Friday, October 16, 2026
BREAKING
• CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस • बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब • पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह • ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के मद्देनजर मध्य दिल्ली में प्रभावित हो सकता है यातायात • ‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष • ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं • भारत-रूस संयुक्त अभ्यास ‘इंद्र 2026’ का हार्बर चरण शुरू, योजना सम्मेलन में बनी समुद्री चरण की रूपरेखा • पीएम मोदी 11-12 दिसंबर को जाएंगे कनाडा, दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने की तैयारी • सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई • नवरात्रि के छठे दिन पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, मां कात्यायनी को किया नमन

मनोरंजन

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

16 अक्टूबर, 2026 04:29 PM

मुंबई : प्रोड्यूसर एकता कपूर के बॉलीवुड में 'हिंदूफोबिया' को लेकर दिए गए बयान पर अब साधु-संतों की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। अयोध्या से लेकर उज्जैन और वाराणसी तक कई संतों ने एकता कपूर की बात का समर्थन किया है।

संतों का आरोप है कि हिंदी फिल्मों में दूसरे धर्मों को सकारात्मक तरीके से दिखाया जाता है, जबकि हिंदू धर्म, मंदिरों, पूजा-पाठ और धार्मिक प्रतीकों को कई बार गलत या नकारात्मक रूप में पेश किया जाता है। कुछ संतों ने इस मुद्दे पर सरकार से कार्रवाई की मांग की है।

हनुमानगढ़ी के महंत डॉ. देवेशाचार्य जी महाराज ने एकता कपूर के बयान का समर्थन करते हुए इसे देश का दुर्भाग्य बताया। समाचार एजेंसी से बातचीत में उन्होंने कहा, ''भारत में सनातन धर्म को मानने वालों की बड़ी संख्या है और दर्शकों का एक बड़ा हिस्सा भी इसी परंपरा से जुड़ा है। इसके बावजूद फिल्मों में हिंदू देवी-देवताओं को नकारात्मक रूप में दिखाया जाता है, जबकि हिंदू धर्म के विरोधियों को सकारात्मक तरीके से पेश किया जाता है।''

महंत डॉ. देवेशाचार्य ने फिल्मों के उदाहरण देते हुए कहा, ''कई बार कहानी में हीरो को गोली लगने के बाद मजार पर जाते और ठीक होते दिखाया जाता है, जबकि चोरी जैसी घटनाओं को मंदिरों से जोड़कर दिखाया जाता है। मैं एकता कपूर की तारीफ करता हूं कि उन्होंने हिम्मत जुटाकर इस मुद्दे पर अपनी बात रखी। हम एकता कपूर के साथ हैं।''

अयोध्या के महंत सीताराम दास जी महाराज ने भी एकता कपूर की टिप्पणी को सही बताया। उन्होंने कहा, ''फिल्मों में दूसरे धर्मों को खूबसूरती के साथ दिखाया जाता है, लेकिन सनातन धर्म को ज्यादातर नकारात्मक तरीके से पेश किया जाता है। फिल्मी जगत में कुछ लोग धर्म से जुड़े विषयों को गलत तरीके से दिखाते हैं और इससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है। इस तरह के माहौल में लोग खुलकर तिलक लगाने या अपने धर्म के बारे में बोलने से भी हिचकिचाते हैं। फिल्मों के जरिए सनातन धर्म को कमजोर दिखाने की कोशिश हो रही है। ऐसे मामलों में सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए।''

महामंडलेश्वर विष्णु दास जी महाराज ने भी एकता कपूर का समर्थन किया। उन्होंने कहा, ''फिल्मों में मस्जिदों में चादर चढ़ाने जैसे सीन्स को दिखाया जाता है, लेकिन जब हिंदू धर्म, तिलक, पूजा-पाठ या संतों की वेशभूषा की बात आती है, तो कई बार उसे निंदनीय तरीके से पेश किया जाता है। फिल्मी जगत में कुछ लोग ऐसे हैं जो हिंदू धर्म के खिलाफ नफरत फैला रहे हैं। हम साधु-संत एकता कपूर के साथ हैं। मेरा विश्वास है कि सच्चाई देर से सामने आए, लेकिन सामने जरूर आती है।''

उज्जैन में जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर शैलेशानंद गिरी महाराज ने भी बॉलीवुड में हिंदूफोबिया पर एकता कपूर की टिप्पणी का समर्थन किया। उन्होंने कहा, ''हिंदू धर्म को दुनियाभर में अक्सर गलत समझा जाता है। सनातन संस्कृति केवल धार्मिक परंपराओं तक सीमित नहीं है, बल्कि एक व्यापक आध्यात्मिक दर्शन है, जो ब्रह्मांड के हर कण में दिव्यता देखता है। सनातन संस्कृति के व्यापक अर्थ को समझने की जरूरत है।''

वाराणसी के जगतगुरु श्री बालक देवाचार्य जी महाराज ने भी एकता कपूर की बात का समर्थन करते हुए बॉलीवुड पर हिंदू और सनातन धर्म को गलत तरीके से दिखाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ''प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की सरकारों के दौरान फिल्मों में धर्म को पहले की तुलना में ज्यादा सकारात्मक तरीके से दिखाया जाने लगा है।''

वहीं, अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि के आचार्य विट्ठल जी महाराज ने कहा, ''एकता कपूर ने फिल्मों में हिंदू धर्म की प्रस्तुति को लेकर सही मुद्दा उठाया है। सिनेमा समाज का दर्पण होता है, लेकिन कई फिल्मों में विलेन के नाम हिंदू धर्म से जुड़े होते हैं, जिससे नकारात्मक छवि बनती है। मेरा मानना है कि सिनेमा में हिंदू धर्म को नीचा दिखाने की कोशिशों का विरोध होना चाहिए।''

दरअसल, एकता कपूर ने हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान बॉलीवुड में कथित 'हिंदूफोबिया' का मुद्दा उठाया था। उन्होंने सवाल किया था कि फिल्म इंडस्ट्री विदेशी फैंटेसी और एनिमेटेड कहानियों को आसानी से स्वीकार कर लेती है, लेकिन भारतीय लोककथाओं और पौराणिक कहानियों को लेकर उतनी सहज क्यों नहीं है। भारतीय संस्कृति और आस्था से जुड़ी कहानियों को भी फिल्मों में जगह मिलनी चाहिए और दर्शकों को उन्हें स्वीकार करना चाहिए।

बातचीत के दौरान एकता ने बताया कि कैसे लोगों ने उन्हें 'तांत्रिक' तक का लेबल दे दिया था। उन्होंने कहा, ''माथे पर टीका लगाना और हाथ में धागा बांधना किसी सनकी जैसा दिखना कैसे हो गया? अपनी आस्था को खुलकर जाहिर करना लोगों के लिए इतनी बड़ी समस्या क्यों बन जाता है, मैं बता भी नहीं सकती।''

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

चेक बाउंस केस : सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

चेक बाउंस केस : सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

जब लच्छू महाराज ने ठुकराया पद्मश्री, बोले- 'दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ा सम्मान'

जब लच्छू महाराज ने ठुकराया पद्मश्री, बोले- 'दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ा सम्मान'

20 साल बाद 'इंडियन आइडल' के मंच पर अभिजीत सावंत की वापसी, बताया- 'घर लौटने जैसा एहसास'

20 साल बाद 'इंडियन आइडल' के मंच पर अभिजीत सावंत की वापसी, बताया- 'घर लौटने जैसा एहसास'

माइकल डगलस की किताब बनी बेस्टसेलर, पत्नी कैथरीन बोलीं- 'मुझे तो पहले से पता था...'

माइकल डगलस की किताब बनी बेस्टसेलर, पत्नी कैथरीन बोलीं- 'मुझे तो पहले से पता था...'