Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

मनोरंजन

इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस, अभिनेता ने कॉपी की रिसीव

15 अक्टूबर, 2026 02:10 PM

मुंबई(एजेंसी) : बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के भांजे इमरान खान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मुंबई पुलिस ने अभिनेता को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिया है। इमरान खान पर इमिग्रेशन एंड फॉरेन एक्ट 7 और 29 के तहत कार्रवाई की गई है। इमरान ने इस नोटिस की कॉपी रिसीव कर ली है।

यह कार्रवाई मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में शामिल होने के बाद की गई है। पुलिस ने उन्हें प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया था। अब इमिग्रेशन एक्ट के तहत की गई इस कार्रवाई के बाद मामला फिर से चर्चा में आ गया है।

दरअसल, 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया था। यह प्रदर्शन दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से किए जा रहे आंदोलन के समर्थन में था। प्रदर्शनकारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) से जुड़े विवाद को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इसी प्रदर्शन में इमरान खान भी शामिल हुए थे।

प्रदर्शन के दौरान मुंबई पुलिस ने इमरान खान समेत बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लिया था। पुलिस ने अगस्त क्रांति मैदान और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी थी। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग भी की गई थी। इस दौरान इमरान को पुलिस वाहन में ले जाते हुए वीडियो भी सामने आए थे, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। हालांकि बाद में अभिनेता को रिहा कर दिया गया था।

इसके बाद मुंबई पुलिस ने प्रदर्शन से जुड़े मामले में इमरान खान और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की थी। अब अभिनेता को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिए जाने से यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। पुलिस की यह कार्रवाई इमरान के भारतीय नागरिक नहीं होने और भारत में रहते हुए राजनीतिक प्रदर्शन में हिस्सा लेने से जुड़ी है।

इस पूरे मामले में भारतीय जनता पार्टी के नेता किरीट सोमैया ने भी इमरान खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने मुंबई पुलिस को पत्र लिखकर सवाल उठाया था कि क्या कोई विदेशी नागरिक भारत में राजनीतिक प्रदर्शन में हिस्सा ले सकता है। सोमैया ने अभिनेता को भारत से बाहर भेजने की मांग भी की थी। उनके मुताबिक, इमरान विदेशी नागरिक हैं, और ऐसे में उनके प्रदर्शन में शामिल होने के मामले की जांच होनी चाहिए।

इमरान खान के मामले में ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड का मुद्दा भी चर्चा में रहा है। बता दें कि ओसीआई कार्ड भारतीय मूल के विदेशी नागरिकों को भारत में रहने और कई तरह की सुविधाओं का लाभ उठाने की अनुमति देता है, लेकिन यह भारत की पूर्ण नागरिकता नहीं है।

फिलहाल, इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिए जाने और उनके इसकी कॉपी रिसीव करने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में अब सबकी नजर इस बात पर है कि इमरान खान इस नोटिस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और पुलिस की ओर से आगे क्या कार्रवाई की जाती है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज