Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

दुनिया

इजरायल-भारत साझेदारी के सर्वश्रेष्ठ अध्याय अभी बाकी हैं : नेतन्याहू

16 अगस्त, 2025 06:26 PM

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत और इजरायल को “दो गौरवशाली लोकतंत्र” बताया। उन्होंने भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों को शुभकामनाएं दीं।

अपने संदेश में प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि भारत और इजरायल ने साथ मिलकर अब तक कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि दोनों देशों की साझेदारी के सबसे अच्छे दिन अभी आने बाकी हैं।

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अपने संदेश में कहा, “मेरे प्रिय मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की जनता को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। इजरायल और भारत दो मजबूत लोकतंत्र हैं, जो इतिहास, नवाचार और गहरी दोस्ती से जुड़े हैं। दोनों देशों ने मिलकर अब तक बहुत कुछ हासिल किया है, और हमारी साझेदारी का सबसे अच्छा दौर अभी आना बाकी है।”

भारत के स्वतंत्रता दिवस पर इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और भारत के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “मैं भारत के सभी लोगों को शांति और समृद्धि की कामना करता हूं। इन कठिन दिनों में इजरायल के साथ आपकी दोस्ती हमें मजबूत बनाती है। मैं आशा करता हूं कि हमारे देशों के रिश्ते और गहरे हों और हम जल्द ही अपने सभी बंधकों की सुरक्षित वापसी देख सके।”

वहीं, इजरायली संसद (नेसेट) के अध्यक्ष अमीर ओहाना ने भी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और भारत की जनता को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में बिरला और अन्य नेताओं के साथ ली गई एक पुरानी तस्वीर भी साझा की।

एक्स पर साझा की गई पोस्ट में नेसेट अध्यक्ष अमीर ओहाना ने लिखा, “भारत के स्वतंत्रता दिवस पर सभी भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं! नेसेट की ओर से, मैं अपने प्रिय मित्र ओम बिरला और भारत के सभी नागरिकों को शुभकामनाएं देता हूं। हमारे देशों और सांसदों के बीच दोस्ती हमेशा मजबूत बनी रहे।”

भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अज़ार ने नई दिल्ली के लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को “प्रेरणादायक” बताया। उन्होंने इस प्रतिष्ठित स्थल पर अपनी एक तस्वीर भी साझा की।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर