Friday, July 31, 2026
BREAKING
रेलवे में जूनियर इंजीनियर सहित 4,098 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया 'आपका समर्पण और दृढ़ संकल्प तारीफ के काबिल है', पीएम मोदी ने मेडल जीतने पर सीमा-लवप्रीत को दी बधाई इटली के पूर्व कप्तान और एसी मिलान के दिग्गज खिलाड़ी फ्रेंको बरेसी का निधन, 66 साल की उम्र में ली आखिरी सांस सीमा कालीरमन: चार साल के बेटे की जिम्मेदारी, पीएचडी की पढ़ाई के साथ पति से ली कोचिंग और देश को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद 'आपकी कामयाबी पर हर भारतीय को गर्व है', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मेडल जीतने पर लवप्रीत-सीमा को दी बधाई संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने हाउस हेल्प को बचाने का किया दावा, खारघर में महिला को बंधक बनाए जाने का आरोप जैकी भगनानी ने भांजी दिवियाना के बर्थडे पर लिखा खास नोट, कहा- 'हर कदम पर साथ दूंगा' '100 फीसदी ऑस्कर लायक है रामायण', नीतीश भारद्वाज ने की फिल्म के ट्रेलर की तारीफ राजेश खन्ना और मुमताज की जोड़ी: पर्दे पर ऐसा जादू, जिसने बना दिया एक यादगार दौर

मनोरंजन

एक्ट्रेस से अब प्रेजेंटर बनीं सोनाली बेंद्रे, फिल्म 'सोलह' से शुरू किया सिनेमा का नया सफर

31 जुलाई, 2026 03:00 PM

मुंबई: बॉलीवुड में कई सालों तक अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग से दिल जीतने वाली सोनाली बेंद्रे अब एक नए रोल में नजर आएंगी। दरअसल, वह अब अभिनय के साथ-साथ अच्छी कहानियों को आगे बढ़ाने का काम भी करना चाहती हैं। इसी सोच के साथ उन्होंने फिल्म 'सोलह' के साथ प्रेजेंटर के तौर पर अपना सफर शुरू किया है। बता दें कि प्रेजेंटर का मतलब होता है वो शख्स जो किसी फिल्म को दर्शकों तक पहुंचाने में मदद करे। वो फिल्म का चेहरा बनता है और लोगों को बताता है कि ये कहानी क्यों जरूरी है। सोनाली अपने इस रोल को लेकर काफी उत्साहित हैं।

आईएएनएस से खास बातचीत में सोनाली बेंद्रे ने बताया कि 'सोलह' उनके लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं है। ये उनके जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत है। उन्हें हमेशा से ऐसी कहानियां पसंद रही हैं जो फिल्म खत्म होने के बाद भी आपके साथ रहें। ऐसी कहानियां जो आपको एक जगह बैठकर सोचने पर मजबूर कर दें। 'सोलह' में ये सब है, इसलिए जब उन्होंने पहली बार इस फिल्म की कहानी सुनी तो वो तुरंत उससे जुड़ गईं।
सोनाली ने कहा, ''फिल्म को प्रेजेंट करना मेरे लिए बहुत मायने रखता है क्योंकि यह मेरे लिए एक नए सफर की शुरुआत है। मैंने हमेशा ऐसी कहानियों को चुना है जो खत्म होने के बाद भी आपके दिल और दिमाग में रह जाती हैं। जो आपको थोड़ी देर के लिए रुककर सोचने पर मजबूर करती हैं। आपको जिंदगी को थोड़ा अलग तरीके से देखने में मदद करती हैं। 'सोलह' ने मेरे साथ बिल्कुल यही किया। इसे सुनने के बाद मैं काफी देर तक शांत रही और सोचती रही।''

सोनाली ने बताया कि आखिर उन्हें 'सोलह' की कहानी इतनी क्यों पसंद आई। उन्होंने कहा, ''जब मैंने पहली बार कहानी सुनी तो वो सीधे मेरे दिल से जा लगी। असल में ये फिल्म उम्मीद की कहानी है। ये हिम्मत की कहानी है और सबसे जरूरी बात ये आम लोगों के अंदर छिपी उस शांत ताकत की कहानी है, जिसके बारे में हम रोजमर्रा की जिंदगी में बात नहीं करते। पिछले कुछ सालों में मैंने जिंदगी को बहुत करीब से देखा है। बीमारी, संघर्ष और फिर उससे उबरना। इन सबके बाद मैंने उम्मीद और हिम्मत की कीमत और भी ज्यादा समझी है। इसलिए मुझे लगता है कि अपने इस नए सफर की शुरुआत के लिए 'सोलह' सबसे सही फिल्म है।''

जब आईएएनएस ने उनसे पूछा कि एक प्रेजेंटर के तौर पर उनका क्या मकसद है, तो इस पर सोनाली ने कहा, ''अब जब मैं एक प्रेजेंटर के तौर पर ये सफर शुरू कर रही हूं, तो मेरी सबसे बड़ी इच्छा यही है कि मैं ऐसी फिल्मों को सपोर्ट करूं जो लोगों के दिल को छूएं, जो लोगों को इमोशनली हिला दें। साथ ही मैं चाहती हूं कि दर्शकों को ऐसे नए कहानीकार मिलें, ऐसे नए डायरेक्टर मिलें, जिनकी आवाज अब तक लोगों तक नहीं पहुंची है, लेकिन उनकी कहानियां सुनने लायक हैं। मुझे लगता है कि 'सोलह' से बेहतर शुरुआत मेरे लिए और कुछ नहीं हो सकती थी। मुझे उम्मीद है कि जब लोग सिनेमाघर से बाहर निकलेंगे, तो उन्हें भी ठीक वैसा ही महसूस होगा जैसा मुझे हुआ था।''

'सोलह' को रोज मूवीज और कैरीऑन पिक्चर्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म 16 अक्टूबर को पूरे देश में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने हाउस हेल्प को बचाने का किया दावा, खारघर में महिला को बंधक बनाए जाने का आरोप

संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने हाउस हेल्प को बचाने का किया दावा, खारघर में महिला को बंधक बनाए जाने का आरोप

जैकी भगनानी ने भांजी दिवियाना के बर्थडे पर लिखा खास नोट, कहा- 'हर कदम पर साथ दूंगा'

जैकी भगनानी ने भांजी दिवियाना के बर्थडे पर लिखा खास नोट, कहा- 'हर कदम पर साथ दूंगा'

'100 फीसदी ऑस्कर लायक है रामायण', नीतीश भारद्वाज ने की फिल्म के ट्रेलर की तारीफ

'100 फीसदी ऑस्कर लायक है रामायण', नीतीश भारद्वाज ने की फिल्म के ट्रेलर की तारीफ

राजेश खन्ना और मुमताज की जोड़ी: पर्दे पर ऐसा जादू, जिसने बना दिया एक यादगार दौर

राजेश खन्ना और मुमताज की जोड़ी: पर्दे पर ऐसा जादू, जिसने बना दिया एक यादगार दौर

सलमान खान की एक सलाह और पूरी तरह बदल गई कियारा आडवाणी की जिंदगी

सलमान खान की एक सलाह और पूरी तरह बदल गई कियारा आडवाणी की जिंदगी

'रामायण: पार्ट 1' का ट्रेलर ब्रह्ममुहूर्त में पांच भाषाओं में रिलीज हुआ, दिखी पौराणिक गाथा की झलक

'रामायण: पार्ट 1' का ट्रेलर ब्रह्ममुहूर्त में पांच भाषाओं में रिलीज हुआ, दिखी पौराणिक गाथा की झलक

खुद को साबित करने की कोशिश नहीं कर रही, अच्छे किरदार मिलना मेरी किस्मत का हिस्सा है : शहनाज गिल

खुद को साबित करने की कोशिश नहीं कर रही, अच्छे किरदार मिलना मेरी किस्मत का हिस्सा है : शहनाज गिल

स्पाइडर मैन फिर लौटा: अल्लू सिनेमाज़ और सोनी पिक्चर्स इंडिया हैदराबाद में करेंगे भारत के पहले शो की मेज़बानी

स्पाइडर मैन फिर लौटा: अल्लू सिनेमाज़ और सोनी पिक्चर्स इंडिया हैदराबाद में करेंगे भारत के पहले शो की मेज़बानी

'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचे सनी देओल, करण देओल और डायरेक्टर राजकुमार संतोषी

'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचे सनी देओल, करण देओल और डायरेक्टर राजकुमार संतोषी

विवाद के बीच कंगना रनौत ने एक और वीडियो किया जारी, मीडिया पर लगाया 'टारगेट' करने का आरोप

विवाद के बीच कंगना रनौत ने एक और वीडियो किया जारी, मीडिया पर लगाया 'टारगेट' करने का आरोप