Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

दुनिया

ईरान के परमाणु विकास कार्यक्रम में सहयोग करेगा रूस

19 जून, 2025 04:31 PM

सेंट पीटर्सबर्ग। रूस इजरायल की सुरक्षा चिंताओं का ध्यान रखते हुए ईरान के शांतिपूर्ण परमाणु विकास कार्यक्रम में सहयोग करने को तैयार है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यहां प्रमुख वैश्विक समाचार एजेंसियों के प्रमुखों के साथ बैठक के दौरान यह बात कही। रूसी राष्ट्रपति ने इस बारे में किसी भी प्रकार के ब्यौरे का खुलासा किए बिना पुष्टि की कि रूस ने इजरायल और अमरीकी की अधिकारियों के साथ इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की है और अपने ईरानी समकक्षों को इस आशय के प्रस्तावों से अवगत भी कराया है। उन्होंने कहा ‘सामान्य तौर पर शांतिपूर्ण परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम में ईरान के हितों को पूरा करना और साथ ही इजरायल की राष्ट्रीय सुरक्षा संबधी चिंताओं का ध्यान रखना संभव है।’

रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि रूस ने ईरान की परमाणु गतिविधियों पर ‘आसपास’ के क्षेत्रों में चल रहे तनावों के लिए ‘संभावित समाधान’ का प्रस्ताव दिया है। हालांकि उन्होंने जोर देकर कहा कि अंतिम निर्णय संबंधित देशों के राजनीतिक नेतृत्व पर निर्भर करता है। पुतिन ने कहा कि रूस और ईरान के बीच गहरा विश्वास कृषि और चिकित्सा सहित परमाणु प्रौद्योगिकियों के शांतिपूर्ण उपयोग में सहयोग की अनुमति देता है।

पुतिन ने ईरान के असैन्य परमाणु कार्यक्रम में रूस की दीर्घकालिक भागीदारी को भी याद किया जिसमें बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र का पूरा होना भी शामिल है। मूल रूप से जर्मन फर्मों द्वारा डिजाइन की गई इस परियोजना को बाद में रूस के राज्य परमाणु निगम, रोसाटॉम ने पूरा किया था। उन्होंने कहा ‘यह एक चुनौती थी क्योंकि हमें जर्मन डिजाइन को रूसी मानकों के अनुकूल बनाना था। लेकिन हम सफल रहे और संयंत्र सफलतापूर्वक काम कर रहा है।’ उन्होंने पुष्टि की कि रूस ने बुशहर में दो अतिरिक्त रिएक्टर इकाइयों के निर्माण के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं जिसमें वर्तमान में 200 से अधिक रूसी विशेषज्ञ साइट पर काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि रूस ने वहां जारी निर्माण प्रयासों के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इजरायली अधिकारियों के साथ एक समझौता किया है। गौरतलब है कि इजरायल और ईरान के बीच तनाव 13 जून को उस समय और बढ़ गया जब इजरायल ने ईरान के परमाणु बुनियादी ढांचे को निशाना बनाते हुए ऑपरेशन “राइजिंग लायन” शुरू किया। इसके बाद ईरान ने जवाबी हमले किए हैं। दोनों पक्षों की ओर से लाेगों के हताहत होने की सूचना है क्योंकि युद्ध अभी जारी है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर