Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में पांच सेट के रोमांचक मुकाबले में जीते जानिक सिनर, दूसरे दौर में बनाई जगह: विंबलडन 2026 राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अपने अंतिम चरण में है: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर नए चेयरमैन की नियुक्ति के बाद एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट, सीईओ की नियुक्ति प्रक्रिया अभी बाकी अदाणी के विझिंजम पोर्ट में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए एमएससी ग्रुप करेगा करीब 1.4 अरब डॉलर का निवेश जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के नए सेना प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस पर ओम बिरला ने दी शुभकामनाएं, संसद को बताया लोकतंत्र की सर्वोच्च अभिव्यक्ति जब हमारे संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक होती हैं, तब हर कार्य सफल होता है: प्रधानमंत्री मोदी

राष्ट्रीय

ईडी ने त्रिपुरा में अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया, 1.20 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क

28 मार्च, 2026 07:32 PM

अगरतला : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अगरतला सब-जोनल कार्यालय ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत एक बड़े अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सख्त कार्रवाई की है। ईडी ने आरोपी देबब्रत डे, ध्रुब मजूमदार, अपु रंजन दास और उनके साथियों से जुड़ी अनामिका मजूमदार (ध्रुब मजूमदार की पत्नी) और अपु रंजन दास की लगभग 1.20 करोड़ रुपए की चल और अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया है। यह कुर्की त्रिपुरा पुलिस द्वारा दर्ज दो अलग-अलग एफआईआर के आधार पर की गई है। पहली एफआईआर पानिसागर पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई थी, जिसमें एक वाहन के केबिन में विशेष गुप्त खानों में छिपाकर रखी गई 1,352 किलोग्राम सूखी गांजा (कैनबिस) जब्त की गई थी। दूसरी एफआईआर मुंगियाकामी पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई, जिसमें 14,400 बोतलें फेनसेडिल कफ लिंक्टस बरामद हुईं, जिनमें व्यावसायिक मात्रा से कहीं अधिक कोडीन फॉस्फेट पाया गया। दोनों मामले नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटैंसेस (NDPS) एक्ट, 1985 की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज हैं, जो पीएमएलए की अनुसूची में शामिल ‘अनुसूचित अपराध’ हैं। ईडी की जांच से खुलासा हुआ कि देबब्रत डे एक आदतन ड्रग तस्कर है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के दो अलग-अलग मामलों में पहले ही चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। उसने त्रिपुरा पुलिस में कार्यरत एक सेवारत अधिकारी ध्रुब मजूमदार और अपु रंजन दास समेत अन्य सह-आरोपियों के साथ मिलकर एक संगठित अंतर-राज्यीय रैकेट चलाया। यह गिरोह राज्यों की सीमाओं के पार गांजा/कैनबिस और कोडीन-आधारित नशीले पदार्थों की अवैध खरीद, परिवहन और आपूर्ति करता था।

तस्करी के दौरान नशीले पदार्थों को पकड़े जाने से बचाने के लिए व्यावसायिक वाहनों में विशेष गुप्त स्थान बनाए जाते थे। भारतीय रेलवे का भी इस्तेमाल किया जाता था। इस अवैध कारोबार से प्राप्त अपराध की कमाई को आरोपियों और उनकी कंपनियों के नाम पर खोले गए कई बैंक खातों में नकद जमा किया जाता था। ध्रुब मजूमदार ने इस काली कमाई का इस्तेमाल अपनी पत्नी अनामिका मजूमदार के नाम पर अचल संपत्तियां खरीदने में किया। अपू रंजन दास को आदतन अपराधी माना जाता है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और अदालत में बार-बार पेश न होने के कारण कई गैर-जमानती वारंट जारी हो चुके हैं।
ईडी की जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह के सदस्य व्यावसायिक वाहनों और रेल के जरिए बड़े पैमाने पर ड्रग्स की सप्लाई करते थे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के नए सेना प्रमुख

जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के नए सेना प्रमुख

अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस पर ओम बिरला ने दी शुभकामनाएं, संसद को बताया लोकतंत्र की सर्वोच्च अभिव्यक्ति

अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस पर ओम बिरला ने दी शुभकामनाएं, संसद को बताया लोकतंत्र की सर्वोच्च अभिव्यक्ति

जब हमारे संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक होती हैं, तब हर कार्य सफल होता है: प्रधानमंत्री मोदी

जब हमारे संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक होती हैं, तब हर कार्य सफल होता है: प्रधानमंत्री मोदी

गाजियाबाद : ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, 2 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें; कई दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

गाजियाबाद : ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, 2 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें; कई दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

वडोदरा में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र को संबोधित करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

वडोदरा में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र को संबोधित करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की

भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की

भारी बारिश और बाढ़ के बीच भारतीय सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन, सुरक्षित निकाले गए 27 ग्रामीण

भारी बारिश और बाढ़ के बीच भारतीय सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन, सुरक्षित निकाले गए 27 ग्रामीण

श्रीगंगानगर : 13 वर्षीय बालिका से कथित यौन उत्पीड़न मामले में बड़ी कार्रवाई, होटल मैनेजर सहित 12 गिरफ्तार

श्रीगंगानगर : 13 वर्षीय बालिका से कथित यौन उत्पीड़न मामले में बड़ी कार्रवाई, होटल मैनेजर सहित 12 गिरफ्तार

राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय

राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय