Sunday, October 11, 2026
BREAKING
• हम एक ऐसा तमिलनाडु बनाना चाहते हैं जो निरंतर नई ऊंचाई तक पहुंचे : पीएम मोदी • ईरान से युद्ध खत्म करने के लिए ट्रंप ने रखी शर्त, परमाणु हथियार न बनाने की मांगी पक्की गारंटी • इजरायल के राष्ट्रपति ने कैप्टन स्मित मच्छार को प्रशंसा पत्र भेजा, यरुशलम आने का दिया न्योता • नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, कई घर और पुल बह गए • यूक्रेन में अब राष्ट्रपति बदलने का समय, वैश्‍व‍िक तेल समस्‍या के ल‍िए जेलेंस्‍की ज‍िम्‍मेदार : ट्रंप • अमेरिकी सरकार द्वारा पीईआरएम निलंबन से कारोबार पर नहीं पड़ेगा बड़ा असर: इंफोसिस • एआई मॉडल्स पर आंख मूंदकर भरोसा न करें, 'इमरजेंसी ब्रेक' सिस्टम जरूरी: सत्य नडेला • मार्केट आउटलुक: महंगाई डेटा, कच्चा तेल और बॉल्ड यील्ड से अगले हफ्ते तय होगी शेयर बाजार की चाल • तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे गौतम गंभीर और सितांशु कोटक, बाबा महाकाल का लिया आशीर्वाद • रहमत शाह के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, बतौर कप्तान डेब्यू मैच में शतक लगाने वाले बने पहले अफगानी बल्लेबाज

मनोरंजन

इमरान खान समेत 400 से ज्यादा लोगों के खिलाफ एफआईआर, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

11 अक्टूबर, 2026 04:39 PM

मुंबई(एजेंसी) : बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान एक बार फिर चर्चा में हैं। मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए एक प्रदर्शन के सिलसिले में उनके और अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। यह प्रदर्शन दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर था।

पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान मुंबई में 400 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया था, जिनमें इमरान खान भी शामिल थे।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, इस मामले में दक्षिण मुंबई के गामदेवी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223, 126(2), 189(2), 189(3), और 189(5) के तहत मामला दर्ज किया है। ये धाराएं आदेश की अवहेलना, गलत तरीके से रोकने और गैरकानूनी जमावड़े से जुड़े मामलों में लगाई जाती हैं। इस मामले में पुलिसकर्मी खुद शिकायतकर्ता बने हैं।

शनिवार को हिरासत में लिए जाने के बाद इमरान खान ने सोशल मीडिया पर पुलिस वैन के अंदर से अपनी एक तस्वीर साझा की। इसके साथ उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'लगता है मैं ड्राइव पर जा रहा हूं।'

उनकी इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा। इस दौरान एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें इमरान पुलिसकर्मियों से 'जय हिंद' कहते सुनाई दिए।

एक अन्य वीडियो में इमरान ने अपनी हिरासत को लेकर हैरानी जताई। उन्होंने कहा, ''मुझे सच में नहीं पता कि मुझे यहाँ क्यों लाया गया है। उन्होंने हम सभी को सड़कों से उठाया और वैन में बैठने के लिए कहा।'' इमरान ने बताया कि रिहा किए जाने से पहले उन्हें और अन्य लोगों को पुलिस वैन में करीब दो घंटे तक घुमाया गया।

पुलिस वैन में बैठने से पहले इमरान खान ने प्रदर्शन में शामिल होने की वजह भी बताई थी। उन्होंने कहा, ''मेरी कोई मांग नहीं है। मेरी ऐसी कोई हैसियत नहीं है कि मैं लोगों से कुछ मांगूं। मैं किसी संगठन का हिस्सा भी नहीं हूं, इसलिए किसी के प्रतिनिधि के तौर पर बात नहीं कर रहा हूं।''

इस प्रदर्शन के दौरान इमरान खान के साथ उनकी गर्लफ्रेंड लेखा वॉशिंगटन और उनकी कजिन जायन मैरी खान को भी अगस्त क्रांति मैदान से हिरासत में लिया गया था। दोनों ने भी सोशल मीडिया पर पुलिस वैन के अंदर से लगातार अपडेट साझा किए।

बता दें कि यह प्रदर्शन दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर है। प्रदर्शनकारियों ने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर अपनी आपत्ति जताई।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'अपनी पसंद चुनने की आजादी दें', इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे पर रजत बेदी ने की सभी पैरेंट्स से अपील

'अपनी पसंद चुनने की आजादी दें', इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे पर रजत बेदी ने की सभी पैरेंट्स से अपील

अमिताभ की अदाकारी के मुरीद थे दिलीप कुमार, सायरा बानो ने बिग बी के जन्मदिन पर साझा किया किस्सा

अमिताभ की अदाकारी के मुरीद थे दिलीप कुमार, सायरा बानो ने बिग बी के जन्मदिन पर साझा किया किस्सा

गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर

गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर

अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन पर विशेष: संघर्ष से शहंशाह बनने तक का सफर, आवाज, अभिनय और जज्बे की ऐसी कहानी जिसने बदल दिया भारतीय सिनेमा का इतिहास

अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन पर विशेष: संघर्ष से शहंशाह बनने तक का सफर, आवाज, अभिनय और जज्बे की ऐसी कहानी जिसने बदल दिया भारतीय सिनेमा का इतिहास

दुनिया की पहली AI हॉरर फिल्म ‘जमलोक’ का पोस्टर जारी, तीन महीने में होगी तैयार

दुनिया की पहली AI हॉरर फिल्म ‘जमलोक’ का पोस्टर जारी, तीन महीने में होगी तैयार

'काला हिरण' फिल्म विवाद : सलमान खान को 4 हफ्ते में देना होगा जवाब, 16 दिसंबर को अगली सुनवाई

'काला हिरण' फिल्म विवाद : सलमान खान को 4 हफ्ते में देना होगा जवाब, 16 दिसंबर को अगली सुनवाई

जब 'जूली' की शूटिंग के दौरान नेहा धूपिया की मां का ध्यान रखते थे संजय कपूर, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

जब 'जूली' की शूटिंग के दौरान नेहा धूपिया की मां का ध्यान रखते थे संजय कपूर, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

जब लोगों की बातें सुनकर घर लौट जाती थीं माधुरी दीक्षित, मां कहती थीं- 'इतना कमजोर नहीं होना, करके दिखाओ'

जब लोगों की बातें सुनकर घर लौट जाती थीं माधुरी दीक्षित, मां कहती थीं- 'इतना कमजोर नहीं होना, करके दिखाओ'

नाना पाटेकर के निधन पर गोवा पुलिस ने दर्ज किया 'अननेचुरल डेथ' केस, परिवार का बयान होगा दर्ज

नाना पाटेकर के निधन पर गोवा पुलिस ने दर्ज किया 'अननेचुरल डेथ' केस, परिवार का बयान होगा दर्ज

क्यों गांव में ही रहते थे नाना पाटेकर, ‘केबीसी’ में बताई थी मुंबई छोड़ गांव लौटने की वजह

क्यों गांव में ही रहते थे नाना पाटेकर, ‘केबीसी’ में बताई थी मुंबई छोड़ गांव लौटने की वजह