Sunday, August 09, 2026
BREAKING
झारखंड में छात्रों का 16वें दिन विरोध-प्रदर्शन जारी, सरकार पर ‘खोखले वादे’ करने का लगाया आरोप अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पीएम मोदी से फोन पर की बात, रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर हुई चर्चा देशभर में आज से चलेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, सीएम योगी लखनऊ में करेंगे यात्रा का शुभारंभ, हरियाणा में मैराथन का आयोजन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी पीएम मोदी ने 'भारत छोड़ो आंदोलन' के नायकों को किया याद, बोले- 'उनका साहस हमेशा बना रहेगा भारतीयों के लिए प्रेरणा' गुजरात सरकार ने शेर संरक्षण और संवर्धन की योजनाओं व प्रोजेक्ट्स को प्रभावी तरीके से किया लागू भविष्य के युद्ध के लिए सेना की तैयारी, आत्मनिर्भरता व नवाचार पर फोकस देशभर में आज से चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान, सीएम योगी लखनऊ में करेंगे यात्रा का शुभारंभ, हरियाणा में मैराथन का आयोजन चीन ने डॉल्फिन तूफान की दस्तक से पहले 1400 उड़ानें कीं रद्द, लोगों को सुरक्षित जगह भेजने का आदेश जारी कनाडा में भारतीय मूल की हिमांशी खुराना की हत्या मामले में एक्शन, अब्दुल गफूरी नाम का शख्स गिरफ्तार

मनोरंजन

ऑपरेशन थिएटर में सर्जरी के दौरान सोनू निगम ने डॉक्टरों के लिए गाया गाना, फैंस ने की स्वस्थ रहने की कामना

09 अगस्त, 2026 03:11 PM

नई दिल्ली: मशहूर गायक सोनू निगम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि संगीत उनके लिए सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिंदगी का अहम हिस्सा है। सर्जरी के दौरान दर्द के बावजूद सोनू निगम ने ऑपरेशन थिएटर में अपने डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ के लिए गाना गाया। उन्होंने इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया, जिसे देखने के बाद फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे है।

सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर ऑपरेशन थिएटर का एक वीडियो साझा किया। वीडियो में वह सर्जरी के दौरान अस्पताल के स्टाफ के सामने मोहम्मद रफी का मशहूर गाना 'सुहानी रात ढल चुकी, न जाने तुम कब आओगे' गाते नजर आए। यह गाना साल 1949 में आई फिल्म 'दुलारी' का है। वीडियो के साथ सोनू निगम ने लिखा, ''यह डॉक्टर निलेश सतभाई और उनकी टीम के लिए सर्जरी के दौरान अचानक दिया गया एक छोटा सी परफॉर्मेंस थी। मेरे लिए दर्द के बीच गाना गाना संगीत की खुशी है।''

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई और उनके जल्द ठीक होने की दुआ की। कई लोगों ने उनके हौसले की तारीफ भी की। हालांकि, सोनू निगम ने इस वीडियो में यह नहीं बताया कि उनकी किस बीमारी या समस्या के लिए सर्जरी की गई। इससे पहले जून में सोनू निगम ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी सेहत से जुड़ा एक बड़ा अपडेट दिया था। उन्होंने बताया था कि वह कुछ समय से नसों से जुड़ी एक दर्दनाक समस्या से परेशान थे। इसके इलाज के दौरान उनकी कई बार एमआरआई और सीटी स्कैन जैसी जांच हुई। इसके लिए वह कई दिनों से दवाइयां भी ले रहे है।

अपने एक वीडियो में सोनू निगम ने कहा था, ''मेरी नसों पर दबाव पड़ रहा है। करीब एक सप्ताह से एमआरआई और सीटी स्कैन जैसी जांच चल रही है और इस दौरान मुझे काफी दवाइयां भी लेनी पड़ीं। मैं काफी तकलीफ से गुजर रहा हूं।'' सोनू ने अपने गले से जुड़ी परेशानी के बारे में भी जानकारी दी थी। उन्होंने इलाज के दौरान होने वाली परेशानी का जिक्र करते हुए कहा था, ''फिजियोथेरेपी मेरे लिए काफी दर्दनाक रही। दर्द को कम करने के लिए पेनकिलर लेने पड़ रहे थे। दवाइयों की वजह से मेरा गला थोड़ा भारी महसूस हो रहा है।''

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'ये सब क्या देखना पड़ रहा है...', एक्ट्रेस के गले लगते ही फैन ने जबरदस्ती कर लिया लिप किस, डर से कांपी

'ये सब क्या देखना पड़ रहा है...', एक्ट्रेस के गले लगते ही फैन ने जबरदस्ती कर लिया लिप किस, डर से कांपी

Toxic: यश संग पहली मुलाकात पर बोलीं नयनतारा, कहा- 'इस आदमी ने चार सालों तक अपने बीवी-बच्चों को...'

Toxic: यश संग पहली मुलाकात पर बोलीं नयनतारा, कहा- 'इस आदमी ने चार सालों तक अपने बीवी-बच्चों को...'

झारखंड के छात्रों के विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए पीयूष मिश्रा, कहा- 'उनकी आंखों में दर्द और तकलीफ देखी'

झारखंड के छात्रों के विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए पीयूष मिश्रा, कहा- 'उनकी आंखों में दर्द और तकलीफ देखी'

एकता कपूर की चमक कम नहीं हुई, वह समय के साथ बदलना जानती हैं : तेजस्वी प्रकाश

एकता कपूर की चमक कम नहीं हुई, वह समय के साथ बदलना जानती हैं : तेजस्वी प्रकाश

नयनतारा ने तोड़ा अपना नियम, 'टॉक्सिक' के प्रमोशनल इवेंट में पहुंचने के पीछे का बताया कारण

नयनतारा ने तोड़ा अपना नियम, 'टॉक्सिक' के प्रमोशनल इवेंट में पहुंचने के पीछे का बताया कारण

यादों में अनुपम श्याम : जब 'ठाकुर सज्जन सिंह' की बीमारी की खबर सुन योगी आदित्यनाथ ने बढ़ाया था मदद का हाथ

यादों में अनुपम श्याम : जब 'ठाकुर सज्जन सिंह' की बीमारी की खबर सुन योगी आदित्यनाथ ने बढ़ाया था मदद का हाथ

मेरी सफलता का श्रेय पति करण को जाता है, हर कदम पर दिया साथ: सुरभि चंदना

मेरी सफलता का श्रेय पति करण को जाता है, हर कदम पर दिया साथ: सुरभि चंदना

वर्ल्ड कैट डे 2026: बॉलीवुड की प्राउड 'कैट मॉम्स' अभिनेत्रियां

वर्ल्ड कैट डे 2026: बॉलीवुड की प्राउड 'कैट मॉम्स' अभिनेत्रियां

'टॉलीवुड के प्रिंस' महेश बाबू मनाएंगे 51वां जन्मदिन, कभी रीमेक फिल्मों में काम नहीं किया

'टॉलीवुड के प्रिंस' महेश बाबू मनाएंगे 51वां जन्मदिन, कभी रीमेक फिल्मों में काम नहीं किया

नेशनल हैंडलूम डे पर विद्या बालन ने हथकरघा परंपरा को किया सलाम, कहा-'हर साड़ी कहती है अपनी अनोखी कहानी'

नेशनल हैंडलूम डे पर विद्या बालन ने हथकरघा परंपरा को किया सलाम, कहा-'हर साड़ी कहती है अपनी अनोखी कहानी'