Friday, August 07, 2026
BREAKING
'दोस्ती टूटेगी, भरोसा शक में बदलेगा...', करण जौहर ने 'द ट्रेटर्स 2' का ट्रेलर लॉन्च कर बढ़ाया रोमांच 'एमटीवी हसल 5' की इनामी राशि बढ़कर हुई 1 करोड़ रुपए, बादशाह बोले- 'यह हिप-हॉप कल्चर की तरक्की का सबूत' एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026 के लिए भारतीय पुरुष टीम का ऐलान, अनमोल एक्का बने कप्तान भारत-श्रीलंका टेस्ट मुकाबलों में सर्वाधिक विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज, लिस्ट में चार भारतीय शामिल राज्यसभा में खड़गे-रिजिजू के बीच तीखी बहस, संसदीय कार्य मंत्री बोले -गृह मंत्री सुबह से रात तक संसद परिसर में मौजूद रहते हैं सीएम योगी का सपा पर हमला, कहा- वोट बैंक की राजनीति ने कारीगरों का सम्मान छीना राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर पीएम मोदी ने कहा, 'हैंडलूम सेक्टर आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने का अहम स्तंभ' बिजली और गैस की कमी के बीच बांग्लादेश ने भारत से की अधिक डीजल सप्लाई की अपील अमेरिका-ईरान तनाव के बीच पाक-तुर्किए-सऊदी में गठजोड़, संयुक्त रक्षा समझौता की कवायद तेज थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, शिक्षक की मौत और कई घायल

मनोरंजन

'एमटीवी हसल 5' की इनामी राशि बढ़कर हुई 1 करोड़ रुपए, बादशाह बोले- 'यह हिप-हॉप कल्चर की तरक्की का सबूत'

07 अगस्त, 2026 05:04 PM

मुंबई : म्यूजिक रियलिटी शो 'एमटीवी हसल' पांचवें सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। इस बार शो को पहले से ज्यादा बड़ा बनाने की तैयारी है। इस बार विजेता राशि को बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए कर दिया गया है। शो के जज बादशाह का कहना है कि यह सिर्फ इनाम की रकम में बढ़ोतरी नहीं है, बल्कि भारतीय हिप-हॉप कल्चर की बढ़ती ताकत और कलाकारों पर बढ़ते भरोसे को दिखाता है।

'हसल' हमेशा से ऐसे कलाकारों को खोजने का मंच रहा है, जिनके पास कहने के लिए अलग कहानी होती है और जो अपनी कला के जरिए पहचान बनाना चाहते हैं।

बादशाह ने नए सीजन के बारे में बात करते हुए कहा, ''हसल हमेशा से ऐसे कलाकारों को सामने लाने के लिए रहा है, जिनके पास कुछ वास्तविक कहने के लिए है। हर सीजन में हमने देश के अलग-अलग हिस्सों से शानदार टैलेंट देखा है, जिन्होंने भारतीय हिप-हॉप में अपनी एक जगह बनाई है।''

उन्होंने आगे कहा, "इस बार विजेता को मिलने वाली राशि बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए कर दी गई है। यह राशि बताती है कि हिप-हॉप संस्कृति कितनी आगे बढ़ चुकी है। यह इनाम उन कलाकारों के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन है, जो भारतीय हिप-हॉप के भविष्य को आकार दे रहे हैं।''

उन्होंने कहा कि इस सीजन की थीम 'अपना होमग्राउंड' है, जो हर कलाकार की शुरुआत, उसकी जगह और उसकी कहानी को सम्मान देती है।

'एमटीवी हसल 5' की थीम 'अपना होमग्राउंड' के जरिए उन जगहों और अनुभवों को दिखाने की कोशिश की जाएगी, जहां से कलाकारों की यात्रा शुरू होती है। शो में देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले प्रतियोगी निजी कहानियों, संस्कृति और संगीत के अंदाज को मंच पर पेश करेंगे। शो का उद्देश्य भारत में तेजी से बढ़ रहे हिप-हॉप कल्चर की विविधता को सामने लाना है।

इस बार बादशाह के साथ शो में ईपीआर, एमसी स्क्वायर, पैराडॉक्स और एजीएसवाई भी जज के रूप में नजर आएंगे। इन कलाकारों ने भी भारतीय रैप और हिप-हॉप के क्षेत्र में अलग पहचान बनाई है।

'एमटीवी हसल' की शुरुआत साल 2019 में हुई थी। अपने पहले सीजन से ही इस शो ने देश के कई उभरते रैप कलाकारों को बड़ा मंच दिया। 'एमटीवी हसल 5' का प्रीमियर 8 अगस्त से होगा। इसे एमटीवी पर प्रसारित किया जाएगा और जियोहॉटस्टार पर भी स्ट्रीम किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'दोस्ती टूटेगी, भरोसा शक में बदलेगा...', करण जौहर ने 'द ट्रेटर्स 2' का ट्रेलर लॉन्च कर बढ़ाया रोमांच

'दोस्ती टूटेगी, भरोसा शक में बदलेगा...', करण जौहर ने 'द ट्रेटर्स 2' का ट्रेलर लॉन्च कर बढ़ाया रोमांच

'इसे कुर्बानी मत कहिए…', शिवांगी जोशी के लिए फाइनलिस्ट की जगह छोड़ने पर बोले हर्षद चोपड़ा, आकांक्षा ने आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

'इसे कुर्बानी मत कहिए…', शिवांगी जोशी के लिए फाइनलिस्ट की जगह छोड़ने पर बोले हर्षद चोपड़ा, आकांक्षा ने आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

सलमान खान ने असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, बनवाएंगे 500 घर

सलमान खान ने असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, बनवाएंगे 500 घर

रामायण की आदिपुरुष से तुलना पर मनोज मुंतशिर बोले- कोई शर्म नहीं कि...

रामायण की आदिपुरुष से तुलना पर मनोज मुंतशिर बोले- कोई शर्म नहीं कि...

एल्विश यादव संग रिलेशनशिप की खबरों पर जन्नत जुबैर ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- काफी सालों से…

एल्विश यादव संग रिलेशनशिप की खबरों पर जन्नत जुबैर ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- काफी सालों से…

गजनी के विलेन प्रदीप रावत ने 74 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, मैनेजर ने बताया निधन का कारण

गजनी के विलेन प्रदीप रावत ने 74 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, मैनेजर ने बताया निधन का कारण

प्रीति जिंटा ने मनाई 'हर दिल जो प्यार करेगा' की 26वीं सालगिरह, बोलीं- 'आज भी यादें ताजा हैं'

प्रीति जिंटा ने मनाई 'हर दिल जो प्यार करेगा' की 26वीं सालगिरह, बोलीं- 'आज भी यादें ताजा हैं'

'बिग बॉस 20' के प्रोमो से बढ़ीं शाहरुख खान की एंट्री की अटकलें, सलमान के 'करण अर्जुन' डायलॉग ने बढ़ाया रोमांच

'बिग बॉस 20' के प्रोमो से बढ़ीं शाहरुख खान की एंट्री की अटकलें, सलमान के 'करण अर्जुन' डायलॉग ने बढ़ाया रोमांच

कुमार सानू ने किशोर कुमार की जयंती पर दी भावुक श्रद्धांजलि, कहा- 'लेजेंड कभी हमसे दूर नहीं जाते'

कुमार सानू ने किशोर कुमार की जयंती पर दी भावुक श्रद्धांजलि, कहा- 'लेजेंड कभी हमसे दूर नहीं जाते'

'अभिनय को लेकर बहुत लालची हूं', जैस्मिन भसीन ने अपने जुनून पर की बात, तो करण वाही ने बताया डर का अनुभव

'अभिनय को लेकर बहुत लालची हूं', जैस्मिन भसीन ने अपने जुनून पर की बात, तो करण वाही ने बताया डर का अनुभव