Sunday, October 18, 2026
BREAKING
• कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम • पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सरकार ने नारी शक्ति को बनाया यूपी की प्रगति का सक्रिय भागीदार : सीएम योगी • युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू • मेनोपॉज के दौरान स्वास्थ्य का रखें ख्याल, संतुलित जीवनशैली और समय पर जांच जरूरी • इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता • नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी • भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री • ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व • कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में • दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील

बाज़ार

एआई से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी अधिक सुलभ और प्रभावी, क्लिनिकल निर्णय लेने में भी मिलेगी मदद : एमईआईटीवाई सचिव

18 अक्टूबर, 2026 03:24 PM

नई दिल्ली(एजेंसी) : इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के सचिव एस. कृष्णन ने रविवार को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) स्वास्थ्य क्षेत्र में परिवर्तनकारी भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा कि बीमारी की जांच, मेडिकल डायग्नोस्टिक्स, रिमोट आईसीयू मॉनिटरिंग और एआई-सहायता प्राप्त सर्जिकल प्लानिंग जैसे क्षेत्रों में इसके उपयोग से स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच, वहनीयता और गुणवत्ता में सुधार किया जा सकता है।

यह बात उन्होंने वाराणसी में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) और आईआईटी-बीएचयू के सेंटर फॉर इनोवेशन, इन्क्यूबेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (सीआईआईई) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित 'एआई फॉर हेल्थ एंड असिस्टिव टेक्नोलॉजीज' विषयक टेक कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए कही।

इस कार्यक्रम में नीति निर्माताओं, शिक्षाविदों, स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञों और स्टार्टअप संस्थापकों ने भाग लिया तथा स्वास्थ्य सेवाओं, पहुंच और नागरिक कल्याण को आगे बढ़ाने में एआई की भूमिका पर चर्चा की।

अपने मुख्य संबोधन में कृष्णन ने विभिन्न विषयों में एआई शिक्षा को शामिल करने की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि प्रौद्योगिकी, चिकित्सा विज्ञान और अनुसंधान के बीच बढ़ते समन्वय का उपयोग व्यावहारिक समाधान विकसित करने के लिए किया जाना चाहिए।

उन्होंने आईआईटी-बीएचयू, एसटीपीआई, उद्योग जगत और स्टार्टअप्स के बीच मजबूत सहयोग की भी आवश्यकता बताई, ताकि बड़े पैमाने पर लागू किए जा सकने वाले स्वास्थ्य और सहायक प्रौद्योगिकी समाधान विकसित किए जा सकें।

इसके साथ ही उन्होंने कहा, "एआई स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने, क्लिनिकल निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करने और सेवा वितरण में सुधार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है, विशेष रूप से उन समुदायों के लिए जहां स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सीमित है।"

एमईआईटीवाई सचिव ने नवाचार को बढ़ावा देने के लिए 'इंडियाएआई मिशन' और अन्य सरकारी पहलों के तहत उपलब्ध सहायता का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि एसटीपीआई स्टार्टअप्स को निवेशकों, वेंचर कैपिटल नेटवर्क और बाजार से जोड़ने में अहम भूमिका निभा रहा है, जिससे एक मजबूत और टिकाऊ नवाचार इकोसिस्टम विकसित हो सकता है।

वहीं, कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए एसटीपीआई के महानिदेशक अरविंद कुमार ने कहा कि पिछले तीन दशकों में भारत का प्रौद्योगिकी इकोसिस्टम उल्लेखनीय रूप से विकसित हुआ है और अब देश के पास आईटी सेवा क्षेत्र में मिली सफलता को स्वदेशी एआई नवाचार और उद्यमिता के माध्यम से दोहराने का अवसर है।

उन्होंने कहा कि भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम युवा नवाचारकर्ताओं को रोजगार पाने वालों से रोजगार सृजित करने वालों में बदलने में सफल रहा है। उन्होंने ट्रांसलेशनल रिसर्च, बौद्धिक संपदा सृजन और बाजार तक पहुंच के महत्व पर भी जोर दिया।

कुमार ने एसटीपीआई के 27 सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप के नेटवर्क का उल्लेख करते हुए कहा कि स्थापित तकनीकी केंद्रों के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने की आवश्यकता है। इसके लिए शिक्षा जगत, उद्योग और सरकार के बीच और अधिक सहयोग जरूरी है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी

नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी

भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री

भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री

अगला हफ्ता शेयर बाजार के लिए बेहद अहम, तिमाही नतीजे, एफआईआई निवेश और वैश्विक संकेत तय करेंगे दिशा

अगला हफ्ता शेयर बाजार के लिए बेहद अहम, तिमाही नतीजे, एफआईआई निवेश और वैश्विक संकेत तय करेंगे दिशा

सोना इस हफ्ते तीन हजार रुपए और चांदी दस हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई

सोना इस हफ्ते तीन हजार रुपए और चांदी दस हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई

कच्चे तेल का दाम 2027 तक कम होकर 80 डॉलर प्रति बैरल रहने की उम्मीद : रिपोर्ट

कच्चे तेल का दाम 2027 तक कम होकर 80 डॉलर प्रति बैरल रहने की उम्मीद : रिपोर्ट

सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

पहली 'कांदा एक्सप्रेस' 440 टन प्याज लेकर अगरतला पहुंचेगी, त्योहारों से पहले आपूर्ति बढ़ाने पर जोर: सरकार

पहली 'कांदा एक्सप्रेस' 440 टन प्याज लेकर अगरतला पहुंचेगी, त्योहारों से पहले आपूर्ति बढ़ाने पर जोर: सरकार

भारत-ईएफटीए व्यापार समझौते से 2040 तक 100 अरब डॉलर का निवेश और 20 लाख नौकरियों के मिलेंगे अवसर

भारत-ईएफटीए व्यापार समझौते से 2040 तक 100 अरब डॉलर का निवेश और 20 लाख नौकरियों के मिलेंगे अवसर

यस बैंक को लेकर ब्रोकिंग फर्मों ने अपनाया सतर्क रुख, शेयर फिसले

यस बैंक को लेकर ब्रोकिंग फर्मों ने अपनाया सतर्क रुख, शेयर फिसले