Thursday, June 04, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज, हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता सेबी की कार्रवाई के बाद राजेश एक्सपोर्ट्स के शेयरों में 5 प्रतिशत की गिरावट, लगा लोअर सर्किट नई दिल्ली में आग का तांडव, राजस्व विभाग के अधिकारी ने कहा- होटलों की जांच की जा रही 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन युद्धविराम की उम्मीद से कच्चे तेल की कीमतों में 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट, पश्चिम एशिया को लेकर चिंताएं घटीं इस जिले के किसानों को बड़ी राहत, दोगुना हुआ सर्किल रेट, आज से हो जाएगा लागू यूपी में जमात को लेकर अलर्ट, लोगों का 24 घंटे में वेरिफिकेशन करेगी पुलिस और खुफिया टीम TMC News: कौन हैं ऋतब्रत बनर्जी, जिन्होंने ढहाई ममता की TMC; भतीजे अभिषेक को कर दिया आउट सिपाही भर्ती परीक्षा में कोई लापरवाही नहीं, सीएम योगी ने अफवाह-गड़बड़ी पर अफसरों को चेताया रूस ने बढ़ा दी भारत की ताकत, अभेद्य हुआ 'सुदर्शन चक्र'; आ गई S-400 की चौथी खेप

मनोरंजन

'एनिमल' की सक्सेस के बाद बदल गईं तृप्ति डिमरी? परिवार और दोस्तों संग रिश्ते पर खुलकर बोलीं एक्ट्रेस

02 जून, 2026 11:38 AM

साल 2023 में आई रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'एनिमल' ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तृप्ति डिमरी ने अहम किरदार निभाया था। तृप्ति यूं तो उससे पहले 'बुलबुल', 'लैला मजनू' और 'पोस्टर बॉयज' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी थीं, लेकिन इस फिल्म ने उन्हें वो पहचान दिलाई, जिसकी उन्हें इंडस्ट्री में चमकने के लिए जरूरत थी। तृप्ति के करियर का ग्राफ रॉकेट की रफ्तार से ऊपर गया और उन्हें 'धड़क-2', 'भूल भुलैया-3' और 'स्पिरिट' जैसी बड़ी फिल्मों में फीमेल लीड रोल मिलने लगे, लेकिन साथ ही साथ लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि एनिमल के बाद तृप्ति काफी बदल गई हैं। एक हालिया इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुद इस सवाल का जवाब दिया।

क्या एनिमल के बाद बदल गईं तृप्ति डिमरी?
तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी अपकमिंग नेटफ्लिक्स मूवी 'मां बहन' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके परिवार और दोस्तों ने हमेशा यह पक्का किया है कि वह जमीन से जुड़ी रहें। उन्होंने यह सुनिश्चित किया है कि सक्सेस कभी उनके सिर न चढ़ जाए। एक्ट्रेस ने कहा कि अभिनय उनका प्रोफेशन है, इससे उनकी पहचान तय नहीं होती। एक्ट्रेस ने कहा कि वह यह तय करती हैं कि प्रोफेशनल सक्सेस के बावजूद वह इंसान बनी रहें जो वह असल में हैं।

कभी नहीं बदला परिवार का मेरे लिए बर्ताव
तृप्ति डिमरी ने कहा, "एक्टिंग मेरा प्रोफेशन है, और मैं इसे अपने पेशे के तौर पर ही देखती हूं। मैं इसे खुद पर हावी नहीं होने देती, क्योंकि मेरे परिवार ने हमेशा यह पक्का किया है कि मैं सबसे पहले एक बेटी ही रहूं। घर पर वे मेरे साथ पहले जैसा ही व्यवहार करते हैं।" तृप्ति ने अपने ग्राउंडेड रहने का क्रेडिट अपने दोस्तों को भी दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में ऐसे दोस्तों का साथ होना बहुत जरूरी है जो बहुत ईमानदारी से अपनी राय रखते हों, खासकर उस वक्त जब आपकी जिंदगी में बहुत अप्रत्याशित चुनौतियां आ जाएं।

कॉन्फिडेंस ही बन जाता है आपका दुश्मन
तृप्ति डिमरी ने कहा कि प्रोफेशनल लाइफ में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं और ऐसे लोगों का साथ होना जरूरी है जो आपकी गलतियां बता सकें और सही रास्ता दिखा सकें। एनिमल फेम एक्ट्रेस ने कहा कि अपनी बुराई सुनना आसान नहीं होता है। हालांकि यही वह चीज है जो आगे बढ़ने में आपकी मदद करती है। जब उनका परिवार और दोस्त उन्हें बताते हैं कि वह कहां गलती कर रही हैं, तो वह रुककर उनकी प्रतिक्रियाओं पर चिंतन करती हैं। तृप्ति ने माना कि कभी-कभी आपका कॉन्फिडेंस ही आपका सबसे बड़ा दुश्मन बन जाता है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

भले ही हमारी शादियां नहीं चल पाईं लेकिन...जब आमिर खान ने 60 की उम्र में गौरी से प्यार होने पर की थी खुलकर बात

भले ही हमारी शादियां नहीं चल पाईं लेकिन...जब आमिर खान ने 60 की उम्र में गौरी से प्यार होने पर की थी खुलकर बात

Karuppu Box office Day 20: वीकेंड से पहले धीमी रही 'करुप्पू' की रफ्तार, बुधवार को सूर्या की मूवी ने कमाए इतने करोड़

Karuppu Box office Day 20: वीकेंड से पहले धीमी रही 'करुप्पू' की रफ्तार, बुधवार को सूर्या की मूवी ने कमाए इतने करोड़

ऋचा और मैं अच्छे किरदारों के लिए जीते हैं, इमेज से ज्यादा कहानी मायने रखती है : अली फजल

ऋचा और मैं अच्छे किरदारों के लिए जीते हैं, इमेज से ज्यादा कहानी मायने रखती है : अली फजल

ग्लोबल स्टार बनने की अपनी अहमियत, लेकिन अपने घर और लोगों का प्यार पहले आता है : राम चरण

ग्लोबल स्टार बनने की अपनी अहमियत, लेकिन अपने घर और लोगों का प्यार पहले आता है : राम चरण

रणवीर सिंह विवाद पर बोलीं कंगना रनौत, जब हैसियत बढ़ती है तो दुश्मन भी बढ़ते हैं

रणवीर सिंह विवाद पर बोलीं कंगना रनौत, जब हैसियत बढ़ती है तो दुश्मन भी बढ़ते हैं

नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते आएंगी ये फिल्में-सीरीज, आखिरी 3 तो बिलकुल भी मिस मत करना

नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते आएंगी ये फिल्में-सीरीज, आखिरी 3 तो बिलकुल भी मिस मत करना

राजा शिवाजी ने 5वें वीकेंड में तोड़ा यह रिकॉर्ड, अभी और कितना जोर बाकी?

राजा शिवाजी ने 5वें वीकेंड में तोड़ा यह रिकॉर्ड, अभी और कितना जोर बाकी?

'ठुकरा के मेरा प्यार 2' का ट्रेलर रिलीज, सत्ता, बदले और अधूरे प्यार की जंग में आमने-सामने दिखे कुलदीप और सानविका

'ठुकरा के मेरा प्यार 2' का ट्रेलर रिलीज, सत्ता, बदले और अधूरे प्यार की जंग में आमने-सामने दिखे कुलदीप और सानविका

मशहूर गायिका सुमन कल्याणपुर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, बोले- भारतीय संगीत को समृद्ध बनाया

मशहूर गायिका सुमन कल्याणपुर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, बोले- भारतीय संगीत को समृद्ध बनाया