहिए : राजनाथ सिंह

मनोरंजन

'ऑपरेशन सफेद सागर' में एयरफोर्स ऑफिसर के किरदार के लिए सीखा सैल्यूट से लेकर चलने तक का तरीका: मिहिर आहूजा

30 अगस्त, 2026 03:10 PM

मुंबई : अभिनेता मिहिर आहूजा इन दिनों अपनी नई वॉर ड्रामा सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' को लेकर चर्चा में हैं। सीरीज में उन्होंने फ्लाइंग ऑफिसर सीएच बाल रेड्डी का किरदार निभाया। समाचार एजेंसी को दिए इंटरव्यू में मिहिर ने इस किरदार को निभाने का अपना अनुभव साझा किया।

उन्होंने कहा कि इस भूमिका की जिम्मेदारी काफी बड़ी थी, क्योंकि उन्हें सिर्फ एक एयरफोर्स ऑफिसर जैसा दिखना ही नहीं था, बल्कि उनके चलने, सैल्यूट करने और बात करने के अंदाज तक में उस अनुशासन को दिखाना भी था।

समाचार एजेंसी से बात करते हुए मिहिर आहूजा ने कहा, ''किरदार की तैयारी के दौरान सबसे पहले मुझे एयरफोर्स ऑफिसर की बॉडी लैंग्वेज पर काम करना पड़ा। किसी सैन्य अधिकारी की तरह दिखना केवल वर्दी पहन लेने से नहीं होता, बल्कि उसके लिए बॉडी पोश्चर, चलने का तरीका और सैल्यूट करने जैसी छोटी-छोटी चीजों को भी सही तरीके से समझना पड़ता है।''

अभिनेता ने कहा, ''बॉडी लैंग्वेज पर काम करने के बाद मेरे सामने किरदार की भावनाओं को समझने की चुनौती थी। खास तौर पर बाल रेड्डी और माधवी के बीच के रिश्ते और उनके इमोशनल ट्रैक को पर्दे पर सही तरीके से दिखाना मेरे लिए आसान नहीं था। किरदार की कहानी भी बाकी किरदारों से अलग थी, इसलिए मुझे समझने में समय लगा। यह चुनौतीपूर्ण था, लेकिन मुझे किरदार निभाने में बहुत मजा आया।''

'ऑपरेशन सफेद सागर' में असली एयरफोर्स ऑफिसर का किरदार निभाने के अनुभव को मिहिर ने बेहद संतोषजनक बताया। उन्होंने कहा, ''एक अभिनेता के लिए एयरफोर्स के साथ जुड़ने का मौका मिलना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। खासकर जब शूटिंग असली लोकेशंस पर हो, तो किरदार को समझने और उसमें उतरने का अनुभव और भी खास हो जाता है।''

मिहिर ने सीएच बाल रेड्डी को लेकर भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि बाल रेड्डी कारगिल युद्ध का अहम हिस्सा रहे हैं, और आज भी मेरा उनसे अच्छे संपर्क है। वह एक असली हीरो हैं। उन्होंने हमारी परफॉर्मेंस को इतना सम्मान दिया हैं, यह हम सभी के लिए शानदार एहसास है।

'ऑपरेशन सफेद सागर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ द कारगिल वॉर' को कुशल श्रीवास्तव और अभिजीत सिंह परमार ने बनाया है और इसका निर्देशन ओनी सेन ने किया है।

सीरीज में मिहिर आहूजा के साथ जिमी शेरगिल, सिद्धार्थ, विनय पाठक, मनु ऋषि चड्ढा और अभय वर्मा समेत कई कलाकार नजर आ रहे हैं।

यह सीरीज 7 अगस्त 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'खतरों के खिलाड़ी 15' से जल्दी बाहर होने का दर्द अब भी दिल में है- अविका गौर

'खतरों के खिलाड़ी 15' से जल्दी बाहर होने का दर्द अब भी दिल में है- अविका गौर

भोजपुरी सिनेमा को सिर्फ डबल मीनिंग गानों से जोड़ने पर मोनालिसा ने जताई नाराजगी, बोलीं- पूरी इंडस्ट्री को जज करना सही नहीं

भोजपुरी सिनेमा को सिर्फ डबल मीनिंग गानों से जोड़ने पर मोनालिसा ने जताई नाराजगी, बोलीं- पूरी इंडस्ट्री को जज करना सही नहीं

पेरिस में दिलजीत दोसांझ का पंजाबी तड़का, एफिल टॉवर के सामने दिए देसी पोज

पेरिस में दिलजीत दोसांझ का पंजाबी तड़का, एफिल टॉवर के सामने दिए देसी पोज

'टॉक्सिक' में छोटे रोल में छा गईं संजीदा शेख, बोलीं- उम्मीद नहीं थी मेरे किरदार को इतना प्यार मिलेगा

'टॉक्सिक' में छोटे रोल में छा गईं संजीदा शेख, बोलीं- उम्मीद नहीं थी मेरे किरदार को इतना प्यार मिलेगा

जगराते में भजन गाने वाली बच्ची से 'बिल्लो रानी' तक, ऐसी रही ऋचा शर्मा की कहानी

जगराते में भजन गाने वाली बच्ची से 'बिल्लो रानी' तक, ऐसी रही ऋचा शर्मा की कहानी

13 साल सेना में रहे, कारगिल में लड़े और फिर बॉलीवुड में बनाई पहचान, कुछ ऐसी थी बिक्रमजीत की कहानी

13 साल सेना में रहे, कारगिल में लड़े और फिर बॉलीवुड में बनाई पहचान, कुछ ऐसी थी बिक्रमजीत की कहानी

भावना पानी ने संजय लीला भंसाली के साथ काम करने की इच्छा जताई, कहा- उनके जैसा कोई नहीं

भावना पानी ने संजय लीला भंसाली के साथ काम करने की इच्छा जताई, कहा- उनके जैसा कोई नहीं

बर्थडे स्पेशल: 'सूट सूट' वाले गुरु रंधावा कैसे बने पंजाबी पॉप के ग्लोबल आइकन?

बर्थडे स्पेशल: 'सूट सूट' वाले गुरु रंधावा कैसे बने पंजाबी पॉप के ग्लोबल आइकन?

'एक दायरे में रहते हुए...', कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर प्रियंका चोपड़ा की मां का रिएक्शन

'एक दायरे में रहते हुए...', कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर प्रियंका चोपड़ा की मां का रिएक्शन

'अब मुझे विदा करो', अमाल मलिक ने लिया म्यूजिक से ब्रेक, ऐसा करने की बताई बड़ी वजह, कहा- 'शारीरिक रूप से ...'

'अब मुझे विदा करो', अमाल मलिक ने लिया म्यूजिक से ब्रेक, ऐसा करने की बताई बड़ी वजह, कहा- 'शारीरिक रूप से ...'