Sunday, August 16, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

खेल

'इस पहल से भारत की झोली में और मेडल आएंगे', खो-खो खिलाड़ी धनविन ने की पीएम मोदी के 'प्रतिभा खोज अभियान' की प्रशंसा

15 अगस्त, 2026 07:39 PM

वडोदरा: भारत की आजादी की 80वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान 2036 में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए भारत की तैयारियों पर भी जोर दिया। प्रधानमंत्री ने ऐलान किया कि देशभर में 'प्रतिभा खोज अभियान' चलाया जाएगा और 5 से 15 वर्ष के बच्चों की काबिलियत को पहचानकर उन्हें सरकार द्वारा ट्रेनिंग दी जाएगी। पीएम मोदी की इस खास पहल की खो-खो खिलाड़ी और सरदार पटेल जूनियर अवॉर्ड सम्मानित धनविन खोपकर ने जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह अभियान भारतीय खेलों में बड़ा बदलाव लाने का काम कर सकता है। धनविन ने 'आईएएनएस' के साथ बात करते हुए कहा, "जाहिर तौर पर इस तरह के अभियान चलाए जाने चाहिए, क्योंकि कई ऐसे खेल हैं, जिनमें भारत हिस्सा नहीं लेता है।"

उन्होंने आगे कहा, "इस अभियान की मदद से जो बच्चे निकलकर आएंगे और देश का प्रतिनिधित्व करेंगे, तो उससे भारत की झोली में और भी मेडल आएंगे। इस अभियान के कारण भारत का और भी नाम रोशन होगा। हमारे प्रधानमंत्री ने शानदार पहल की है।"

धनविन ने कहा कि वह चाहते हैं कि खो-खो का खेल भी जल्द ही ओलंपिक में शामिल हो, ताकि भविष्य में बच्चे इसमें भी मेडल लेकर आ सकें।

देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने खेलों में भारत को मिल रही लगातार कामयाबी का जिक्र किया। इसके साथ ही उन्होंने उन ओलंपिक खेलों में भी जगह बनाने की अपील की, जिसमें भारत अभी हिस्सा नहीं लेता है।

पीएम मोदी ने कहा, "भारत खेल की दुनिया में अपनी जगह बना रहा है। अब खेल के पोडियम पर भारत का राष्ट्रगीत सुनाई देता है। भारत का राष्ट्रगान सुनाई देता है। तिरंगा लहराता दिखाई देता है। टॉप्स योजना ने बहुत बड़ी सफलता पाई है। खेलो इंडिया गेम्स, यूनिवर्सिटी गेम्स, विंटर गेम्स, बिच गेम्स, खेल संरचनाएं, खेल के लिए कोचिंग, स्पोर्ट्स मेडिसिन, स्पोर्ट्स के लिए पोषण के क्षेत्र में भारत महारत हासिल कर रहा है।"

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, "हम युवाओं से आग्रह करते हैं कि हम 2036 में ओलंपिक की मेजबानी की दावेदारी कर रहे हैं। मैं चाहता हूं कि हम जिन खेलों में क्वालीफाई नहीं कर पाते, उन पर ध्यान दें। हम इसके लिए प्रतिभा खोज अभियान चलाना चाहते हैं। गांव-गांव, शहर-शहर, स्कूल-स्कूल 5 से 15 साल के बच्चों में प्रतिभा ढूंढने के लिए 'प्रतिभा खोज अभियान' चलाया जाएगा। प्रतिभा की पहचान की जाएगी और फिर बच्चों को प्रशिक्षण देकर उन्हें देश के श्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में विकसित किया जाएगा।"

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

डीपीएल: तेजस्वी दहिया ने खेली कप्तानी पारी, सुपरस्टार्स ने टाइगर्स को 6 विकेट से हराया

डीपीएल: तेजस्वी दहिया ने खेली कप्तानी पारी, सुपरस्टार्स ने टाइगर्स को 6 विकेट से हराया

डार्विन टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में 284 पर सिमटी, बांग्लादेश ऐतिहासिक जीत के करीब

डार्विन टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में 284 पर सिमटी, बांग्लादेश ऐतिहासिक जीत के करीब

गाले टेस्ट: बारिश की वजह से दूसरे दिन का खेल शुरू होने में देरी

गाले टेस्ट: बारिश की वजह से दूसरे दिन का खेल शुरू होने में देरी

ऐतिहासिक जीत से बांग्लादेश को डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में भी पहुंचा फायदा, ऑस्ट्रेलिया को भारी नुकसान

ऐतिहासिक जीत से बांग्लादेश को डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में भी पहुंचा फायदा, ऑस्ट्रेलिया को भारी नुकसान

एशिया कप और एशियन गेम्स के लिए पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम का ऐलान, फातिमा सना बनीं कप्तान

एशिया कप और एशियन गेम्स के लिए पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम का ऐलान, फातिमा सना बनीं कप्तान

हॉकी वर्ल्ड कप: कप्तान हरमनप्रीत का डबल धमाल, भारत ने अपने पहले मैच में वेल्स को 3-1 से रौंदा

हॉकी वर्ल्ड कप: कप्तान हरमनप्रीत का डबल धमाल, भारत ने अपने पहले मैच में वेल्स को 3-1 से रौंदा

'छोटे शहर-गांवों में छुपी प्रतिभाओं को पहचानना जरूरी', भारतीय खिलाड़ियों ने पीएम मोदी के 'प्रतिभा खोज अभियान' की प्रशंसा की

'छोटे शहर-गांवों में छुपी प्रतिभाओं को पहचानना जरूरी', भारतीय खिलाड़ियों ने पीएम मोदी के 'प्रतिभा खोज अभियान' की प्रशंसा की

पहला टेस्ट: गंभीर ऐंठन के कारण केएल राहुल रिटायर्ड हर्ट, तीसरे सेशन में नहीं कर सके बैटिंग

पहला टेस्ट: गंभीर ऐंठन के कारण केएल राहुल रिटायर्ड हर्ट, तीसरे सेशन में नहीं कर सके बैटिंग

भारत बनाम श्रीलंका: गॉल में देवदत्त पडिक्कल ने लगाया टेस्ट करियर का पहला शतक, नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि

भारत बनाम श्रीलंका: गॉल में देवदत्त पडिक्कल ने लगाया टेस्ट करियर का पहला शतक, नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि

वर्ल्ड कप में कोई भी विरोधी आसान नहीं होता, भावनाओं को काबू में रखना होगा: कप्तान हरमनप्रीत

वर्ल्ड कप में कोई भी विरोधी आसान नहीं होता, भावनाओं को काबू में रखना होगा: कप्तान हरमनप्रीत