Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

खेल

एमिलियो गे की अर्धशतकीय पारी, न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड ने कसा पहले टेस्ट मैच पर शिकंजा

06 जून, 2026 09:57 AM

लंदन : इंग्लैंड ने लॉर्ड्स के मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में शिकंजा कस लिया है। टेस्ट के दूसरे दिन मेजबान टीम से मिले 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी में न्यूजीलैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट खोकर 36 रन बना लिए हैं।

न्यूजीलैंड को जीत के लिए अभी 218 रनों की दरकार है और टीम के 7 विकेट शेष है। दूसरी पारी में भी कीवी टीम के कप्तान टॉम लाथम बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। वहीं, केन विलियमसन भी 36 गेंदों का सामना करने के बाद 18 रन बनाकर जोश टंग का शिकार बने।

नाइट वॉचमैन के तौर पर भेजे गए विलियम ओ'रूर्के को गस एटकिंसन ने जीरो पर आउट किया। डेवोन कॉनवे 12 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए। एटकिंसन दूसरी पारी में 2 विकेट निकाल चुके हैं, जबकि जोश टंग ने एक विकेट अपने नाम किया है।इससे पहले, दूसरे दिन न्यूजीलैंड की पूरी टीम पहली पारी में 113 रन बनाकर ऑलआउट हुई। ग्लेन फिलिप्स ने 34 रनों का योगदान दिया, जबकि काइल जेमीसन 29 गेंदों में 38 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में इंग्लैंड की ओर से ओली रोबिन्सन ने 39 रन देकर 5 विकेट झटके, जबकि जोश टंग ने 3 विकेट चटकाए। पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड ने 27 रनों की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में इंग्लैंड की पूरी टीम 226 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

बेन डकेट और एमिलियो गे ने इंग्लैंड टीम को अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 52 रन जोड़े। डकेट 46 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए। जैकब बेथेल दूसरी पारी में भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 14 रन बनाकर मैट हेनरी का शिकार बने। जोस रूट को 8 रनों के स्कोर पर नाथन स्मिथ ने पवेलियन भेजा, तो हैरी ब्रूक बिना खाता खोले आउट हुए।

एमिलियो ने बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 95 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 57 रन बनाए। जेमी स्मिथ ने 39 रनों का योगदान दिया। कप्तान बेन स्टोक्स दूसरी पारी में बिना खाता खोले आउट हुए, जबकि गस एटकिंसन ने 14 रनों का योगदान दिया। ओली रोबिन्सन ने बेशकीमती 29 रन बनाए। न्यूजीलैंड की तरफ से गेंदबाजी में नाथन स्मिथ ने 70 रन देकर 6 विकेट चटकाए। वहीं, विलियम ओ'रूर्के ने 2 विकेट निकाले।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई