Friday, June 26, 2026
BREAKING
फीफा वर्ल्ड कप: पैराग्वे के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ के साथ ऑस्ट्रेलिया ने हासिल किया नॉकआउट स्टेज का टिकट फीफा वर्ल्ड कप: तुर्किये का दमदार प्रदर्शन, रोमांचक मुकाबले में अमेरिका को 3-2 से हराया एफआईएच प्रो लीग: शूटआउट में इंग्लैंड ने भारत को 4-1 से हराया भारत-साउथ अफ्रीका की जीत से रोमांचक हुई सेमीफाइनल की जंग, समझिए किस टीम की दावेदारी सबसे मजबूत फीफा वर्ल्ड कप: नीदरलैंड्स ने ट्यूनीशिया को 3-1 से हराया, नॉकआउट स्टेज में बनाई जगह साई पल्लवी और रणबीर कपूर 'रामायण' में अपने किरदारों के साथ पूरा न्याय करेंगे: दीपिका चिखलिया 'हॉन्टेड 3डी' शूटिंग के दौरान बुरे दौर से गुजर रही थीं चेतना पांडे, बोलीं- 'अंदर से पूरी तरह टूट चुकी थी' जब दीपिका पादुकोण से लिफ्ट में मिले इंद्रजीत लंकेश, सुनाया पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा 'द इंडिया स्टोरी' के रिलीज़ दमदार टीज़र ने कीटनाशक खेती के पीछे छिपे खतरनाक सच से उठाया पर्दा उर्मिला मातोंडकर ने लगभग ठुकरा दिया था 'छम्मा छम्मा' गाना, राजकुमार संतोषी के समझाने पर किया परफॉर्म

मनोरंजन

उर्मिला मातोंडकर ने लगभग ठुकरा दिया था 'छम्मा छम्मा' गाना, राजकुमार संतोषी के समझाने पर किया परफॉर्म

26 जून, 2026 02:19 PM

मुंबई । बॉलीवुड के कई ऐसे गाने हैं जो लोगों के दिलों में खास जगह बना लेता है। ऐसा ही एक गाना है फिल्म 'चाइना गेट' का मशहूर डांस नंबर 'छम्मा छम्मा', जिसे आज भी दर्शक बड़े चाव से सुनते और देखते हैं। इस गाने में अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर की परफॉर्मेंस को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस गाने को लेकर अब उर्मिला ने एक दिलचस्प खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वह इस गाने को करने के लिए शुरुआत में बिल्कुल भी तैयार नहीं थीं। उन्होंने इसके लिए लगभग मना कर दिया था। दरअसल, उर्मिला मातोंडकर टीवी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5' के एक एपिसोड में स्पेशल गेस्ट के तौर पर शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने 'छम्मा छम्मा' गाने की शूटिंग के समय को याद किया और बताया, "जब मुझे फिल्म 'चाइना गेट' के इस गाने का ऑफर मिला और मुझे बताया गया कि यह निर्देशक राजकुमार संतोषी की फिल्म का गाना है, तो मैंने इसे करने के लिए लगभग मना कर दिया था, क्योंकि उस समय इंडस्ट्री में आइटम नंबर को लेकर एक अलग सोच थी, जिसके चलते मैं शुरुआत में इस गाने को करने में झिझक रही थी।"

उन्होंने आगे कहा, ''बाद में निर्देशक राजकुमार संतोषी ने मुझसे बात की और मेरा नजरिया बदल दिया। उन्होंने समझाया कि पहले भी एक ऐसा गाना बनाया गया था, जिसे लोग डांस करते समय हमेशा याद करते हैं। वह चाहते हैं कि मैं एक ऐसा गाना करूं जो दर्शकों के दिल और दिमाग में लंबे समय तक बना रहे। इसके बाद मैंने इस गाने को करने का फैसला लिया।''
उर्मिला मातोंडकर ने इस गाने की शूटिंग से जुड़ी एक और दिलचस्प जानकारी साझा की। उन्होंने बताया, ''जब मैंने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य से पूछा कि इस गाने की शूटिंग में कितना समय लगेगा, तो उन्होंने बताया कि लगभग 12 दिन लग सकते हैं। लेकिन पूरी टीम की मेहनत, तैयारी और तालमेल की वजह से यह गाना सिर्फ तीन दिनों में ही शूट कर लिया गया। यह अनुभव मेरे लिए बेहद खास था, क्योंकि इतनी तेजी से एक इतना बड़ा और लोकप्रिय गाना तैयार होना आसान नहीं होता।'' इसी कार्यक्रम में मौजूद अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने भी इस गाने को लेकर अपनी यादें साझा कीं। उन्होंने कहा, ''जब यह गाना पहली बार रिलीज हुआ था, तब मुझे यह बहुत पसंद आया था। उर्मिला ने इस गाने में शानदार काम किया है। यह गाना अपने समय में भी बेहद खास था और आज भी इसकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है।''

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

साई पल्लवी और रणबीर कपूर 'रामायण' में अपने किरदारों के साथ पूरा न्याय करेंगे: दीपिका चिखलिया

साई पल्लवी और रणबीर कपूर 'रामायण' में अपने किरदारों के साथ पूरा न्याय करेंगे: दीपिका चिखलिया

'हॉन्टेड 3डी' शूटिंग के दौरान बुरे दौर से गुजर रही थीं चेतना पांडे, बोलीं- 'अंदर से पूरी तरह टूट चुकी थी'

'हॉन्टेड 3डी' शूटिंग के दौरान बुरे दौर से गुजर रही थीं चेतना पांडे, बोलीं- 'अंदर से पूरी तरह टूट चुकी थी'

जब दीपिका पादुकोण से लिफ्ट में मिले इंद्रजीत लंकेश, सुनाया पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा

जब दीपिका पादुकोण से लिफ्ट में मिले इंद्रजीत लंकेश, सुनाया पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा

'द इंडिया स्टोरी' के रिलीज़ दमदार टीज़र ने कीटनाशक खेती के पीछे छिपे खतरनाक सच से उठाया पर्दा

'द इंडिया स्टोरी' के रिलीज़ दमदार टीज़र ने कीटनाशक खेती के पीछे छिपे खतरनाक सच से उठाया पर्दा

मनी लॉन्ड्रिंग केस : जैकलीन फर्नांडीज ने सुप्रीम कोर्ट से वापस ली अपनी याचिका

मनी लॉन्ड्रिंग केस : जैकलीन फर्नांडीज ने सुप्रीम कोर्ट से वापस ली अपनी याचिका

स्प्लिट्सविला के बाद फिर साथ दिखेंगे योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी, 'लॉक अप: सच या सजा' में होगी नई शुरुआत

स्प्लिट्सविला के बाद फिर साथ दिखेंगे योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी, 'लॉक अप: सच या सजा' में होगी नई शुरुआत

भोजपुरी सिनेमा से लेकर 'खेल खेल में' तक, फिल्मों के बदलते दौर और कॉमेडी के सफर पर अक्षय कुमार ने की खुलकर बात

भोजपुरी सिनेमा से लेकर 'खेल खेल में' तक, फिल्मों के बदलते दौर और कॉमेडी के सफर पर अक्षय कुमार ने की खुलकर बात

'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज से पहले अक्षरा सिंह ने लिया सिद्धिविनायक और मां मुंबा देवी के दरबार में आशीर्वाद

'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज से पहले अक्षरा सिंह ने लिया सिद्धिविनायक और मां मुंबा देवी के दरबार में आशीर्वाद

जब शाहिद कपूर की इस गलती पर भड़क उठी थीं करिश्मा कपूर, सेट पर सभी हो गए थे परेशान

जब शाहिद कपूर की इस गलती पर भड़क उठी थीं करिश्मा कपूर, सेट पर सभी हो गए थे परेशान

Cocktail 2 Day 4 Box Office: ‘कॉकटेल 2’ ने 4 दिनों में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा, जानें कलेक्शन

Cocktail 2 Day 4 Box Office: ‘कॉकटेल 2’ ने 4 दिनों में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा, जानें कलेक्शन