Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

दुनिया

एशिया के लिए खतरा पैदा कर रहा है चीन, तिब्बत में ताबड़तोड़ मिलिट्री निर्माण से पर्यावरण को नुकसान

22 अगस्त, 2025 12:29 PM

नई दिल्ली ; चीन तिब्बत में अपनी मनमानी थोपने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। चीन तिब्बत की संस्कृति और भाषा को मिटाने पर तुला हुआ है। सेना की तैनाती भी लगातार बढ़ रही है और इसके लिए नए-नए निर्माण जारी हैं। यह सब सिर्फ तिब्बत ही नहीं, बल्कि दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए भी खतरे की घंटी है। तिब्बत को एशिया का वॉटर टावर भी कहा जाता है। इस पूरे क्षेत्र में पोलर रीजन के बाद सबसे ज्यादा ग्लेशियर हैं। इन ग्लेशियर से 10 बड़ी नदियां निकलती हैं और इससे एशिया के दो बिलियन लोगों को पानी मिलता है, लेकिन भविष्य में यह पानी की किल्लत हो सकती है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह है चीन का तिब्बत में ताबड़तोड़ निर्माण, जिससे पर्यावरण को खतरा पहुंच रहा है। इंस्टिट्यूट फॉर सिक्योरिटी एंड डेवलपमेंट पॉलिसी थिंक टैंक के मुताबिक, पिछले 30 साल में जमीन का तापमान सालाना 0.1 से 0.5 डिग्री सेल्सियस के बीच बढ़ा है। ताबड़तोड़ निर्माण से ग्लेशियर को नुकसान पहुंच रहा है, जो कि आने वाले दिनों में पूरे एशिया के लिए खतरे का सबब बन सकता है।

वेस्टर्न थिएटर कमांड के तहत 5 मिलिट्री सब डिस्ट्रिक्ट न्गारी, शिगात्से, ल्हासा, न्यिंगची और चामडो शामिल हैं। निर्माण की बात करें तो गोंगगर एयरपोर्ट पर दूसरा रनवे बनाया गया, शिगात्से एयरपोर्ट पर एयरबोर्न अर्ली वॉर्निंग एयरक्राफ्ट के लिए नए हैंगर, यूएवी ऑपरेशन के लिए अतिरिक्त रनवे जिनसे जे-16 लड़ाकू विमान और वाई-20 भारी ट्रांसपोर्ट ऑपरेट कर सकते हैं। इसके अलावा एडवांस लैंडिंग ग्राउंड (एएलजी) को 3,000 से 5,500 मीटर की ऊंचाई पर बनाए गए हैं। तिब्बत में ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए साल 2024 में ही 80 बिलियन युआन आबंटित किए गए हैं, जिसमें 10 नए एयरपोर्ट और 47 एएलजी तैयार किए जाने हैं। इसके अलावा 2006 में किंघई-तिब्बत रेलवे के पूरा होने के बाद से रेलवे नेटवर्क काफी तेजी से बढ़ा है। नाम तो दिया जाता है कि यह सब तिब्बत के लोगों के लिए है, लेकिन सच्चाई यह है कि यह मिलिट्री के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर ही बनाए जा रहे हैं, ताकि भारत के साथ एलएसी पर कोई तनाव की स्थिति में चीन तेजी से अपना मूवमेंट कर सके।

रेल नेटवर्क के बनाए गए नौ बड़े स्टेशन

सूत्रों के मुताबिक, रेल नेटवर्क के बनाए गए नौ बड़े स्टेशन पूरे एक इंफेंट्री डिविजन को उनके उपकरणों के साथ ले जाने की क्षमता रखते हैं. इसके अलावा तिब्बत में मिलिट्री ऑपरेशन के लिए रोड नेटवर्क को भी बड़ी तेजी से बढ़ाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 15,000 किलोमीटर से ज्यादा लंबी ऑलवेदर रोड तिब्बत में तैयार की गई है, जो भारी सैन्य वाहनों और उपकरणों के ले जाने में सक्षम है। साल 2015 और 2023 के बीच ही लगभग 4,200 किलोमीटर सडक़ें जोड़ी गई हैं। इस पूरे रोड नेटवर्क में 124 बड़े क्लास 70 ब्रिज शामिल हैं, यानी वे ब्रिज जो 70 टन तक के भार को आसानी से सहन कर सकते हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित